Site icon Newsleak

Virat Kohli, Anushka Sharma Visit Vrindavan

विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए। दोनों बुधवार तड़के 4 बजे महाराजजी के नए आश्रम यमुना विहार कुंज पहुंचे। चेहरे पर मास्क लगाकर नंगे पांव आश्रम के अंदर गए। बारिश की वजह से रास्ते में कीचड़ था। विराट,

.

प्रेमानंदजी के शिष्यों ने उनकी अगवानी की। दोनों करीब 1 घंटे तक आश्रम में रहे। बाहर आए तो विराट के माथे पर चंदन का टीका और हाथ में प्रसाद था। फिर कार से दोनों आश्रम से 15 किमी. दूर महाराजजी के गुरु हित गोविंद शरण महाराज के आश्रम पहुंचे। उनके दर्शन किए और आशीर्वाद लिया।

विराट और अनुष्का ने इससे पहले IPL जीतने के बाद 2 जून को संत प्रेमानंद के दर्शन किए थे। दोनों 2 घंटे तक आश्रम में रहे थे। माथे पर चंदन, त्रिपुंड और हाथ में एक किताब लेकर बाहर आए थे।

विराट-अनुष्का की 4 तस्वीरें…

वृंदावन में विराट और अनुष्का को देखकर फैंस में तस्वीरें खींचने की होड़ मच गई। महाराजजी के शिष्यों और सुरक्षाकर्मियों ने किसी को पास नहीं आने दिया।

विराट और अनुष्का ने चेहरे पर मास्क लगा रखा था। उन्होंने भक्तों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया।

विराट और अनुष्का ने माथे पर चंदन का टीका लगा रखा था।

बारिश की वजह से रास्ते में कीचड़ था। इस दौरान विराट अनुष्का का हाथ पकड़कर नंगे पैर चलते नजर आए।

इंग्लैंड सीरीज में हार के बाद वृंदावन पहुंचे कोहली

विराट इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली हार के बाद वृंदावन पहुंचे। इंग्लैंड ने 3 मैचों की सीरीज में भारत को 2-1 से हराया था। सीरीज में विराट ने 48 के औसत से कुल 144 रन बनाए थे। लॉर्ड्स में खेले गए निर्णायक मुकाबले में विराट ने 74 रन की पारी खेली थी। इससे पहले, एजबस्टन में पहले वनडे में 5 और कार्डिफ में दूसरे वनडे में 65 रन बनाए थे।

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट कोहली ने 144 रन बनाए थे।

गुरु पूर्णिमा महोत्सव से पहले प्रेमानंदजी के दर्शन किए

प्रेमानंदजी के नए आश्रम यमुना विहार कुंज में कल यानी 23 जुलाई से 29 जुलाई तक गुरु पूर्णिमा महोत्सव होने जा रहा है। इसमें अलग-अलग राज्यों के शिष्यों के लिए अलग-अलग दिन तय किया गया है। यहां 28 जुलाई तक महाराज जी दर्शन देंगे। 29 जुलाई को वह केली कुंज आश्रम जाएंगे। जहां उनसे दीक्षा ले चुके संतों को दर्शन देंगे।

जून में आश्रम से बाहर निकलते वक्त विराट ने माथे पर चंदन और त्रिपुंड लगा रखा था। उनके हाथ में एक किताब भी थी।

8वीं बार प्रेमानंदजी से मिलने पहुंचे विराट-अनुष्का

विराट और अनुष्का ने अब तक 8 बार संत प्रेमानंद से मुलाकात की है। दोनों पहली बार 4 जनवरी 2023 को संत प्रेमानंद से मिले थे। 3 साल में दोनों की यह 8वीं और इस साल चौथी मुलाकात है। जून से पहले 20 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन महाराजजी के दर्शन किए थे। सत्संग सुना था। 16 फरवरी को बेटे अकाय के जन्मदिन के बाद भी दोनों यहां आए थे। 2025 में भी यह कपल तीन बार आश्रम पहुंचा था। जनवरी में बच्चों के साथ पहुंचे। इसके बाद मई और दिसंबर में प्रेमानंदजी के दर्शन किए थे।

———————-

ये खबर भी पढ़िए-

रोहित लॉर्ड्स पर वनडे शतक लगाने वाले पहले भारतीय:इंग्लैंड में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले विदेशी बैटर; कोहली के साथ 21वीं शतकीय साझेदारी

इंग्लैंड ने तीसरे वनडे में भारत को 27 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। लॉर्ड्स में रोहित शर्मा ने 138 रन की पारी खेली। वे लॉर्ड्स के मैदान पर वनडे शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने। रोहित ने विराट कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। दोनों ने वनडे क्रिकेट में 21वीं बार 100 या उससे ज्यादा रन की साझेदारी की। पढ़िए

Source link

Exit mobile version