Newsleak

Vaibhav Suryavanshi; IND Vs ENG U19 World Cup 2026 Final LIVE Score Update

स्पोर्ट्स डेस्क4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में आज 5 बार की चैंपियन भारत के सामने इंग्लैंड की चुनौती होगी। खिताबी मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में दोपहर 1 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 12:30 बजे किया जाएगा।

भारतीय टीम रिकॉर्ड 10वीं बार फाइनल में पहुंची है। दूसरी ओर इंग्लैंड की टीम तीसरी बार फाइनल खेलेगी, टीम ने 1998 में इकलौता टाइटल जीता था। इससे पहले 2022 के फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को ही हराकर पांचवीं बार ट्रॉफी जीती थी।

हेड टु हेड में भारत आगे

भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक खेले गए 56 यूथ वनडे में भारतीय टीम का दबदबा रहा। 41 में टीम इंडिया और महज 13 में इंग्लैंड को जीत मिली। एक मैच टाई और एक मुकाबला बेनतीजा भी रहा।

वैभव भारत के टॉप स्कोरर

इस अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी ने सबसे ज्यादा 6 मैचों में 264 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 82 रन रहा है। इस दौरान उन्होंने 3 हाफ सेंचुरी लगाई। गेंदबाजी में हेनिल पटेल ने कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने 6 मैचों में 11 विकेट झटके हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 5 विकेट देकर 16 रन रहा है।

मैनी लुम्सडेन टूर्नामेंट के टॉप विकेट टेकर

इस वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी शानदार फॉर्म में नजर आए हैं। बल्लेबाजी में बेन मेयस ने दमदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 6 मैचों में 399 रन बनाए हैं, जिनमें उनका बेस्ट स्कोर 191 रन रहा। वहीं गेंदबाजी में मैनी लुम्सडेन ने इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा 15 विकेट झटके हैं। लुम्सडेन टूर्नामेंट के भी टॉप विकेट टेकर हैं।

हरारे में पिछले मैच में 600+ रन बने

हरारे की पिच बल्लेबाजों को सपोर्ट करती है और गेंदबाजों को भी हल्का सा सपोर्ट मिलता है। यहां बाउंस और स्पीड अच्छी रहती है, जिससे शॉट्स खेलना आसान हो जाता है। यहां की स्क्वेयर और स्ट्रैट बाउंड्रीज थोड़ी छोटी हैं, जिससे चौके और छक्के लगाने में ज्यादा परेशानी नहीं होतीं। इसका अंदाजा दूसरे सेमीफाइनल में खेले गए भारत-अफगानिस्तान मुकाबले से लगाया जा सकता है, जहां दोनों टीमों के बीच कुल मिलाकर 621 रन बने।

58% बारिश की आशंका

मौसम में दिनभर धूप और बादलों का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। दोपहर के समय गरज के साथ बारिश होने की संभावना है, जिससे मौसम में हल्की ठंडक आ सकती है। कुछ इलाकों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं। तापमान 16 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मैच के दौरान बारिश की 58% आशंका जताई गई है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

भारत: आयुष म्हात्रे (कप्तान), आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंब्रिश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल और दीपेश देवेन्द्रन।

इंग्लैंड टीम: थॉमस रेव (कप्तान), बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूर्स, बेन मेयस, कालेब फॉकनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मीटो, मैनी लुम्सडेन और एलेक्स फ्रेंच।

मैच कहां देखें?

भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले इस मुकाबले का लाइव ब्रॉडकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, जियोहॉटस्टार पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा, दैनिक भास्कर एप पर भी मैच से जुड़े लाइव अपडेट्स देख सकते हैं।

खबरें और भी हैं…

Source link

Exit mobile version