Site icon Newsleak

Vinesh Phogat vs. Sakshi Malik Statement

पानीपत32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रेसलर विनेश फोगाट और भारतीय कुश्ती महासंघ में विवाद के बीच हरियाणा की ओलिंपियन पहलवान साक्षी मलिक विनेश फोगाट के सपोर्ट में उतर आई हैं। मंगलवार को साक्षी मलिक ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट पर WFI पर सवाल खड़े किए।

साक्षी ने कहा, “दूसरे देशों की स्पोर्ट्स फेडरेशन अपनी खिलाड़ियों के लिए नियम आसान बनाती हैं, ताकि वहां महिलाएं मां बनने के बाद भी देश के लिए खेल सकें और मेडल जीत सकें। वहीं, हमारी WFI दो-तीन दिन पहले ऐसे नियम लागू कर देती है कि विनेश वापसी न कर सकें।”

साक्षी ने आगे कहा कि “मेरा प्रधानमंत्री, खेलमंत्री और रेस्लिंग फेडरेशन से अनुरोध है कि विनेश का ट्रायल लिया जाए, ताकि वह भी देश के लिए मेडल जीत सकें और देश का नाम रोशन कर सकें। ऐसा उदाहरण स्थापित किया जाए कि अपने देश में भी महिलाएं मां बनने के बाद खेल सकती हैं और मेडल जीत सकती हैं।”

जानिए विनेश और WFI के बीच विवाद कैसे शुरू हुआ…

4 मई को डोपिंग एजेंसी का विनेश को नोटिस

4 मई को इंटरनेशनल टेस्टिंग एजेंसी (ITA) ने रेसलर विनेश फोगाट को डोपिंग टेस्ट में शामिल न होने के कारण नोटिस भेजा था। ITA ने कहा कि वह 18 दिसंबर 2025 को बेंगलुरु में डोप टेस्ट के लिए शामिल नहीं हुईं। विनेश को 7 मई तक जवाब देने को कहा गया।

हालांकि, विनेश ने दावा किया था कि 19 जनवरी 2026 को ITA को सूचित कर दिया था कि वह 18 दिसंबर 2025 को विधानसभा के शीतकालीन सत्र में जाने के लिए बेंगलुरु से चंडीगढ़ की यात्रा कर रही थीं। विनेश ने कहा कि व्यस्तता के कारण वे अपनी लोकेशन अपडेट नहीं कर पाईं।

9 मई को WFI ने 26 जून तक बैन लगाया

9 मई को WFI ने विनेश फोगाट को एक कारण बताओ नोटिस जारी किया। WFI ने 15 पन्नों के नोटिस में लिखा कि विनेश ने संन्यास से वापसी के लिए छह महीने पहले सूचना नहीं दी। इससे WFI संविधान, यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) नियमों तथा एंटी-डोपिंग प्रावधानों का उल्लंघन हुआ। इसलिए वह 26 जून तक घरेलू कॉम्पिटिशन नहीं खेल पाएंगी।

11 मई को विनेश बोलीं- मेरे पास परमिशन

विनेश फोगाट ने 11 मई को WFI के कारण बताओ नोटिस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि WFI ने मेरी लीव को गलत तरह से समझा। मैंने नियमों का उल्लंघन नहीं किया। डोप टेस्ट में शामिल न होने की जानकारी अधिकारियों को पहले ही दे दी थी। मैं 14 दिन में सबूतों के साथ WFI को जवाब दूंगी। ITA ने मुझे 1 जनवरी से ही खेलने की परमिशन दे दी थी।

विनेश बोलीं- मुझे गोंडा में खेलने नहीं दिया

11 मई को विनेश उत्तर प्रदेश के गोंडा में चल रही ओपन कुश्ती टूर्नामेंट में पह़ुंची। यहां उन्होंने आरोप लगाया कि मुझे न तो अपना नाम चेक कराने दिया गया, और न ही यहां ट्रेनिंग करने दी जा रही। मैं कोई खास सुविधा नहीं चाहती, बस सबको जैसे मौका मिलता है वैसे ही मुझे भी खेलने दिया जाए।

11 मई को विनेश फोगाट यूपी के गोंडा पहुंची थीं।

WFI ने कहा- विनेश हिस्सा नहीं ले सकतीं

विनेश फोगाट के आरोपों के बाद 11 मई को WFI ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा- विनेश फोगाट जब गोंडा पहुंचीं, तब से उन्हें पूरी सुरक्षा दी गई। उन्होंने अधिकारियों से मुलाकात की, जिन्होंने उन्हें बताया कि वे नियमों के हिसाब से प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले सकतीं। भारतीय कुश्ती महासंघ सभी खिलाड़ियों को एक जैसा मानता है और उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखता है।

——————————-

ये खबर भी पढ़ें :-

रेसलर विनेश फोगाट बोलीं-मैं भी बृजभूषण के शोषण की पीड़ित:गोंडा में कुश्ती लड़ना मुश्किल होगा, वहां मेरे साथ गलत हुआ तो सरकार जिम्मेदार

ओलिंपियन रेसलर विनेश फोगाट ने भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर एक बार फिर गंभीर आरोप लगाए हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके विनेश ने कहा, आज कुछ मजबूरियों के चलते मैं कहना चाहती हूं कि बृजभूषण शरण के खिलाफ कंप्लेंट करने वाले उन 6 विक्टिम में मैं भी शामिल हूं। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

Source link

Exit mobile version