Newsleak

West Indies Cricket Board Crisis

4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (CWI) ने अपने क्रिकेटर्स की सैलरी में 25% कटौती की है। इतना ही नहीं, इस साल पुरुषों के सुपर-50 और महिलाओं के टी-20 ब्लेज टूर्नामेंट भी सस्पेंड कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विंडीज बोर्ड ने घरेलू खिलाड़ियों के कॉन्ट्रैक्ट की अवधि घटाकर 7 महीने कर दी गई है, जबकि इंटरनेशनल खिलाड़ियों का 12 महीने का रिटेनर कॉन्ट्रैक्ट जारी रहेगा। दरअसल, वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड आर्थिक संकट से जृझ रहा है।

CWI चीफ बोले- वित्तीय स्थिरता के लिए जरूरी था फैसला

CWI चीफ एग्जीक्यूटिव क्रिस डेहरिंग ने कहा कि बोर्ड वित्तीय, डेवलपमेंट और कॉम्पिटिटिव स्तर पर कई चुनौतियों का सामना कर रहा है।

डेहरिंग ने कहा, ‘यह आदर्श स्थिति नहीं है, लेकिन वित्तीय स्थिरता के लिए यह जरूरी कदम है।’ उन्होंने वेस्टइंडीज प्लेयर्स एसोसिएशन और खिलाड़ियों के सहयोग की भी सराहना की।

15 साल में घरेलू एयरलाइंस पर ₹670 करोड़ खर्च

डेहरिंग के मुताबिक, पिछले 15 साल में क्रिकेट वेस्टइंडीज ने घरेलू एयरलाइंस पर 80 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी करीब ₹670 करोड़ खर्च किए हैं। इसके बदले एयरलाइंस से बोर्ड को कोई स्पॉन्सरशिप नहीं मिली।

उन्होंने कहा कि ट्रैवल और रहने के खर्च ने बोर्ड पर दबाव बढ़ाया है। लंबे समय से इस खर्च के चलते हुए वित्तीय नुकसान और मौजूदा कैश फ्लो की समस्या को देखते हुए खर्च घटाने के फैसले किए गए हैं।

ICC से मिलेगा ₹153 करोड़ का लोन

वित्तीय संकट के बीच ICC ने क्रिकेट वेस्टइंडीज के लिए 16 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी करीब ₹153 करोड़ के लोन को मंजूरी दी है।

हालांकि, CWI को यह फंड हासिल करने के लिए ICC की ओर से तय किए गए ‘क्रिटिकल मेट्रिक्स’ को पूरा करना होगा। बोर्ड के मुताबिक, इन शर्तों को पूरा करने की प्रक्रिया इसी महीने से शुरू हो रही है।

सुपर-50 और T20 ब्लेज की जगह ओलिंपिक क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट

CWI ने सस्पेंड किए गए घरेलू टूर्नामेंट्स की जगह 2028 लॉस एंजिल्स ओलिंपिक के पुरुष और महिला क्रिकेट क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट कराने का फैसला किया है।

IOC के नियमों के मुताबिक वेस्टइंडीज एक संयुक्त क्षेत्रीय टीम के तौर पर ओलिंपिक में हिस्सा नहीं ले सकता। ओलिंपिक में मान्यता प्राप्त नेशनल ओलिंपिक कमेटी वाले स्वतंत्र देश ही हिस्सा ले सकते हैं। ऐसे में कैरेबियन क्षेत्र के अलग-अलग देश अपने राष्ट्रीय झंडे के तहत क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट में उतरेंगे।

T20 लीग्स से मुकाबला बढ़ेगा

वेस्टइंडीज क्रिकेट लंबे समय से दुनिया भर की टी-20 लीग्स के कारण खिलाड़ियों को नेशनल टीम से जोड़कर रखने की चुनौती का सामना कर रहा है। फ्रेंचाइजी लीग्स में मिलने वाले आकर्षक कॉन्ट्रैक्ट खिलाड़ियों के लिए बड़ा विकल्प हैं।

सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की सैलरी में 25% कटौती के बाद बोर्ड के सामने खिलाड़ियों को कॉन्ट्रैक्ट से जोड़कर रखने की चुनौती और बढ़ सकती है। इससे वेस्टइंडीज क्रिकेट के वित्तीय संकट का असर उसकी नेशनल टीम और घरेलू ढांचे पर भी पड़ सकता है।

————————————

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

श्रीलंका ने इंग्लैंड को 16 रन से हराया:दूसरे वनडे में मेंडिस का शतक, वेल्लालागे के 3 विकेट; बटलर की चोट से पलटा मैच

श्रीलंका ने दूसरे वनडे में इंग्लैंड को 16 रन से हरा दिया। हेडिंग्ले में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 321 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम 9 विकेट पर 305 रन ही बना सकी। पूरी खबर

Source link

Exit mobile version