UPSSSC has issued a revised notification for the recruitment of 7994 Lekhpal posts. | आज की सरकारी नौकरी: UPSSSC लेखपाल के 7994 पदों पर भर्ती का रिवाइज्ड नोटिफिकेशन जारी; नाबार्ड में 44, BEL में 119 वैकेंसी सहित 4 नौकरियां

  • Hindi News
  • Career
  • UPSSSC Has Issued A Revised Notification For The Recruitment Of 7994 Lekhpal Posts.

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आज की सरकारी नौकरी में UPSSSC लेखपाल के 7994 पदों पर भर्ती का रिवाइज्ड नोटिफिकेशन जारी, नाबार्ड में यंग प्रोफेशनल्स की 44 भर्ती शामिल है। इन नौकरियों के साथ ही भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में 100 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकली है।

साथ ही SSC जीडी कॉन्स्टेबल के 25,487 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख करीब है। उम्मीदवार 31 दिसंबर 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां जानिए….

1. UPSSSC लेखपाल के 7994 पदों पर भर्ती का रिवाइज्ड नोटिफिकेशन जारी; ओबीसी के लिए 1,441 पद बढ़कर 2158 हुए, फीस 25 रुपए

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (UPSSSC) ने लेखपाल के 7000 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार भर्ती बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 28 जनवरी 2026 तय की गई है।

UPSSSC की ओर से पहले जारी किए गए नोटिफिकेशन में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 1,441 पद आरक्षित थे जिसे अब बढ़ाकर 2158 कर दिया गया है।

रिवाइज्ड नोटिफिकेशन के अनुसार कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स :

पद का नाम पदों की संख्या
अनारक्षित 3205
अनुसूचित जाति 1679
अनुसूचित जनजाति 160
अन्य पिछड़ा वर्ग 2158
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग 792
कुल पदों की संख्या 7994

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (UP PET) का वैलिड स्कोरकार्ड होना चाहिए।
  • मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 12वीं पास

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार उम्र में छूट दी जाएगी।

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • UPPET 2025 के स्कोर के बेसिस पर मेरिट तैयार की जाएगी
  • रिटन एग्जाम
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल एग्जाम

सैलरी :

  • लेवल – 3 के अनुसार 21,700 – 69,100 रुपए प्रतिमाह
  • सरकारी नियमों के अनुसार अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा।

फीस :

  • जनरल, ओबीसी : 25 रुपए
  • एससी, एसटी, पीएच : नि:शुल्क

जरूरी डॉक्यूमेंट्स :

  • 12वीं की मार्कशीट
  • पीईटी स्कोरकार्ड
  • ओबीसी सर्टिफिकेट (यदि आरक्षण चाहिए)
  • ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
  • एससी सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
  • एसटी सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
  • एक्स सर्विसमैन (यदि लागू हो)
  • दिव्यांग सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
  • अधिमानी अर्हता भरते हैं तो एनसीसी सर्टिफिकेट/प्रादेशिक सेना में न्यूनतम दो साल का सर्टिफिकेट
  • मूल निवास प्रमाण पत्र

एग्जाम पैटर्न :

पार्ट्स सब्जेक्ट क्वेश्चन नंबर टोटल मार्क्स
पार्ट – 1
  • भारत का इतिहास एवं भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन
  • भारतीय राज व्यवस्था एंव भारतीय संविधान
  • भारत एवं विश्व का भूगोल
  • भारतीय अर्थव्यवस्था एवं सामाजिक विकास
  • ग्रामीण समाज एवं विकास
  • हाल की एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएं
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
  • पर्यावरण परिस्थितिकी एंव आपदा प्रबंधन
  • डेटा इंटरप्रेटेशन
  • जनरल हिंदी
65 ड्यूरेशन : 2 घंटे
पार्ट – 2 कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी की अवधारणाओं एवं इस क्षेत्र में समसामयिक प्रौद्योगिकी विकास एवं नवाचार का ज्ञान 15 15
पार्ट – 3 उत्तरप्रदेश राज्य से संबंधित सामान्य जानकारी 20 20
कुल 100 100

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Live Advertisement Segment में भर्ती विज्ञापन पर क्लिक करें।
  • वेब पेज खुलेगा, उसमें UPPET 2025 में प्रयोग किए मोबाइल नंबर के माध्यम से लॉगइन करें।
  • आवेदन फॉर्म खुलेगा। इसमें अपना नाम, पता, फोटो, सिग्नेचर दर्ज करें।
  • क्रेडिट कॉर्ड, डेबिट कॉर्ड, इंटरनेट बैंकिंग, UPI या SBI के ई चालान के माध्यम से 25 रुपए फीस का भुगतान करें।
  • .फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

