Site icon Newsleak

US Football World Cup 2026 Discrimination Claims

वॉशिंगटन18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सेनेगल, उज्बेकिस्तान और सोमालिया की फुटबॉल टीम की अमेरिका के एयरपोर्ट पर कड़ी जांच की गई।- सोशल मीडिया

FIFA वर्ल्ड कप 2026 से पहले अमेरिका पर भेदभाव के आरोप लग रहे हैं। विवाद तब बढ़ा, जब सेनेगल, उज्बेकिस्तान और सोमालिया से जुड़े खिलाड़ियों व अधिकारियों की रनवे पर ही कड़ी जांच की गई। ड्रग्स की जांच के लिए डॉग स्क्वॉड भी बुलाया गया।

इन घटनाओं के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। लोगों ने सवाल उठाए हैं कि खिलाड़ियों और खेल अधिकारियों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार क्यों किया जा रहा है।

विवाद उस समय और बढ़ गया, जब सोमालिया के रेफरी उमर आर्टन को वैध अमेरिकी वीजा होने के बावजूद मियामी एयरपोर्ट से वापस भेज दिया गया। आर्टन वर्ल्ड कप में रेफरी की जिम्मेदारी निभाने वाले पहले सोमाली अधिकारी बनने वाले थे।

अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि अतिरिक्त जांच के बाद उन्हें प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। इस फैसले को सोमालिया के खेल मंत्रालय ने खेल भावना के खिलाफ बताया है।

सोशल मीडिया पर वायरल 2 वीडियो

एयरपोर्ट पर सेनेगल की नेशनल टीम के खिलाड़ियों और अधिकारियों की चेकिंग करते नजर आई अमेरिकी सिक्योरिटी टीम।- सोशल मीडिया

नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच से पहले उज्बेकिस्तान टीम को अमेरिका में कड़ी सुरक्षा का सामना करना पड़ा। टीम की स्निफर डॉग्स से भी तलाशी ली गई।- सोशल मीडिया

यूजर्स बोले- फीफा चुप क्यों है

कई यूजर्स ने फीफा पर भी आरोप लगाया कि विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था फीफा उन देशों के खिलाड़ियों के साथ हुए अपमानजनक व्यवहार पर चुप है। जांच से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि क्या यह व्यवहार सभी टीमों के साथ समान था। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- क्या किसी श्वेत टीम के साथ भी ऐसा हुआ, या यह व्यवहार केवल सेनेगल के लिए था? यह अजीब है।

ईरानी फुटबॉल संघ से रिजर्व टिकट वापस लिए

ईरान के फुटबॉल महासंघ (FFIRI) ने आरोप लगाया कि फीफा विश्व कप के लिए उसके लिए रिजर्व टिकटों का हिस्सा वापस ले लिया गया।इससे उन ईरानी प्रशंसकों को बड़ा झटका लगा है जिन्होंने पहले ही यात्रा की बुकिंग कर ली थी, लेकिन अब वे अपनी टीम के मैच नहीं देख पाएंगे।

ईरान का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ 16 जून को होगा। इसके बाद टीम 22 जून को बेल्जियम और 27 जून को इजिप्ट से भिड़ेगी। ईरानी महासंघ ने कहा- ईरानी समर्थकों को टिकट कोटे से वंचित करना खेल भावना और समानता के सिद्धांत के खिलाफ है।

ईरान की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम मैक्सिको पहुंची, जहां वह वर्ल्डकप के दौरान रुकेगी। हालांकि, टीम अपने सभी मैच अमेरिका में खेलेगी।

फीफा वर्ल्डकप 11 जून से 19 जुलाई तक होगा

फीफा वर्ल्डकप 11 जून से 19 जुलाई तक अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में 48 टीमें हिस्सा लेंगी और 104 मैच खेले जाएंगे।

—————

ये खबर भी पढ़ें….

भारत में जी एंटरटेनमेंट पर दिखेगा फीफा वर्ल्ड कप:टीवी पर ‘यूनाइट8 स्पोर्ट्स’ और जी5 एप पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी

भारत में फीफा वर्ल्ड कप 2026 टीवी पर ‘यूनाइट 8 स्पोर्ट्स’ और जी5 (Zee5) एप पर देख सकेंगे। जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेस लिमिटेड (ZEEL) ने वर्ल्ड कप 2026 और इसके आगामी एडिशन को भी ऑफिशियल ब्रॉडकास्ट करेगा। यूनाइट 8 स्पोर्ट्स कंपनी का नया स्पोर्ट्स चैनल है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Exit mobile version