Site icon Newsleak

Virat Kohli and Rishabh Pant at MS Dhoni’s house | ​​​​​​​एमएस धोनी के घर पहुंचे विराट कोहली और ऋषभ पंत: माही और उनके परिवार के साथ डिनर किया, धोनी ने खुद ड्राइव कर विराट को घुमाया – Ranchi News

रांची स्थित ध्रुवा के जेएससीए स्टेडियम में 30 नवंबर को होने वाले वनडे मुकाबले के लिए भारत-दक्षिण अफ्रीका टीम के सभी खिलाड़ी रांची पहुंच गए है। देश शाम करीब 8:45 बजे विराट कोहली और ऋषभ पंत दलादली स्थित पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के घर पहुंच

.

दोनों खिलाड़ी अलग-अलग कार में थे। जैसे ही दोनों खिलाड़ियों की गाड़ियां धोनी के घर के बाहर पहुंची, वहां मौजूद प्रशंसक एक झलक पाने के लिए उमड़ पड़े। विराट और पंत करीब 2 घंटे धोनी के घर पर रहे। धोनी और उनके परिवार के साथ डिनर किया।

विराट कोहली दलादली स्थित पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के घर पहुंचे।

दोनों टीमों ने स्टेडियम में जोरदार अभ्यास किया

बाद में धोनी को कोहली को उनके घर से बाहर ले जाते हुए देखा गया। इस दौरान एमएम धोनी खुद गाड़ी ड्राइव कर रहे थे।

इधर, इससे पहले गुरुवार को दोनों टीमों ने स्टेडियम में जोरदार अभ्यास किया। भारतीय टीम के दिग्गज विराट कोहली, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा सहित अन्य खिलाड़ियों ने नेट में लंबा समय बिताया और बल्लेबाजी फील्डिंग की जमकर प्रैक्टिस की।

गुरुवार को स्टेडियम में प्रैक्टिस करते विराट कोहली।

क्रिकेट प्रेमियों ने प्रैक्टिस सेशन का भी भरपूर आनंद लिया

प्रैक्टिस के दौरान विराट कोहली ने बैक-फुट पंच, शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद पर पुल शॉट और स्पिन के खिलाफ कवर्ड ड्राइव पर विशेष रूप से काम किया।

रोहित शर्मा ने स्विंग गेंद पर फ्रंट फुट डिफेंस, पिकअप पुल और स्लॉग स्वीप की कई रिपीटेशन की। क्रिकेट प्रेमियों ने खिलाड़ियों के प्रैक्टिस सेशन का भी भरपूर आनंद लिया।

Source link

Exit mobile version