Newsleak

Vienna ATP Tennis | Medvedev Alcaraz Semifinal Clash ATP Finals Update

  • Hindi News
  • Sports
  • Vienna ATP Tennis | Medvedev Alcaraz Semifinal Clash ATP Finals Update

14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रूसी टेनिस स्टार डेनिल मेदवेदेव ने वियना ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने शुक्रवार रात को फ्रांस के एड्रियन मन्नारिनो को 6-2, 6-3 से हराया।

अब सेमीफाइनल में मेदवेदेव का सामना स्पेन के कार्लोस अल्काराज से होगा। अल्काराज ने क्वार्टर फाइनल में अमेरिका के टॉमी पॉल को 6-4, 7-6 (7-2) से हराकर अंतिम-4 में जगह बनाई।

30 साल के मेदवेदेव ने इस जीत के साथ सीजन के आखिरी टूर्नामेंट ATP फाइनल्स के लिए भी क्वालिफाई कर लिया। यह टूर्नामेंट 15 से 22 नवंबर तक इटली के ट्यूरिन में खेला जाएगा।

मेदवेदेव ने सीधे सेटों में जीत हासिल की।

मन्नारिनो को एकतरफा जीत मिली

मेदवेदेव ने दुनिया के 73वें नंबर के खिलाड़ी मन्नारिनो के खिलाफ शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा। उन्होंने पहला सेट 6-2 और दूसरा सेट 6-3 से जीतकर मुकाबला अपने नाम किया। रूसी खिलाड़ी ने मन्नारिनो की सर्विस पर दूसरे मैच पॉइंट पर जीत दर्ज की।

मेदवेदेव ने दुनिया के 73वें नंबर के खिलाड़ी मन्नारिनो को 6-2, 6ं-3 से हराया।

US ओपन के बाद शानदार फॉर्म में मेदवेदेव

मेदवेदेव सितंबर में US ओपन के बाद से अच्छे फॉर्म में हैं। उन्होंने हांगझोउ और अल्माटी में ATP खिताब जीते। वे शंघाई मास्टर्स और बीजिंग ATP 500 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल तक भी पहुंचे। अब वियना में खिताब जीतने के लिए उन्हें दो और मुकाबले जीतने होंगे।

अल्काराज ने टॉमी पॉल को हराया

मेदवेदेव का सेमीफाइनल स्पेन के कार्लोस अल्काराज से होगा। 23 साल के अल्काराज ने क्वार्टर फाइनल में अमेरिकी खिलाड़ी टॉमी पॉल को 6-4, 7-6 (7-2) से हराया।

मैच के बाद उन्होंने कहा कि उन्होंने शानदार टेनिस खेला और सीधे सेटों में जीत हासिल करने से संतुष्ट हैं।

अल्काराज ने क्वार्टर फाइनल में अमेरिकी खिलाड़ी टॉमी पॉल को 6-4, 7-6 (7-2) से हराया।

ज्वेरेव ने 58 मिनट में जीता मैच

ड्रॉ के दूसरे हिस्से में जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने ब्रिटेन के आर्थर फेरी को 6-0, 6-2 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मुकाबला सिर्फ 58 मिनट चला।

जीत के बाद ज्वेरेव ने फेरी के खेल की तारीफ की। उन्होंने कहा कि फेरी के पास भले ही दूसरे खिलाड़ियों जितनी ताकत न हो, लेकिन वे रणनीतिक रूप से अच्छा खेलते हैं।

डी मिनौर से भिड़ेंगे ज्वेरेव

दूसरे सेमीफाइनल में ज्वेरेव का सामना ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स डी मिनौर से होगा। पांचवीं वरीयता प्राप्त डी मिनौर ने क्वार्टर फाइनल में इटली के मत्तेओ बेरेटिनी को 7-6 (7-4), 6-2 से हराया।

डी मिनौर ने कहा कि मुकाबले के शुरुआती दौर में अपनी सर्विस बचाए रखना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन उन्होंने दबाव के बीच अच्छा खेल दिखाया और जीत हासिल की।

———————————————————–

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में इंडिया ए का स्कोर 160/6:पडिक्कल की फिफ्टी, सुदर्शन ने 41 रन बनाए; जायसवाल शून्य पर आउट

इंडिया ए ने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट की पहली पारी में 6 विकेट पर 160 रन बना लिए हैं। मानव सुथार और ध्रुव जुरेल क्रीज पर हैं।

शनिवार को क्राइस्टचर्च में चल रहे मैच का पहला दिन है और तीसरे सेशन का खेल जारी है। देवदत्त पडिक्कल ने 80 रन की अर्धशतकीय पारी खेली है। जबकि बी साई सुदर्शन ने 41 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल पहली ही ओवर में बिना खाता खोले आउट हो गए। पूरी खबर

Source link

Exit mobile version