Site icon Newsleak

Virat Kohli Denies Ashram Payment Allegations

12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा के आरोप को खारिज कर दिया है। उनकी टीम ने बुधवार को एक बयान में कहा- ‘विराट को लेकर जो दावे किए हैं, वे गलत और बेबुनियाद हैं। वे प्रेमानंद महाराज से गहरी आस्था और श्रद्धा के कारण मिलते हैं।’

एक दिन पहले श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश फलाहारी महाराज ने एक पत्र लिखकर आरोप लगाया कि आश्रम के एक बिल्डर गुट ने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को कथित तौर पर 5 करोड़ रुपए देकर प्रेमानंद महाराज के दरबार में बुलाया था।

विराट कोहली की टीम ने यह बयान जारी किया…

फलाहारी बाबा ने कहा- हमारे पास सबूत हैं, कोहली अपने अकाउंट्स जांच कराएं

विराट कोहली के स्टेटमेंट के बाद फलाहारी बाबा ने एक वीडियो जारी किया। उन्होंने कहा कि 5 करोड़ के लेनदेन के सबूत हैं। कोहली को अपने के अकाउंट्स की जांच करवानी चाहिए।

सब कुछ दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा कि पैसों का लेन-देन हुआ था या नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि बाद में कोहली ने संत प्रेमानंद के अश्राम में पैसा लगाया।

फलाहारी महाराज का वह पत्र, जिसमें कोहली को 5 करोड़ देकर बुलाने का दावा हुआ…

गुरु पूर्णिमा से पहले प्रेमानंद से मिलने पहुंचे थे विराट-अनुष्का

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा संत प्रेमानंद महाराज के भक्त हैं और कई बार वृंदावन में उनके दर्शन के लिए जा चुके हैं। पिछली बार दोनों गुरु पूर्णिमा से पहले 22 जुलाई को नए आश्रम यमुना विहार कुंज पहुंचे थे।

दोनों चेहरे पर मास्क लगाकर नंगे पांव आश्रम के अंदर गए। बारिश से रास्ते में कीचड़ था। विराट, अनुष्का का हाथ थामकर कीचड़ में चलते नजर आए।

विराट अनुष्का का हाथ थामकर कीचड़ में चलते नजर आए थे।

विराट-अनुष्का के संत प्रेमानंद आश्रम जाने की टाइमलाइन देखिए

————————————————

कोहली से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

सोहेल तनवीर बोले- कोहली-रोहित भारतीय क्रिकेट के लिए वरदान, विराट जितना लंबा खेलें, उतना अच्छा

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज सोहेल तनवीर ने विराट कोहली और रोहित शर्मा को भारतीय क्रिकेट के लिए वरदान बताया है।

उन्होंने कहा- ‘कोहली के आंकड़े और विश्व क्रिकेट में योगदान खुद उनकी महानता बताते हैं। उन्होंने रोहित के अनुभव को भी टीम के लिए बड़ी ताकत बताया।’ पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

Source link

Exit mobile version