मुंबई30 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

IPL में रविवार को सीजन का आखिरी डबल हेडर होगा। पहला मैच मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा।
राजस्थान 14 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है। उसके पास प्लेऑफ में पहुंचने का आखिरी मौका है। वहीं, मुंबई 13 मैच में 4 जीत से 8 अंक ही हासिल कर सकी है। टीम 9वें स्थान पर है और पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है।
पॉइंट्स टेबल देखिए
राजस्थान के लिहाज से समीकरण
- मुंबई को हराने पर राजस्थान के 16 अंक हो जाएंगे। यह पंजाब और कोलकाता से ज्यादा होंगे। ऐसे में टीम सीधे प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। अगर राजस्थान हार जाती है, तो टीम प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी।
हेड-टु-हेड रिकॉर्ड
राजस्थान एक मैच पीछे
राजस्थान और मुंबई के बीच 31 मैच खेले गए हैं। इनमें 16 मैच मुंबई और 15 राजस्थान ने जीते हैं।
दोनों टीमों के टॉप प्लेयर्स
सूर्यवंशी टॉप स्कोरर
वैभव सूर्यवंशी राजस्थान के टॉप स्कोरर हैं। वे ऑरेंज कैप की रेस में चौथे स्थान पर हैं। वैभव 13 मैच में 236.32 के स्ट्राइक रेट से 579 रन बना चुके हैं। उनके नाम एक शतक और 3 अर्धशतक हैं।
वैभव के साथ यशस्वी जायसवाल भी मुंबई के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं। जायसवाल ने गुवाहाटी में मुंबई के खिलाफ 32 गेंदों में 77 रन बनाकर मैच एकतरफा कर दिया था।
जायसवाल ने 3 साल पहले वानखेड़े में अपना पहला IPL शतक लगाया था। गेंदबाजों में जोफ्रा आर्चर 18 विकेट लेकर टॉप विकेट टेकर बने हुए हैं।
रिकेल्टन के सबसे ज्यादा रन, गजनफर टॉप विकेट टेकर
मुंबई की ओर से रायन रिकेल्टन ने सबसे ज्यादा 436 रन बनाए हैं। अफगानी स्पिनर अल्लाह गजनफर ने सबसे ज्यादा 14 विकेट लिए हैं।
टीम के भारतीय स्टार इस सीजन में खास प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। ऐसे में सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या के पास आखिरी मैच में बड़ी पारी खेलने का मौका है।
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी वापसी करना चाहेंगे। वे इस सीजन सिर्फ 4 विकेट ले सके हैं। वे पिछले 6 महीने से लगातार व्हाइट बॉल क्रिकेट खेल रहे हैं। IPL के बाद उन्हें आराम दिया गया है।
पिच एंड वेदर रिपोर्ट
वानखेड़े में 5 में से 4 मैच में 200 रन बने, बारिश का अनुमान
वानखेड़े स्टेडियम में एक और हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद है। यहां इस सीजन 5 मैच खेले गए हैं। इनमें 4 मैच की कम से कम एक पारी में 200 रन बने हैं। छोटी बाउंड्री के कारण यहां ज्यादा रन बनते हैं।
पावरप्ले के शुरुआती ओवर में गेंदबाजों को स्विंग मिलता है। मैच में बारिश खलल डाल सकती है, क्योंकि मुंबई के कुछ क्षेत्रों में बारिश का पूर्वानुमान है। एक्यूवेदर के अनुसार रविवार को 70% बारिश का अनुमान है।
पॉसिबल प्लेइंग-11
मुंबई इंडियंस : रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह और रघु शर्मा।
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवान फरेरा, शुभम दुबे, दसुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, सुशांत मेहता और बृजेश शर्मा।