Site icon Newsleak

US Open 2026 | Carlos Alcaraz Defeats Tommy Paul, Enters Quarter Final

  • Hindi News
  • Sports
  • US Open 2026 | Carlos Alcaraz Defeats Tommy Paul, Enters Quarter Final

33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

डिफेंडिंग चैंपियन कार्लोस अल्काराज ने न्यूयॉर्क में खेले जा रहे US ओपन 2026 के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। वहीं, आर्यना सबालेंका भी अगले राउंड में पहुंच गई है।

मेंस सिंगल्स में अल्काराज ने अमेरिका के टॉमी पॉल को 6-4, 6-3, 6-4 से हराया। इस जीत के साथ उनकी ग्रैंड स्लैम में लगातार 18 मैच जीतने की लय बरकरार रही। टूर्नामेंट में अब तक उन्होंने सिर्फ एक सेट गंवाया है।

क्वार्टर फाइनल में बेन शेल्टन से भिड़ेंगे अल्काराज

अल्काराज दाहिनी कलाई की चोट के कारण करीब चार महीने कोर्ट से दूर रहने के बाद लौटे है।अब क्वार्टर फाइनल में अल्काराज का सामना अमेरिका के 8वीं सीड बेन शेल्टन से होगा। शेल्टन ने स्टेफानोस सिटसिपास को 6-2, 6-3, 6-4 से हराकर अंतिम-8 में जगह बनाई।

सबालेंका छठी बार US ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंची

विमेंस सिंगल्स में सबालेंका ने अमेरिका की टेलर टाउनसेंड को 6-4, 6-3 से मात दी। सबालेंका ने पहला सेट 6-4 से जीता। दूसरे सेट में 1-3 से पिछड़ने के बाद उन्होंने लगातार पांच गेम जीते और मैच अपने नाम किया।

इस जीत के साथ सबालेंका लगातार छठी बार US ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंची हैं। अब उनका सामना छठी सीड और मौजूदा विंबलडन चैंपियन लिंडा नोस्कोवा से होगा। नोस्कोवा ने मार्ता कोस्ट्युक को 7-5, 5-7, 6-4 से हराया।

आर्यना सबालेंका ने अमेरिका की टेलर टाउनसेंड को 6-4, 6-3 से हराया। वह शुरुआती तीन सर्विस ब्रेक के बाद वापसी करते हुए मैच जीतीं।

5 अमेरिकी मेंस प्लेयर अंतिम-16 में पहुंचे

US ओपन के मेंस सिंगल्स में पांच अमेरिकी खिलाड़ी अंतिम-16 में पहुंचे थे। इनमें टॉमी पॉल, बेन शेल्टन, लर्नर टिएन, फ्रांसिस टियाफो और एलेक्स माइकलसन शामिल थे। यह 1995 के बाद किसी ग्रैंड स्लैम के अंतिम-16 में पहुंचने वाले अमेरिकी मेंस प्लेयर्स की सबसे बड़ी संख्या थी।

इनमें से टियाफो, माइकलसन और शेल्टन ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। टियाफो ने पूर्व चैंपियन डेनियल मेदवेदेव को 7-6, 6-4, 7-6 से हराया, जबकि माइकलसन ने टॉमस मार्टिन एचेवेरी को 7-6, 6-4, 6-4 से मात दी। अब टियाफो और माइकलसन क्वार्टर फाइनल में आमने-सामने होंगे, जिससे सेमीफाइनल में एक अमेरिकी खिलाड़ी का पहुंचना तय है।

वहीं, बेन शेल्टन ने स्टेफानोस सिटसिपास को 6-2, 6-3, 6-4 से हराकर अंतिम-8 में जगह बनाई। अब उनका सामना डिफेंडिंग चैंपियन अल्काराज से होगा।

विमेंस सिंगल्स में पेगुला-नवारो का ऑल-अमेरिकन क्वार्टर फाइनल

विमेंस में भी अमेरिका की दो खिलाड़ियों के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला होगा। जेसिका पेगुला ने सोराना क्रिस्टिया को 6-3, 6-4 से हराया, जबकि एमा नवारो ने अन्ना कलिन्सकाया को सीधे सेटों में मात देकर अंतिम-8 में जगह बनाई।

जेसिका पेगुला ने रोमानिया की 16वीं सीड सोराना क्रिस्टिया को 6-3, 6-4 से हराया।

———————————-

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

भारत 20 साल बाद AFC U20 एशियन कप में पहुंचा:बांग्लादेश को 3-0 से हराया, सीरिया की हार से मिली टूर्नामेंट में जगह

भारतीय अंडर-20 फुटबॉल टीम ने 20 साल बाद AFC U-20 एशियन कप के मुख्य टूर्नामेंट में जगह बना ली है। रविवार को ताशकंद में खेले गए ग्रुप-B के आखिरी क्वालीफायर में बांग्लादेश को 3-0 से हराया। इसके बाद उज्बेकिस्तान ने सीरिया को 3-0 से हरा दिया। इस नतीजे के बाद भारत 6 अंक के साथ ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहा। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

Source link

Exit mobile version