दोहा33 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने एमर्जिंग एशिया कप में 32 गेंद पर शतक लगा दिया। उन्होंने इंडिया-ए से खेलते हुए UAE के खिलाफ 42 गेंद पर 144 रन की पारी खेल दी। दोहा में शुक्रवार को इंडिया-ए ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी और 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 297 रन बना दिए।
वैभव ने 15 छक्के लगाए वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पहले बैटिंग करने उतरी इंडिया-ए ने दूसरे ही ओवर में विकेट गंवा दिया। प्रियांश आर्या 6 गेंद पर 10 रन बनाकर रन आउट हुए। नंबर-3 पर उतरे नमन धीर ने फिर पारी संभाल ली। वे एक एंड पर टिके रहे, दूसरे एंड पर वैभव ने 32 गेंद पर शतक लगा दिया।
नमन 23 गेंद पर 34 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के लगाए। कप्तान जितेश शर्मा ने फिर पारी संभाली, लेकिन वैभव दूसरे एंड पर 42 गेंद पर 144 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और 15 छक्के लगाए।
जितेश ने 300 के करीब पहुंचाया 16 ओवर में भारत ने 4 विकेट खोकर 235 रन बना लिए। नेहल वाधेरा 14 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान जितेश ने फिर रमनदीप सिंह के साथ मिलकर स्कोर 300 के करीब पहुंचा दिया। इंडिया-ए ने 20 ओवर में 297 रन बनाए। जितेश ने 32 गेंद पर 83 रन बनाए। रमनदीप 6 रन बनाकर नॉटआउट रहे।
UAE के लिए मोहम्मद फराजुद्दीन, अयान अफजल खान और मोहम्मद अरफान ने 1-1 विकेट लिया। मुहम्मद रोहिद, मुहम्मद अरफान और हर्षित कौशिक कोई विकेट नहीं ले सके।
अंडर-19 में शतक लगाकर चर्चा में आए थे वैभव सूर्यवंशी 2024 में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ शतक लगाने के बाद चर्चा में आए थे। उन्होंने 13 साल की उम्र में सेंचुरी लगा दी थी, वे तब अंडर-19 इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक लगाने वाले सबसे युवा प्लेयर बने थे। अंडर-19 क्रिकेट में परफॉर्मेंस के बाद उन्हें अपने घरेलू राज्य बिहार की रणजी टीम में भी डेब्यू का मौका मिल गया।

वैभव सूर्यवंशी ने टी-20 क्रिकेट में अपना बेस्ट स्कोर बनाया।
वैभव को फिर मेगा ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ रुपए में खरीद लिया। उन्हें शुरुआती मैच नहीं खिलाए गए, लेकिन कप्तान संजू सैमसन के इंजर्ड होने के बाद ओपनिंग करने का मौका मिल गया। शुरुआती मैचों में कुछ खास प्रदर्शन नहीं करने के बाद उन्होंने गुजरात के खिलाफ महज 35 गेंद पर शतक लगा दिया।
वैभव IPL में शतक लगाने वाले सबसे युवा प्लेयर बने थे। उन्होंने अब महज 32 गेंद पर शतक लगा दिया। यह टी-20 में उनकी सबसे तेज सेंचुरी रही। भारत से उर्विल पटेल और अभिषेक शर्मा 28-28 गेंद पर शतक लगा चुके हैं। ऋषभ पंत ने 32 गेंद पर शतक लगाया था, वैभव ने अब भारतीय प्लेयर्स में उनकी बराबरी कर ली। इंटरनेशनल क्रिकेट में एस्टोनिया के साहिल चौहान 27 गेंद पर शतक लगा चुके हैं।

—————————
स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…
कोलकाता टेस्ट में साउथ अफ्रीका 122 रन से आगे

कोलकाता टेस्ट के पहले दिन भारत के खिलाफ साउथ अफ्रीका 122 रन से आगे है। शुक्रवार को खराब रोशनी के कारण 75 ओवर का खेल ही हो पाया। पहले दिन में 13 ओवर बाकी रह गए, दिन में 90 ओवर होते हैं, लेकिन इनिंग ब्रेक के कारण 2 ओवर कम हो गए। पढ़ें पूरी खबर…