Site icon Newsleak

Virat Kohli Instagram Account Removed

नई दिल्ली2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इंस्टाग्राम पर विराट की प्रोफाइल पर यूजर नॉट फाउंड लिखकर आया।

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट गुरुवार देर रात अचानक बंद हो गया। सर्च करने पर न तो उनकी प्रोफाइल दिखाई दे रही है और न ही डायरेक्ट लिंक के जरिए अकाउंट खुल पा रहा है।

दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले क्रिकेटर कोहली के अकाउंट को खोलने की कोशिश करने पर इंस्टाग्राम की ओर से सामान्य मैसेज यह पेज उपलब्ध नहीं है ही दिख रहा है।

अब तक इस मामले में न तो विराट कोहली, न उनकी मैनेजमेंट टीम और न ही इंस्टाग्राम की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है। ऐसे में यह साफ नहीं हो पाया है कि अकाउंट को जानबूझकर डीएक्टिवेट किया गया है या यह किसी तकनीकी गड़बड़ी का नतीजा है।

हाल के दिनों में कोहली की सोशल मीडिया गतिविधियां भी सीमित रही हैं और उन्होंने पहले कई प्रमोशनल पोस्ट हटाकर क्रिकेट और परिवार को प्राथमिकता देने के संकेत दिए थे।

इंस्टाग्राम सर्चिंग में नहीं दिख रहा विराट कोहली का अकाउंट, देखें वीडियो…

इंस्टाग्राम पर दुनिया के तीसरे सबसे फॉलो किए जाने वाले स्पोर्ट्सपर्सन हैं विराट…

रैंक खिलाड़ी का नाम खेल इंस्टाग्राम फॉलोअर्स (मिलियन में)
1 क्रिस्टियानो रोनाल्डो फुटबॉल 650+ M
2 लियोनेल मेसी फुटबॉल 500+ M
3 विराट कोहली क्रिकेट 275+ M
4 नेमार जूनियर फुटबॉल 215+ M
5 लेब्रोन जेम्स बास्केटबॉल 160+ M
6 किलियन एम्बाप्पे फुटबॉल 110+ M
7 करीम बेंजेमा फुटबॉल 75+ M
8 मार्सेलो फुटबॉल 65+ M
9 सर्जियो रामोस फुटबॉल 60+ M
10 पॉल पोग्बा फुटबॉल 60+ M

(नोट: सभी आंकड़े लगभग (Approximate) हैं, क्योंकि Instagram followers रोज बदलते रहते हैं।1 Million = 10 लाख)

——–

ये खबर भी पढ़ें…

कोहली की रैंकिंग पर ICC ने अपनी गलती सुधारी:पहले बताया- 825 दिन नंबर-1 रहे, अब कहा- 1547 दिन टॉप पर रहे

ICC ने 14 जनवरी को जारी रैंकिंग में की गई गलती में सुधार किया है। वनडे रैंकिंग में विराट कोहली नंबर-1 बैटर बने थे, लेकिन ICC ने गलती से उनके नंबर-1 रहने के टोटल दिन कम बताए थे। ICC ने बताया था कि कोहली 825 दिनों तक वनडे रैंकिंग में नंबर-1 पर रहे। 16 जनवरी को भूल सुधार करके ICC ने स्पष्ट किया कि विराट वनडे क्रिकेट में कुल 1,547 दिनों तक नंबर-1 बल्लेबाज रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Exit mobile version