- Hindi News
- Sports
- Cricket
- Vaibhav Sooryavanshi; IND A Vs SL A ODI LIVE Score Update | Ruturaj Gaikwad Prabhsimran Singh
दांबुला2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

वनडे ट्राई सीरीज का चौथा मैच इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच दांबुला में खेला जा रहा है। रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में श्रीलंका-ए टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है।
भारतीय टीम ने 34 ओवर में 7 विकेट पर 148 रन बना लिए हैं। सूर्यांश शेडगे और विपराज निगम क्रीज पर हैं।
अनुकूल रॉय (8 रन) को विजयकांत वियास्कंथ ने विकेटकीपर निरोशन डिकवेला के हाथों कैच कराया। वियास्कंथ ने निशांत सिंधु (6 रन) और ऋतुराज गायकवाड (37 रन) को भी पवेलियन भेजा।
आयुष बडोनी (15 रन) को वानुजा सहन और तिलक वर्मा (23 रन) को कुगदास मथुलन आउट किया। पावरप्ले में प्रभसिमरन सिंह 11 रन और वैभव सूर्यवंशी 21 रन बनाकर आउट हुए।
वैभव ट्राई सीरीज में फिफ्टी नहीं लगा सके
वैभव इस ट्राई सीरीज में एक भी फिफ्टी नहीं लगा सके हैं। उन्होंने श्रीलंका-ए के खिलाफ पिछले मैच में 14 और अफगानिस्तान के खिलाफ 22 गेंद पर 44 रन बनाए थे।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
इंडिया-ए: वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, सूर्यांश शेडगे, निशांत सिंधु, अनुकूल रॉय, अरशद खान, विपराज निगम और यश ठाकुर।
श्रीलंका-ए: निरोशन डिकवेला ( विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, विशेन हलाम्बेग, सदीरा समरविक्रमा (विकेटकीपर), अहान विक्रमसिंघे, सहान अराचिगे (कप्तान), वानुजा सहन, विजयकांत वियास्कंथ, कुगदास मथुलन, चमिका करुणारत्ने और मोहम्मद शिराज।
लाइव अपडेट्स
6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
वियास्कंथ को तीसरा विकेट, अनुकूल रॉय आउट
33वें ओवर में भारत ने 7वां विकेट गंवाया। यहां पर अनुकूल रॉय (8 रन) को विजयकांत वियास्कंथ ने विकेटकीपर निरोशन डिकवेला के हाथों कैच कराया। वियास्कंथ ने निशांत सिंधु (6 रन) और ऋतुराज गायकवाड (37 रन) को भी पवेलियन भेजा।
32 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बडोनी 15 रन बनाकर आउट
25वें ओवर में भारतीय टीम ने छठा विकेट गंवाया। यहां पर आयुष बडोनी 15 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें वानुजा सहन ने LBW कर दिया।
35 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
विजयकांत वियास्कंथ को दूसरा विकेट, सिंधु आउट
24वें ओवर की आखिरी बॉल पर भारत ने 5वां विकेट गंवाया। यहां पर निशांत सिंधु 6 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें विजयकांत वियास्कंथ ने पवेलियन भेजा। विजयकांत को दूसरा विकेट मिला है। उन्होंने ऋतुराज गायकवाड (37 रन) को भी आउट किया।
42 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
गायकवाड 37 रन बनाकर आउट
20वें ओवर की दूसरी बॉल पर भारत ने चौथा विकेट गंवाया। यहां पर ऋतुराज गायकवाड 37 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें विजयकांत वियास्कंथ ने LBW कर दिया।
47 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
इंडिया का स्कोर 100 पार हुआ
05:53 AM15 जून 2026
- कॉपी लिंक
गायकवाड-तिलक में फिफ्टी पार्टनरशिप
गायकवाड और तिलक ने फिफ्टी पार्टनरशिप की।
16वें ओवर की पहली बॉल पर ऋतुराज गायकवाड और तिलक वर्मा ने तीसरे विकेट के लिए फिफ्टी पार्टनरशिप की।
हालांकि, यह पार्टनरशिप ओवर की दूसरी बॉल पर टूट भी गई। यहां पर कुगदास मथुलन ने तिलक वर्मा को कैच आउट कराया। तिलक 23 रन बनाकर आउट हुए।
05:38 AM15 जून 2026
- कॉपी लिंक
गुणसेकरा ने 5 रन का ओवर डाला
भारतीय पारी के 13वें ओवर में चमिका गुणसेकरा ने महज 5 रन खर्च किए। उनके इस ओवर में कोई बाउंड्री नहीं आई। सभी रन सिंगल और डबल के जरिए बने।
05:21 AM15 जून 2026
- कॉपी लिंक
पावरप्ले में भारतीय ओपनर्स पवेलियन लौटे
टॉस हारकर बैटिंग कर रही भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही है। टीम ने पावरप्ले-1 में ओपनर्स के विकेट गंवा दिए हैं। वैभव सूर्यवंशी 21 और प्रभसिमरन सिंह 11 रन बनाकर आउट हुए। 10 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 57/2 है।
05:06 AM15 जून 2026
- कॉपी लिंक