ऑनलाइन आवेदन लिंक

भर्ती से संबंधित रिवाइज्ड नोटिफिकेशन लिंक

2.नाबार्ड में यंग प्रोफेशनल्स की निकली भर्ती; 70 हजार से ज्यादा स्टाइपेंड, बिना एग्जाम के होगा सिलेक्शन

नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) ने नाबार्ड यंग प्रोफेशनल्स प्रोग्राम 2025 – 26 के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट nabard.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती कॉन्ट्रैक्चुअल बेसिस पर की जाएगी। यह वैकेंसी 1 साल के लिए होगी जिसे अधिकतम 3 साल तक एक्सटेंड किया जा सकता है।

वैकेंसी डिटेल्स :

पद का नाम पदों की संख्या
क्लाइमेट एक्शन एंड सस्टेनेबिलिटी 3
इकोनॉमिक्स 3
डेटा साइंस 4
साइबर सिक्योरिटी 1
एकेडमिक एडमिनिस्ट्रेशन 2
ग्राफिक डिजाइनिंग 1
पीआर, आउटरीच और डॉक्यूमेंटेशन 2
इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी 12
जियोइंफॉर्मेटिक्स 1
डेवलपमेंट मैनेजमेंट 3
प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग 4
फाइनेंस 6
सॉफ्टवेयर टेस्टिंग 1
यूआई, यूएक्स डिजाइनिंग 1

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री।
  • एक साल का वर्क एक्सपीरियंस।

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 21 साल
  • अधिकतम : 30 साल
  • आयु की गणना 01 नवंबर 2025 के आधार पर की जाएगी।
  • उम्मीदवारों का जन्म 01-11-1995 से पहले और 01-11-2004 के बाद नहीं होना चाहिए।

स्टाइपेंड :

70,000 रुपए प्रतिमाह

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • एप्लिकेशन स्क्रीनिंग
  • इंटरव्यू एंड प्रजेंटेशन

फीस :

सभी उम्मीदवारों के लिए : 150 रुपए

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट www.nabcons.com पर जाएं।
  • मेन पेज पर करियर विकल्प देखें।
  • “यहां आवेदन करें” विकल्प पर क्लिक करें जिससे एक नई स्क्रीन खुल जाएगी।
  • आवेदन रजिस्टर्ड करने के लिए, “नए पंजीकरण के लिए यहां क्लिक करें” टैब चुनें।
  • अपना नाम, डिटेल्स और ईमेल-आईडी दर्ज करें।
  • ‘भुगतान’ टैब पर क्लिक करके फीस का भुगतान करें।
  • ‘सब्मिट’ बटन पर क्लिक करें।
  • फॉर्म की एक कॉपी डाउनलोड करके रख लें।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

ऑनलाइन आवेदन लिंक

3. भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में अप्रेंटिस के 119 पदों पर भर्ती; स्टाइपेंड 40 हजार तक, बिना इंटरव्यू के सिलेक्शन

​​​​​​भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) में 119 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jobapply.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए रिटन टेस्ट का आयोजन 11 जनवरी 2026 को किया जाएगा।

​वैकेंसी डिटेल्स :

पद का नाम डिसिप्लिन पदों की संख्या
ट्रेनी इंजीनियर – 1

इलेक्ट्रॉनिक्स

कंप्यूटर साइंस

मैकेनिकल

इलेक्ट्रिकल

केमिकल

117
ट्रेनी ऑफिसर – 1 फायनेंस 2
कुल पदों की संख्या 119

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • पद के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल या केमिकल में बी.ई./बी.टेक/बी.एससी इंजीनियरिंग (4 वर्षीय कोर्स) पास।
  • एमबीए (फाइनेंस) में किया होना चाहिए।

एज लिमिट :

  • यूआर, ईडब्ल्यूएस : अधिकतम 28 साल
  • ओबीसी को छूट : 3 साल की छूट
  • एससी, एसटी : 5 साल की छूट
  • पीडब्ल्यूबीडी : 10 साल की छूट

स्टाइपेंड :

  • ट्रेनी इंजीनियर/ऑफिसर -1 : 30,000 रुपए प्रतिमाह
  • ट्रेनी इंजीनियर/ऑफिसर – 2 : 35,000 रुपए प्रतिमाह
  • ट्रेनी इंजीनियर/ऑफिसर – 3 : 40,000 रुपए प्रतिमाह

