Site icon Newsleak

Vaibhav Surya IPL Century | Fathers Apology After Rajasthan Royals Match

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार फॉर्म में चल रहे बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने अपने पापा को सॉरी कहा है। दरअसल, शनिवार को वैभव ने अपना दूसरा शतक जड़ा। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने न सिर्फ तूफानी पारी खेली, बल्कि कई रिकॉर्ड भी अपने

.

वैभव ने 36 गेंदों में 103 रन बनाए। इस धमाकेदार पारी में उन्होंने 12 छक्के और 5 चौके लगाए। इस शतक के साथ ही वे IPL के इतिहास में तीसरे सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

आउट होने के बाद वैभव ने डगआउट में बैठे कोच, सीनियर्स, सपोर्ट स्टाफ के पैर नहीं छुए थे। इसी बात को लेकर उनके पिता संजीव सूर्यवंथी ने टीम मैनेजर रोमी भिंडर से नाराजगी जाहिर की। जिसके बाद वैभव ने हाथ जोड़कर अपने पिता को सॉरी कहा।

टीम मैनेजर रोमी भिंडर के साथ वैभव ने फैमिली से लेकर क्रिकेट की स्ट्रेटजी पर बातें की…जानिए बिहार के वैभव ने क्या कुछ बताया

टीम मैनेजर रोमी भिंडर से बात करते हुए वैभव ने हाथ जोड़ कर कहा- ‘आई एम सॉरी पापा’

वैभव ने हाथ जोड़ते हुए कहा- आई एम सॉरी पापा

मैच के एक दिन बाद राजस्थान रॉयल्स के टीम मैनेजर रोमी भिंडर और वैभव की एक बातचीत का वीडियो सामने आया है। इसमें रोमी भिंडर वैभव को कहते हुए नजर आ रहे हैं कि उनके पिता संजीव सूर्यवंशी का उन्हें फोन आया था और वह सवाल पूछ रहे थे कि आउट होने के बाद वैभव ने सभी के पैर छुए या नहीं।

वैभव ने इस पर सफाई देते हुए कहा कि, ‘उस वक्त मैं फ्लो-फ्लो में अंदर चला गया था। मुझे ध्यान नहीं रहा। मुझे मालूम है कि पापा फोन कर के 10 मिनट मुझे सुनाने वाले हैं, लेकिन गलती मेरी है।’

इसके बाद वैभव ने तुरंत रोमी भिंडर के पैर छुए और अपनी गलती के लिए माफी मांगी। उन्होंने हाथ जोड़ते हुए कहा, ‘आई एम सॉरी पापा’।

बोलकर नहीं, बैट से जवाब देना चाहिए- वैभव

SRH के खिलाफ पिछले मैच में वैभव सूर्यवंशी को बॉलर प्रफुल्ल हिंगे ने पहले ही बाॅल पर आउट किया था। वैभव बिना कोई रन बनाए पेवेलियन लौट गए थे। इस बार प्रफुल्ल हिंगे के ही बाॅल पर वैभव ने चार छक्के मारे थे।

दरअसल, रोमी भिंडर के प्लानिंग करके आने के सवाल पर वैभव ने कहा कि, ‘मैं उस बॉलर के अगेंस्ट सोचकर ही गया था। पिछली बार आउट होने के बाद जब मैंने अपना फोन चेक किया तो मैंने बहुत कुछ देखा।’

वैभव का विकेट लेने के लिए प्लान कर उतरे थे हिंगे

राजस्थान के खिलाफ पहले मैच में प्रफुल्ल हिंगे ने कहा था, ‘सबसे बेहतरीन विकेट सूर्यवंशी का था, क्योंकि वह फॉर्म में है। मैंने पहले ही कुछ लोगों से कह दिया था कि मैं उन्हें पहली ही गेंद पर आउट कर दूंगा, चाहे बाउंसर से या किसी और तरीके से। मुझे बस पहली गेंद पर वैभव का विकेट चाहिए था। वही मेरा प्लान था।’

प्रफुल्ल हिंगे ने अपने डेब्यू मैच में ही वैभव सूर्यवंशी का विकेट लिया था।

एक्स्ट्रा ट्राई करने के चक्कर में आउट हुए वैभव

रोमी भिंडर ने जब वैभव से जयपुर को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा, ‘जयपुर दिल के बहुत ज्यादा ही करीब है, क्योंकि अपना आईपीएल डेब्यू, पहला मैच, पहला शतक, यहीं पर खेला और आज अपना दूसरा शतक भी इसी जगह पर मारा है।’

