UPSC CDS 1 2026 notification released; opportunity for graduates and engineers, salary up to 1.77 lakh | सरकारी नौकरी: UPSC CDS 1 2026 का नोटिफिकेशन जारी; ग्रेजुएट से लेकर इंजीनियर को मौका, सैलरी 1 लाख 77 हजार तक

  • Hindi News
  • Career
  • UPSC CDS 1 2026 Notification Released; Opportunity For Graduates And Engineers, Salary Up To 1.77 Lakh

12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

UPSC ने CDS I परीक्षा 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। उम्मीदवार यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in या upsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। सिलेक्ट किए गए उम्मीदवारों को जनवरी-अप्रैल 2027 से शुरू होने वाले कोर्स में शामिल किया जाएगा। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 30 दिसंबर तय की गई है।

वैकेंसी डिटेल्स :

पद का नाम पदों की संख्या
इंडियन मिलिट्री एकेडमी, देहरादून 100
इंडियन नेवल एकेडमी, एझिमाला 26
एयरफोर्स एकेडमी, हैदराबाद 32
ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी, चेन्नई (पुरुष) 275
ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी, चेन्नई (महिला) 18

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • इंडियन नेवल एकेडमी : मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की डिग्री।
  • इंडियन मिलिट्री एकेडमी, ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी : किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री।
  • एयरफोर्स एकेडमी : 12वीं लेवल पर फिजिक्स, मैथ्स के साथ डिग्री या इंजीनियरिंग की डिग्री।

एज लिमिट :

  • इंडियन नेवल एकेडमी : अविवाहित पुरुष उम्मीदवार जिनका जन्म 2 जनवरी 2003 से पहले और 1 जनवरी 2008 के बाद न हुआ हो।
  • इंडियन मिलिट्री एकेडमी : अविवाहित पुरुष उम्मीदवार जिनका जन्म 2 जनवरी 2003 से पहले और 1 जनवरी 2008 के बाद न हुआ हो।
  • एयरफोर्स एकेडमी : न्यूनतम उम्र : 20 साल, अधिकतम: 24 साल। जन्मतिथि 2 जनवरी 2003 से पहले और 1 जुलाई 2007 के बाद नहीं होना चाहिए।
  • एयरफोर्स एकेडमी, हैदराबाद
  • ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी : जन्मतिथि 2 जनवरी 2002 से पहले और 1 जनवरी 2008 के बाद नहीं होना चाहिए।

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • रिटन एग्जाम
  • इंटरव्यू
  • मेडिकल टेस्ट

फीस :

  • जनरल, ओबीसी : 200 रुपए
  • एससी, एसटी, सभी वर्ग की महिला : नि:शुल्क

सैलरी :

  • 56,100 – 1,77,500 प्रति माह
  • अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा।

एग्जाम पैटर्न :

भारतीय सैन्य एकेडमी , भारतीय नौसेना एकेडमी और वायु सेना एकेडमी :

सब्जेक्ट ड्यूरेशन मार्क्स
इंग्लिश 2 घंटे 100
जनरल नॉलेज 2 घंटे 100
मैथ्स 2 घंटे 100
एसएसबी एग्जाम/इंटरव्यू 5 दिन 300

ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी :

सब्जेक्ट ड्यूरेशन मार्क्स
इंग्लिश 2 घंटे 100
जनरल नॉलेज 2 घंटे 100
एसएसबी एग्जाम/इंटरव्यू 5 दिन 300

ऐसे करें आवेदन :

  • यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • ‘ऑनलाइन आवेदन करें’ टैब पर क्लिक करें।
  • ‘वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR)’ के विकल्प पर जाएं।
  • नए यूजर के लिए रजिस्ट्रेशन करें।
  • इसके बाद लॉगिन करके परीक्षा का चयन करें।
  • आवेदन फॉर्म भरकर जरूर डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट कर दें।
  • इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।

ऑनलाइन आवेदन लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में प्रिंसिपल सहित 55 पदों पर निकली भर्ती; एज लिमिट 55 साल, सैलरी 78 हजार से ज्यादा

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) ने प्रिंसिपल,पीजीटी, टीजीटी और पीआरटी के 50 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन की हार्ड कॉपी जमा करने का मौका 10 जनवरी 2026 तक दिया जाएगा। पूरी खबर यहां पढ़ें

बॉम्बे हाईकोर्ट में 2381 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी; 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स को मौका, सैलरी 1 लाख 77 हजार तक

बॉम्बे हाईकोर्ट (BHC) ने स्टेनोग्राफर, क्लर्क, चपरासी, स्टेनोग्राफर और ड्राइवर के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bombayhighcourt.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Comment