एग्जाम पैटर्न :

  • एग्जाम टोटल मार्क्स : 100
  • निगेटिव मार्किंग : एक चौथाई

कट ऑफ :

  • जनरल, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी – एनसीएल : 35%
  • एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी : 30%

रिटन एग्जाम के लिए वेन्यू :

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, गाजियाबाद, उत्तरप्रदेश

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट jobapply.in पर जाएं।
  • BEL Trainee recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • जरूरी डिटेल्स दर्ज करें।
  • मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • फीस सब्मिट करें।
  • आगे की जरूरत के लिए प्रिंटआउट लेकर रखें।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

ऑनलाइन आवेदन लिंक

4. SSC जीडी कॉन्स्टेबल के 25,487 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख कल, 10वीं पास तुरंत करें अप्लाई

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) और SSF में कॉन्स्टेबल जीडी और असम राइफल्स परीक्षा, 2026 में राइफलमैन (GD) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 1 दिसंबर 2025 से जारी है।

इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 31 दिसंबर तय की गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

फोर्स वाइज डिटेल :

फोर्स का नाम पदों की संख्या
बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) 616
सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) 14595
सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) 5490
सशस्त्र सीमा बल (SSB) 1764
इंडो-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) 1293
असम राइफल्स (AR) 1706
सचिवालय सुरक्षा बल (SSF) 23
कुल पदों की संख्या 25,487

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

10वीं पास

शारीरिक योग्यता :

हाइट:

  • पुरुष : 170 सेमी
  • महिला : 157 सेमी

सीना :

  • पुरुष : 80 सेमी जिसमें 5 सेमी का अतिरिक्त फुलाव भी हो।

दौड़ :

  • पुरुष : 5 किमी दौड़ 24 मिनट में पूरी करनी होगी।
  • महिला : 1.6 किमी की दौड़ 8 मिनट में पूरी करनी होगी।

एज लिमिट :

  • उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2026 तक 18-23 वर्ष होनी चाहिए।
  • 2 जनवरी, 2003 से पहले और 1 जनवरी, 2008 के बाद पैदा हुए उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकते हैं।
  • एससी, एसटी : 5 साल की छूट
  • ओबीसी : 3 साल की छूट
  • एक्स सर्विसमैन : 3 साल की छूट

सैलरी :

लेवल – 3 के अनुसार 21,700 – 69,100 रुपए प्रतिमाह

फीस :

  • जनरल : 100 रुपए
  • महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, एक्स सर्विसमैन : नि:शुल्क

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • कंप्यूटर आधारित टेस्ट
  • शारीरिक परीक्षण
  • मेडिकल टेस्‍ट डॉक्‍यूमेंट्स वेर‍िफिकेशन

एग्जाम पैटर्न :

  • क्वेश्चन पैटर्न : एमसीक्यू
  • ड्यूरेशन : 60 मिनट
  • नेगेटिव मार्किंग : 0.25 मार्क्स
  • लैंग्वेज : हिंदी, अंग्रेजी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, कोंकणी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू शामिल हैं।
सब्जेक्ट प्रश्नों की संख्या अधिकतम अंक
जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग 20 40
जनरल नॉलेज एंड जनरल अवेयरनेस 20 40
एलिमेंट्री मैथ्स 20 40
इंग्लिश/हिंदी 20 40
टोटल 80 160

जरूरी डॉक्यूमेंट्स :

  • 10वीं की मार्कशीट।
  • उम्मीदवार का आधार कार्ड।
  • जाति प्रमाण पत्र।
  • मूल निवास प्रमाण पत्र।
  • मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी।
  • पासपोर्ट साइज फोटो पर सिग्नेचर।

ऐसे करें आवेदन :

  • कर्मचारी चयन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें।
  • अपने क्रेडेंशियल्स का यूज करके लॉग इन करें।
  • कॉन्स्टेबल (जीडी) परीक्षा 2026 आवेदन लिंक खोलें।
  • अपना स्कैन किया हुआ सिग्नेचर अपलोड करें।
  • फीस का भुगतान करें।
  • फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

ऑनलाइन आवेदन लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें

हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, एज लिमिट 38 साल, 17 और 18 जनवरी, 2026 को एग्जाम​​​​​​​

स्कूल शिक्षा बोर्ड हरियाणा की तरफ से शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET 2023) के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट htet.eapplynow.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Comment