स्पोर्ट्स डेस्क4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में 93 रन बनाए थे।
दिग्गज भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली 5 साल बाद ICC वनडे रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस पोजिशन से भारत के ही रोहित शर्मा को बेदखल किया। बुधवार को जारी रैंकिंग में रोहित अब नंबर-3 वनडे बल्लेबाज हैं। उन्हें दो स्थान का नुकसान हुआ है।
विराट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 93 रन की पारी खेली थी, इसका उन्हें सीधा फायदा मिला। उनके अब 785 रेटिंग पॉइंट्स हो गए हैं। विराट जुलाई 2021 के बाद पहली बार और ओवरऑल अपने करियर में 11वीं बार नंबर-1 वनडे बल्लेबाज बने हैं। पिछले हफ्ते वे नंबर-2 पर थे।
उन्होंने अक्टूबर 2013 में पहली बार टॉप रैंकिंग हासिल की थी। विराट कुल मिलाकर 825 दिनों तक नंबर-1 स्थान पर रह चुके हैं। कोई अन्य भारतीय बल्लेबाज वनडे में इतने दिनों तक नंबर-1 नहीं रहा है। दुनिया में वे इस मामले में 10वें स्थान पर हैं।
रोहित तीसरे स्थान पर पहुंचे इस बीच न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल को भी एक स्थान का फायदा मिला है। वे अब 784 की रेटिंग के साथ नंबर दो पर हैं। यानी पहले और दूसरे नंबर के बल्लेबाज के बीच केवल एक ही रेटिंग अंक का अंतर है। इससे पहले रोहित शर्मा टॉप पर थे, लेकिन अब नीचे आ गए हैं।
रोहित शर्मा सीधे दो स्थान के नुकसान के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। रोहित शर्मा ने साल का पहला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। इसमें उनके बल्ले से 29 बॉल पर 26 रन की पारी आई थी। रोहित शर्मा की रेटिंग अब 775 की हो गई है। जो पहले और दूसरे नंबर के बल्लेबाज से काफी नीचे हैं।
रोहित शर्मा पहले से तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।
मोहम्मद सिराज को बॉलिंग में फायदा गेंदबाजी रैंकिंग में भारत के मोहम्मद सिराज ने कमाल किया और 5 स्थान की छलांग लगाते हुए 15वें पायदान पर पहुंच गए। उनके साथ इस स्थान पर बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज भी मौजूद हैं। वहीं, अफगानिस्तान के ऑलराउंडर राशिद खान टॉप बॉलर हैं।
———————
स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…
ND vs NZ दूसरा वनडे:9 ओवर में भारत का स्कोर 55/0
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है। भारतीय टीम 9 ओवर में बिना नुकसान के 55 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर हैं।