उन्होंने शतक के बाद आउट होने पर भी कहा कि, ‘वह शॉट मुझे नहीं खेलना चाहिए था। मैं जिस तरीके से आउट हुआ था, वह मेरा शॉट भी नहीं है। मैं कुछ एक्स्ट्रा ट्राई करने के चक्कर में पड़ गया था और इसr कारण हम लोग 20 रन कम बना पाए। अगर मैं खेलता रहता तो हो सकता था कि मैच का सिनेरियो कुछ और होता।’

मैच से पहले मंदिर जाने को लेकर रोमी भिंडर ने पूछा, भगवान से क्या मांगते हैं? इस पर वैभव ने कहा, ‘मैं भगवान से अपने लिए कभी कुछ नहीं मांगता हूं।’

आज मैं जो भी हूं, मेरे पेरेंट्स की वजह हूं- वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी ने स्ट्रगल के दिनों को भी याद किया। वैभव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। वीडियो में कहा कि, मेरी प्रैक्टिस के कारण मेरी मम्मी सुबह 2:00 बजे उठ रही हैं, रात 11:00 बजे सो रही है, 3 घंटे की नींद ले रही है।

पापा ने काम छोड़ दिया, मेरा बड़ा भाई पापा का काम संभाल रहा है। आज जो भी रिज़ल्ट दिख रहा है, जो भी सक्सेसफुल हो रहा हूं मैं तो मेरे पेरेंट्स की वजह से ही।’

IPL इतिहास में तीसरा सबसे तेज शतक लगाने वाले यंगेस्ट प्लेयर

15 साल के वैभव सूर्यवंशी सबसे तेज 50 छक्के पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने मात्र 36 गेंदों में अपना दूसरा शतक जड़ दिया। उन्होंने 36 गेंदों में 103 रन बनाए। इस धमाकेदार पारी में उन्होंने 12 छक्के और 5 चौके लगाए।

इसी के साथ वे आईपीएल के इतिहास में तीसरे सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। पहले नंबर पर क्रिस गेल हैं। गेल ने 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ 30 गेंद पर शतक लगाया था। इसके अलावा वैभव IPL में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय भी बन गए हैं।

वैभव एक IPL इनिंग में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले भारतीय

वैभव ने अपनी शतकीय पारी में 12 छक्के लगाए। वे IPL की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बन गए हैं।

इससे पहले यह रिकॉर्ड मुरली विजय के नाम था, जिन्होंने 2010 में RR के खिलाफ 11 छक्के लगाए थे। वैभव ने भी 2025 में GT के खिलाफ 11 छक्के लगाए थे।

वैभव IPL में सबसे तेज 50 सिक्स लगाने वाले खिलाड़ी

वैभव ने IPL में सबसे तेज 50 छक्के पूरे करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने सिर्फ 15 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की।

उन्होंने क्रिस गेल को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 21 पारियों में 50 छक्के पूरे किए थे। तीसरे नंबर पर 23 पारियों के साथ रजत पाटीदार हैं।

IPL में सबसे तेज 500 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी

वैभव सूर्यवंशी ने अपने IPL करियर में 500 रन पूरे कर लिए हैं। वे लीग में सबसे कम गेंदों में यह मुकाम हासिल करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने लखनऊ के खिलाफ मैच में पहली ही गेंद पर चौका लगाकर यह उपलब्धि हासिल की। वैभव ने सिर्फ 227 गेंदों पर 500 रन बनाए हैं।

उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 260 गेंदों में अपने पहले 500 रन पूरे किए थे। प्रियांश आर्या ने ये कमाल 278 गेंदों में किया। वहीं सहवाग को 500 रन बनाने में 280 गेंदें लगी थी। नमन धीर ने 283 गेंदों में 500 विकेट पूरे किए।

—————–

वैभव से जुड़ी ये खबर भी पढ़ेंः

वैभव सूर्यवंशी बने सिक्स के सुपर किंग:8 मैंचों में 32 छक्के लगाकर टॉप पर; ईशान ने मैच से पहले धमकाया-मुझे पता है तुम्हारा राज

राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेल रहे वैभव सूर्यवंशी ने शनिवार को अपना दूसरा शतक जड़ा। वैभव की ये बल्लेबाजी देख ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज और हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस हैरान रह गए। कमिंस ने 15 साल के सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की और उन्हें अपना नया फेवरेट प्लेयर बता दिया। पूरी खबर पढ़ें।

Source link

Exit mobile version