Newsleak

William ORourke Out of India Series Due to Injury

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज विलियम ओरूर्क भारत के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज नहीं खेलेंगे। वे बाएं हैमस्ट्रिंग और काफ की चोट से उबर रहे हैं।

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। बोर्ड ने इसे सावधानी से लिया गया फैसला बताया। ओरूर्क की नजर 9 दिसंबर से पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाले पहले टेस्ट में वापसी पर है।

भारतीय टीम का न्यूजीलैंड दौरा 22 अक्टूबर से शुरू होगा। 5 टी-20 के बाद 5 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद 2 टेस्ट मैच होंगे।

ओरूर्क ने अप्रैल 2025 से न्यूजीलैंड में इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला

ओरूर्क अप्रैल 2025 के बाद पहली बार न्यूजीलैंड में होने वाले इंटरनेशनल मैच में खेलने की उम्मीद कर रहे थे। पिछले घरेलू सीजन में पीठ में स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण वह बाहर रहे थे।

7 महीने बाहर रहने के बाद उन्होंने अप्रैल में बांग्लादेश दौरे से वापसी की। उन्होंने वहां तीनों वनडे खेले। ओरूर्क ने जून में इंग्लैंड के खिलाफ तीनों टेस्ट खेले। नॉटिंघम में तीसरे टेस्ट के आखिरी दिन उनकी हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई।

अगस्त के अंत में ट्रेनिंग के दौरान उनकी काफ की मांसपेशी में खिंचाव आ गया। इसके बाद वह फिर रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं।

कोच ने कहा- ओरूर्क का नहीं खेलना निराशाजनक

न्यूजीलैंड के मुख्य कोच रॉब वाल्टर ने कहा, ‘भारत के खिलाफ घरेलू मैदान पर होने वाले बड़े दौरे से विल का बाहर होना निराशाजनक है।’

उन्होंने कहा, ‘वह वनडे और टेस्ट सीरीज दोनों में खेलने वाले थे। बाद की बातचीत के बाद हम सभी इस बात पर सहमत हुए कि उन्हें दोनों चोटों से उबरने के लिए और समय देना बेहतर होगा।’

T-20 टीम में नाम नहीं, चैपमैन-फाउल्क्स भी बाहर हुए

ओरूर्क को न्यूजीलैंड की T20I टीम में भी शामिल नहीं किया गया है। पांच मैचों की यह सीरीज 22 अक्टूबर से शुरू होगी।

न्यूजीलैंड को इस टीम में पहले ही बदलाव करने पड़े हैं। चोटों के कारण मार्क चैपमैन और जैक फाउल्क्स बाहर हो गए हैं।

इन दोनों की जगह जोश क्लार्कसन और ब्लेयर टिकनर को टीम में शामिल किया गया है।

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले ओरूर्क की फिट चाहता है न्यूजीलैंड क्रिकेट

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने कहा कि ओ’रूर्क भारत के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए टीम में शामिल किए जाने की दौड़ में थे। हालांकि, दोनों चोटों के कारण उन्हें पूरे दौरे से बाहर रखने का फैसला हुआ।

यह फैसला उन्हें सुरक्षित तरीके से गेंदबाजी का वर्कलोड बढ़ाने के लिए लिया गया है। न्यूजीलैंड टीम प्रबंधन ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले उनकी पूरी फिटनेस चाहता है।

—————————————————-

न्यूजीलैंड क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

भारत से सीरीज से पहले न्यूजीलैंड के 2 खिलाड़ी चोटिल, चैपमैन और फाउल्क्स की जगह टिकनर-क्लार्कसन को मौका

भारत के खिलाफ पांच मैचों की T20I सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को 2 खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं। इनमें मार्क चैपमैन और जैक फाउल्क्स शामिल हैं। दोनों को सीरीज से बाहर कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

Source link

Exit mobile version