Site icon Newsleak

UPPSC ROARO 2023 Final Result Declared

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) परीक्षा-2023 का अंतिम चयन परिणाम रविवार देर रात को जारी कर दिया है। आयोग द्वारा कुल 419 रिक्तियों के सापेक्ष 419 अभ्यर्थियों को सशर्त रूप से सफल घोषित किया गया

.

इसमें अनिल पांडेय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जबकि आदित्य प्रताप सिंह दूसरे और लक्ष्मी वर्मा तीसरे स्थान पर रही हैं। जबकि अमेठी के शिवांशु शर्मा ने 6वीं और शिवम शुक्ला ने 10वीं रैंक हासिल की।

सफल 419 अभ्यर्थियों में से 338 समीक्षा अधिकारी के पदों पर और 81 सहायक समीक्षा अधिकारी के पदों पर चयनित हुए हैं। जिसमें कुल 5,930 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इसके बाद सहायक समीक्षा अधिकारी पद के लिए हिंदी टंकण (टाइपिंग) परीक्षा 16 से 19 फरवरी 2026 के बीच संपन्न हुई थी।

यह तस्वीर 8 महीने पहले हुई समीक्षा अधिकारी–सहायक समीक्षा अधिकारी (RO-ARO) की प्रारंभिक परीक्षा के दौरान की है।

मूल प्रमाण पत्रों का होगा वेरिफिकेशन

आयोग के सचिव अशोक कुमार ने बताया है कि यह परिणाम पूरी तरह से औपबन्धिक (Conditional/Provisional) है। सभी सफल अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण पत्रों के सत्यापन के बाद ही उनकी अंतिम संस्तुति भेजी जाएगी। प्रमाण पत्र सत्यापन के लिए अलग से सूचना जारी की जाएगी।

परीक्षा में कुल आवेदन 10,76,004 कुल प्राप्त हुए थे। जिसके प्रारंभिक परीक्षा 4,54,589 परीक्षा में अभ्यर्थी उपस्थित थे। यह परीक्षा 11 फरवरी 2024 को पहली बार आयोजित हुई थी। जिसके प्रारंभिक परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक हो गया था। बाद में 27 जुलाई 2025 को प्री का एग्जाम कराया गया।

वहीं मुख्य परीक्षा 02 और 03 फरवरी, 2026 को आयोजित की गई थी। पहले यह 31 जनवरी और 1 फरवरी को प्रस्तावित थी, लेकिन अन्य परीक्षाओं के टकराव के कारण तिथि बदली गई। जिसमें 7,509 प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले अभ्यार्थियों ने पेपर दिया था।

नौ अक्टूबर 2023 को शुरू हुई इस परीक्षा का अंतिम रिजल्ट ढाई साल बाद आया है। पहले पदों की संख्या 411 थी जो बाद में बढ़कर 419 हो गया।

​कहां देखें रिजल्ट

अभ्यर्थी अपना परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in पर देख सकते हैं। अभ्यर्थियों के प्राप्तांक और श्रेणीवार कट-ऑफ अंक भी जल्द ही वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे।

अमेठी के शिवांशु शर्मा और शिवम शुक्ला ने टॉप टेन में बनाई जगह

अमेठी के शिवांशु शर्मा ने RO/ARO परीक्षा 2023 में 6वीं रैंक हासिल की।

RO/ARO परीक्षा 2023 के रिजल्ट में अमेठी के 2 युवकों ने टॉप टेन में जगह बनाई। भेटुआ ब्लॉक की ग्राम पंचायत शिवगढ़ जलालपुर के संड़िला गांव निवासी शिवांशु शर्मा ने 6वीं रैंक प्राप्त की है। उनके पिता राम सजीवन शर्मा आवास विकास के रिटायर्ड ड्राइंग इंजीनियर हैं, जबकि माता सावित्री शर्मा गृहणी हैं।

शिवांशु ने वर्ष 2020 से परीक्षा की तैयारी शुरू की थी। उन्होंने लखनऊ स्थित अपने घर पर रहकर ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई की। इससे पहले, उनका चयन भारतीय स्टेट बैंक में क्लर्क और रेलवे में स्टेशन मास्टर के पद पर भी हो चुका है। उनका लक्ष्य आगे चलकर आईपीएस अधिकारी बनना है।

अमेठी के शिवम शुक्ला ने 10वीं रैंक हासिल की।

ग्राम पंचायत टिकरी के श्री का पुरवा गांव निवासी शिवम शुक्ला ने 10वीं रैंक हासिल की है। उनके पिता विनोद शुक्ला रणछोर इंटर कॉलेज के प्रबंधक हैं और माता वृजलेश शुक्ला गृहणी हैं।

शिवम ने इलाहाबाद में रहकर कोचिंग के माध्यम से तैयारी की और यह सफलता प्राप्त की। उनकी इस उपलब्धि से गांव में उत्सव जैसा माहौल है। विकास शुक्ला, धीरेंद्र शुक्ला, प्रमोद शुक्ला और अंकित तिवारी सहित कई लोगों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

——————– ये खबर भी पढ़ें… पंक्चर बनाने वाले की बेटी बनी नायब तहसीलदार:यूपी PCS पास किया तो मंदिर में फूट-फूटकर रोया, ननद डिप्टी एसपी, भाभी CTO बनीं

यूपी पीसीएस 2024 में दिल्ली की नेहा पंचाल ने टॉप किया है। रायबरेली की अनन्या त्रिवेदी दूसरे और अभय प्रताप सिंह तीसरे नंबर पर हैं। टॉप 10 में 6 लड़कियां हैं।

बुलंदशहर की गायत्री वर्मा नायब तहसीलदार बनी हैं। इस कैटेगरी में उनकी 210वीं रैंक आई है। गायत्री के पिता राजकुमार पंक्चर की दुकान चलाते हैं। उसी में उनकी चाय की दुकान भी है। पढ़िए पूरी खबर

Source link

Exit mobile version