Newsleak

UPSC IFS Exam 2026 Apply Start

17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज की सरकारी नौकरी में जानकारी यूपीएससी इंडियन फॉरेस्ट सर्विस एग्जाम 2026 के लिए आवेदन शुरू होने की। इस भर्ती के तहत 80 पद भरे जाएंगे। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 350 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ने की। साथ ही रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में ऑफिसर के 21 पदों पर निकली भर्ती की।

इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए….

1. यूपीएससी इंडियन फॉरेस्ट सर्विस एग्जाम 2026 के लिए आवेदन शुरू

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से भारतीय वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा (UPSC IFS 2026) का नोटिफिकेशन जारी हुआ है। उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम का आयोजन 24 मई को किया जाएगा।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

एनिमल हसबैंडरी एंड वेटरनरी साइंस, बॉटनी, केमिस्ट्री, जियोलॉजी, मैथमेटिक्स, फिजिक्स, स्टैटिक्स एंड जूलॉजी, एग्रीकल्चर या अन्य विषयों में ग्रेजुएशन की डिग्री।

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 21 साल
  • अधिकतम : 32 साल
  • एससी, एसटी : 5 साल की छूट
  • ओबीसी : 3 साल की छूट
  • एक्स सर्विसमैन : 5 साल की छूट
  • पीडब्ल्यूडी : 10 साल की छूट

फीस :

  • सामान्य, ओबीसी पुरुष : 100 रुपए
  • महिला, एससी, एसटी, दिव्यांग : नि:शुल्क

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • प्रीलिम्स एग्जाम
  • मेन्स एग्जाम
  • इंटरव्यू

कैटेगरी वाइज अटेम्प्ट की संख्या :

  • सामान्य : 6
  • ओबीसी: 9
  • अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति: असीमित

एग्जाम पैटर्न :

प्रीलिम्स एग्जाम :

पेपर टोटल मार्क्स ड्यूरेशन
जनरल स्टडीज 1
जनरल स्टडीज 2
200 2 घंटे

मेन्स एग्जाम :

पेपर टोटल मार्क्स ड्यूरेशन
पेपर – 3 (ऑप्शनल सब्जेक्ट)
पेपर – 4 (ऑप्शनल सब्जेक्ट)
पेपर – 5 (ऑप्शनल सब्जेक्ट)
पेपर – 6 (ऑप्शनल सब्जेक्ट) 200 3 घंटे

ऑप्शनल सब्जेक्ट :

  • एग्रीकल्चर
  • एग्रीकल्चरल इंजीनियर
  • एनिमल हसबैंडरी एंड वेटरनरी साइंस
  • बॉटनी
  • केमेस्ट्री
  • केमिकल इंजीनियरिंग
  • सिविल इंजीनियरिंग
  • जियोलॉजी
  • मैथ्स
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग
  • फिजिक्स
  • स्टैटिक्स

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर दिए गए वन टाइम रजिस्ट्रेशन टैब पर क्लिक करें।
  • मोबाइल नंबर, मेल आईडी आदि दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।
  • मांगे गए डाक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट कर दें।

ऑनलाइन आवेदन लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

2. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 350 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में फॉरेन एक्सचेंज ऑफिसर और मार्केटिंग ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ा दी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 3 फरवरी 2026 तय की गई है।

वैकेंसी डिटेल्स :

पद का नाम पदों की संख्या
फॉरेन एक्सचेंज ऑफिसर (स्केल III) 50
मार्केटिंग ऑफिसर (स्केल I) 300
कुल पदों की संख्या 350

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

फॉरेन एक्सचेंज ऑफिसर (स्केल III) :

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री।
  • CA, CFA या MBA होल्डर्स को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • IIBF फॉरेन एक्सचेंज ऑपरेशंस सर्टिफिकेट जरूरी है।
  • न्यूनतम 5 वर्ष का बैंकिंग अनुभव, जिसमें से 3 वर्ष फॉरेक्स या ट्रेड फाइनेंस में होना चाहिए।

मार्केटिंग ऑफिसर (स्केल I) :

  • ग्रेजुएशन के साथ मार्केटिंग में 2 साल का MBA या PGDM होना चाहिए।
  • न्यूनतम 2 वर्ष का पोस्ट-क्वालिफिकेशन अनुभव जिसमें कम से कम 1 वर्ष BFSI मार्केटिंग या फील्ड सेल्स में होना चाहिए।

एज लिमिट :

फॉरेन एक्सचेंज ऑफिसर (स्केल III) :

  • न्यूनतम : 25 साल
  • अधिकतम : 35 साल

मार्केटिंग ऑफिसर (स्केल I) :

  • न्यूनतम : 22 साल
  • अधिकतम : 30 साल

सैलरी :