वैभव के बाद प्रभसिमरन आउट
प्रभसिमरन सिंह महज 11 रन बना सके। (फाइल फोटो)
7वें ओवर में भारतीय टीम ने दूसरा विकेट गंवा दिया है। यहां पर प्रभसिमरन सिंह 11 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मोहम्मद शिराज ने वानुजा सहन के हाथों कैच कराया। इससे पहले चौथे ओवर में वैभव सूर्यवंशी 21 रन बनाकर आउट हुए थे।
04:55 AM15 जून 2026
- कॉपी लिंक
भारत ने पहला विकेट गंवाया, वैभव आउट
चौथे ओवर में भारत ने पहला विकेट गंवाया। यहां पर वैभव सूर्यवंशी 14 बॉल पर 21 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें श्रीलंकाई कप्तान सहान अराचिगे ने वानुजा सहन के हाथों कैच कराया।
04:49 AM15 जून 2026
- कॉपी लिंक
वैभव ने गुणासेकरा की बॉल पर 3 बाउंड्री लगाई
वैभव सूर्यवंशी ने चमिका गुणासेकरा के ओवर में 3 बाउंड्री लगाई। इनमें दो चौके और एक छक्का शामिल रहा। फाइनल पहुंचने के लिए भारत का यह मैच जीतना जरूरी है।
04:48 AM15 जून 2026
- कॉपी लिंक
मैच के पहले ओवर से महज 2 रन आए
भारतीय पारी के पहले ओवर से महज 2 रन आए। शिराज के इस ओवर में वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह एक-एक रन ही बना सके।
04:47 AM15 जून 2026
- कॉपी लिंक
श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी
रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में श्रीलंका-ए टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है।
04:24 AM15 जून 2026
- कॉपी लिंक
हेड टु हेड में दोनों टीमें बराबर
पिछले 6 मैच के हेड-टु-हेड में इंडिया-ए और श्रीलंका-ए बराबरी पर हैं। दोनों ने 2-2 मैच जीते हैं। 2 मैच का कोई नतीजा नहीं निकला।
पिछला मैच अफगानिस्तान के खिलाफ 4 रन से हार गई थी। जबकि, श्रीलंका पिछला मैच जीतकर आ रही है। उसने अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराया था।
04:23 AM15 जून 2026
- कॉपी लिंक
गायकवाड भारत के टॉप स्कोरर
इस ट्राई सीरीज में ऋतुराज गायकवाड ने भारत-ए के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 2 मैचों में 83.50 की औसत से 167 रन बनाए हैं। वे एक अर्धशतक और एक शतक लगा चुके हैं। ऋतुराज ने पहले मैच में श्रीलंका-ए के खिलाफ ही 101 रन बनाए थे।
वहीं गेंदबाजी में अनुकूल रॉय ने 2 मैचों में टीम के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने महज 4.87 की इकोनॉमी से रन दिए हैं। उनका एक पारी में बेस्ट प्रदर्शन 49 रन देकर 2 विकेट है।
04:22 AM15 जून 2026
- कॉपी लिंक
पॉइंट्स टेबल में भारत दूसरे नंबर पर, जीतना जरूरी
श्रीलंका-ए, इंडिया-ए और अफगानिस्तान-ए अब तक 2-2 मैच खेल हैं। तीनों टीमें 1 जीत और 1 हार के साथ 2-2 अंक की बराबरी पर हैं। नेट रन रेट के लिहाज से श्रीलंका-ए पहले, भारत-ए दूसरे और अफगानिस्तान-ए तीसरे स्थान पर है।
अभी तीन मैच बाकी हैं। तीनों टीमों को 2-2 मुकाबले खेलने हैं। बचे दोनों मैच जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी। वहीं अंक बराबर रहने पर नेट रन रेट के आधार पर टॉप-2 टीमें 21 जून को फाइनल खेलेंगी।
04:20 AM15 जून 2026
- कॉपी लिंक
दांबुला स्टेडियम में पहली पारी का औसत स्कोर 215 रन
- दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को मदद देती है, लेकिन यहां बड़े स्कोर कम ही देखने को मिलते हैं। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 215 रन है, जबकि दूसरी पारी में औसत स्कोर 172 रन रहता है।
- शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग और सीम मूवमेंट मिल सकती है, जबकि गेंद पुरानी होने पर स्पिनर प्रभावी साबित होते हैं। आंकड़ों के अनुसार यहां 63.1% विकेट तेज गेंदबाजों और 36.9% विकेट स्पिनरों ने लिए हैं। 59 वनडे मैचों में 31 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जीती है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती है।
04:14 AM15 जून 2026
- कॉपी लिंक
दांबुला में आज बारिश के 50% चांस
भारत-ए और श्रीलंका-ए मुकाबले में बारिश खलल डाल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार दांबुला में मैच के दिन लगभग ढाई घंटे बारिश की आशंका है।
तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। यहां 50 से 58 प्रतिशत बारिश के आसार हैं।
04:14 AM15 जून 2026
- कॉपी लिंक
VIDEO में इंडिया-ए और श्रीलंका-ए मैच का प्रीव्यू देखिए