  • फॉरेन एक्सचेंज ऑफिसर (स्केल III) : 85,920 – 1,05,280 रुपए प्रतिमाह
  • मार्केटिंग ऑफिसर (स्केल I) : 48,480 – 85,920 रुपए प्रतिमाह
  • बैंक की पॉलिसी के अनुसार अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा।

फीस :

  • एससी, एसटी, दिव्यांग, महिला : 175 रुपए
  • अन्य सभी कैटेगरी : 850 रुपए

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • रिटन एग्जाम
  • इंटरव्यू

जरूरी डॉक्यूमेंट्स :

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • सिग्नेचर
  • बाएं हाथ के अंगूठे का निशान
  • हाथ से लिखा हुआ घोषणा पत्र
  • वेबकैम या मोबाइल फोन से लिया गया लाइव फोटो

एग्जाम पैटर्न :

सब्जेक्ट क्वेश्चन नंबर्स मैक्सिमम मार्क्स
स्ट्रीम, कैटेगरी स्पेसिफिक क्वेश्चन 70 70
बैंकिंग, प्रजेंट इकोनॉमिक सिनेरियो, जनरल अवेयरनेस 30 30
टोटल 100 100

कट ऑफ :

  • अनारक्षित/ईडब्ल्यूएस : 50%
  • एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, पीडब्ल्यूबीडी : 45%

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘Apprentice Recruitment 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
  • नया रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।

आवेदन की तारीख बढ़ने का नया नोटिफिकेशन

ऑनलाइन आवेदन लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

3. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में ऑफिसर के 21 पदों पर निकली भर्ती

भारतीय रिजर्व बैंक सर्विसेज बोर्ड (RBISB) ने नॉन-सीएसजी (Non-CSG) कैडर्स की भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं । इस भर्ती के लिए रिटन एग्जाम का आयोजन 14 मार्च 2026 को किया जाएगा।

वैकेंसी डिटेल्स :

पद का नाम पदों की संख्या
लीगल ऑफिसर ग्रेड-बी 6
मैनेजर (टेक्निकल-सिविल) ग्रेड-बी 2
मैनेजर (टेक्निकल-इलेक्ट्रिकल) ग्रेड-बी 1
असिस्टेंट मैनेजर (राजभाषा) ग्रेड A 4
असिस्टेंट मैनेजर (प्रोटोकॉल और सिक्योरिटी) ग्रेड A 8
कुल पदों की संख्या 21

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

लीगल ऑफिसर ग्रेड-बी:

यूजीसी और बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/कॉलेज/इंस्टीट्यूट से लॉ में न्यूनतम 50% अंकों के साथ बैचलर डिग्री।

मैनेजर (टेक्निकल-सिविल) ग्रेड बी:

सिविल/इंजीनियरिंग में न्यूनतम 60% अंकों के साथ बैचलर डिग्री।

मैनेजर (टेक्निकल-इलेक्ट्रिकल) ग्रेड बी:

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग या इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में न्यूनतम 60% अंकों के साथ बैचलर डिग्री।

असिस्टेंट मैनेजर (राजभाषा) ग्रेड बी:

हिन्दी/हिन्दी ट्रांसलेशन में इंग्लिश सब्जेक्ट के साथ न्यूनतम सेकेंड क्लास मास्टर्स डिग्री या इंग्लिश में मास्टर्स की डिग्री हिन्दी विषय के साथ हो।

असिस्टेंट मैनेजर (प्रोटोकॉल एंड सिक्योरिटी):

इंडिडन आर्मी/नेवी/एयर फोर्स में न्यूनतम 10 साल बतौर ऑफिसर काम किया हो। एक्स सर्विसमैन के पास आईडेंटिटी कार्ड होना चाहिए।

पद के अनुसार 2 से 10 साल तक का अनुभव होना चाहिए।

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 21 साल
  • अधिकतम : 40 साल

सैलरी :

  • ग्रेड A ऑफिसर : शुरुआती बेसिक पे – 62,500 रुपए प्रतिमाह
  • ग्रेड B ऑफिसर : शुरुआती बेसिक पे- 78,450 रुपए प्रतिमाह
  • अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा।

फीस :

  • एससी, एसटी,पीडब्ल्यूबीडी : 100 रुपए प्रतिमाह
  • जनरल,ओबीसी,ईडब्ल्यूएस : 600 रुपए प्रतिमाह
  • स्टाफ: नि:शुल्क

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • पद के अनुसार ऑब्जेक्टिव, डिस्क्रिप्टिव टेस्ट
  • ऑनलाइन एग्जाम
  • इंटरव्यू

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाएं।
  • होमपेज पर मौजूद “Careers” / “Opportunities@RBI” सेक्शन पर क्लिक करें।
  • “RBI Lateral Recruitment 2025 – Experts” से संबंधित नोटिफिकेशन खोलें और Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • नए उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन करें और रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड जनरेट करें।
  • जरूरी डाक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस का भुगतान करें।
  • फॉर्म पूरा भरने के बाद इसे सब्मिट करें।
  • इसका एक प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

ऑफिशियल वेबसाइट लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

4. MPPSC PCS भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख करीब, 9 फरवरी तक करें अप्लाई

एमपी पीसीएस परीक्षा के लिए 10 जनवरी से आवेदन जारी है। आवेदन की आखिरी तारीख 9 फरवरी 2026 तय की गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इस परीक्षा के लिए 16 अप्रैल 2026 को एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। परीक्षा 26 अप्रैल 2026 को होगी।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • ग्रेजुएशन की डिग्री।
  • ग्रेजुएशन के फाइनल ईयर में पढ़ने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 21 साल
  • अधिकतम : 40 साल
  • रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी।

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • प्रीलिम्स एग्जा​​​​​​म
  • मेंस एग्जाम
  • इंटरव्यू

सैलरी :

विभाग का नाम पदों की संख्या
स्टेट एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस एंड डिप्टी कलेक्टर 15,600 – 39,100 रुपए प्रतिमाह
स्टेट पुलिस सर्विस एंड डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस 15,600 – 39,100 रुपए प्रतिमाह
फायनेंस डिपार्टमेंट 15,600 – 39,100 रुपए प्रतिमाह
पब्लिक रिलेशंस डिपार्टमेंट 15,600 – 39,100 रुपए प्रतिमाह
फूड, सिविल सप्लाइ एंड कंज्यूमेर अफेयर्स डिपार्टमेंट 15,600 – 39,100 रुपए प्रतिमाह
स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट 15,600 – 39,100 रुपए प्रतिमाह
सोशल जस्टिसस एंड डिपार्टमेंट ऑफ इम्पॉवरमेंट ऑफ पर्संस विद डिसएबिलिटीज 15,600 – 39,100 रुपए प्रतिमाह
रेवेन्यू डिपार्टमेंट 9,300 – 34,800 रुपए प्रतिमाह
फायनेंस डिपार्टमेंट 9,300 – 34,800 रुपए प्रतिमाह

जरूरी डॉक्यूमेंट्स :

  • मार्कशीट
  • एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट
  • कास्ट/EWS/PwD सर्टिफिकेट
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • NOC (अगर जॉब में हैं)
  • ओरिजिनल और सेल्फ-अटेस्टेड कॉपी​

फीस :

  • मप्र के अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) : 250 रुपए
  • जनरल, राज्य के बाहर के उम्मीदवार : 500 रुपए

एग्जाम पैटर्न :

एमपीपीएससी प्रीलिम्स एग्जाम पैटर्न :

सब्जेक्ट :

  • जनरल स्टेडीज
  • जनरल एप्टीट्यूड
  • एग्जाम टाइप : ऑब्जेक्टिव
  • टोटल मार्क्स : 200
  • ड्यूरेशन : 2 घंटे
  • निगेटिव मार्किंग : नहीं

जनरल स्टडीज सिलेबस :

  • जनरल साइंस एंड एनवार्यमेंट
  • करेंट इवेंट्स ऑफ नेशनल एंड इंटरनेशनल इंपॉर्टेंस
  • हिस्ट्री ऑफ इंडिया एंड इंडिपेंडेंट इंडिया
  • इंडियन पॉलिटी एंड इकोनॉमी
  • स्पोर्ट्स
  • जियोग्राफी, हिस्ट्री एंड कल्चर ऑफ एमपी
  • पॉलिटी एंड इकोनॉमी ऑफ एमपी
  • इंफॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी

जनरल एप्टीट्यूड सिलेबस :

  • कॉम्प्रिहेंशन
  • इंटरपर्सनल स्किल्स
  • लॉजिकल रीजनिंग एंड एनालिटिकल एबिलिटी
  • डिसीजन मेकिंग एंड प्रॉब्लम सॉल्विंग
  • जनरल मेंटल एबिलिटी
  • बेसिक न्यूमरेसी
  • हिंदी लैंग्वेज कॉम्प्रिहेंशन स्किल

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर New Updates के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर MPPSC MP State Civil Exam 2025 के लिंक पर जाएं।
  • मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन करें।
  • फॉर्म सब्मिट करें।
  • इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

ऑनलाइन आवेदन लिंक

सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें

UPSC CSE का नोटिफिकेशन जारी; गुजरात में 5,370 वैकेंसी के आवेदन शुरू, DU के राम लाल आनंद कॉलेज में ओपनिंग्स

आज की सरकारी नौकरी में जानकारी UPSC CSE का नोटिफिकेशन जारी होने की। इस भर्ती के तहत 933 पद भरे जाएंगे। गुजरात संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2026 के लिए आवेदन आज से शुरू होने की। साथ ही रामलाल आनंद कॉलेज, डीयू में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती की। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…

Source link

Exit mobile version