- Hindi News
- Career
- Union Minister Piyush Goyal To Visit Brussels Today; INS Chilka’s 25th Passing Out Parade; Hungarian Filmmaker Bela Terra Passes Away
54 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

इंडियन रेलवे दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिफाइड रेल सिस्टम बना। हंगेरियन फिल्म मेकर बेला टेरा का निधन हुआ। INS चिल्का की 25वीं पासिंग आउट परेड आज।
ऐसे ही कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…
नेशनल (NATIONAL)
1. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल आज ब्रुसेल्स जाएंगे
कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मिनिस्टर पीयूष गोयल 8-9 जनवरी को दो दिवसीय यात्रा पर बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स जाएंगे।

पीयूष गोयल इससे पहले अक्टूबर 2025 में ब्रुसेल्स दौरे पर गए थे।
- केंद्रीय मंत्री का ये दौरा यूरोपीय यूनियन के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) के फाइनल ड्राफ्ट के लिए है।
- ब्रुसेल्स में यूरोपीय यूनियन (EU) और नाटो (NATO) का हेडक्वार्टर है।
- 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर यूरोपीय यूनियन के प्रेसिडेंट उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय यूनियन काउंसिल के प्रेसिडेंट एंटोनियो कोस्टा भारत आएंगे।
2. आज INS चिल्का 25वीं पासिंग आउट परेड होगी
INS चिल्का की 25वीं पासिंग परेड आज, 8 जनवरी को ओडिशा में आयोजित की जाएगी। इसमें 2,700 ट्रेनी हिस्सा लेंगे।

INS चिल्का नाविकों और अग्निवीरों के लिए भारतीय नौसेना का ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट है।
- पासिंग आउट बैच में 2100 अग्निवीर शामिल होंगे, जिनमें 100 से ज्यादा महिलाएं हैं।
- दक्षिणी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, वाइस एडमिरल समीर सक्सेना इसमें मुख्य अतिथि होंगे।
3. इंडियन रेलवे दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिफाइड रेल सिस्टम बना
भारतीय रेलवे दुनिया में सबसे बड़ा इलेक्ट्रिसिटी बेस्ड रेल सिस्टम बन गया है।

नवंबर 2025 में 99% ज्यादा हिस्सा पहले ही इलेक्ट्रिक हो चुका था।
- भारत का लगभग 70 हजार रूट-किलोमीटर ब्रॉड-गेज नेटवर्क अब बिजली से संचालित है।
- सौर ऊर्जा क्षमता पिछले साल नवंबर तक लगभग 900 मेगावाट तक पहुंच गई है, जो 2014 में केवल चार मेगावाट से कम थी।
- 2004 से 2014 के बीच लगभग रोजाना 1.5 किलोमीटर की रेल लाइन का विद्युतीकरण होता था, जो पिछले 6 वर्षों में बढ़कर 15 किलोमीटर प्रतिदिन से अधिक हो गया है।
4. अनाहत सिंह ने ब्रिटिश जूनियर ओपन में सिल्वर जीता
स्क्वैश प्लेयर अनाहत सिंह ने 7 जनवरी को ब्रिटिश जूनियर ओपन स्क्वैश चैंपियनशिप अंडर-19 फाइनल में सिल्वर मेडल जीता।

ब्रिटिश जूनियर ओपन स्क्वैश चैंपियनशिप इंग्लैंड में बर्मिंघम यूनिवर्सिटी में चल रही है।
- अनाहत को फ्रांस की लॉरेन बाल्टायन ने हराया।
- अनाहत सिंह ने इससे पहले कल सेमीफाइनल में मिस्र की मलिका को हराया था।
अवॉर्ड (Award)
4. मराठी फिल्म ‘दशावतार’ ऑस्कर कंटेन्शन लिस्ट में शामिल
मराठी फिल्म ‘दशावतार’ ऑस्कर कंटेन्शन लिस्ट में शामिल हुई। इसको सुबोध खानोलकर ने लिखा और डायरेक्ट किया है। इस फिल्म को 98वें एकेडमी अवॉर्ड (ऑस्कर 2026) के ऑफिशियल कंटेंशन लिस्ट में शामिल किया गया।

‘दशावतार’ ऑस्कर कंटेन्शन लिस्ट में शामिल होने वाली पहली मराठी फिल्म है।
- ये फिल्म दुनिया भर से आए 2,000 से ज्यादा से सबमिशन में से सिलेक्ट की गई है।
- जी स्टूडियोज ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी।
- इस फिल्म में दिलीप प्रभावलकर, महेश मांजरेकर, भरत जाधव, सिद्धार्थ मेनन, प्रियदर्शिनी इंदलकर, विजय केनकरे, रवि काले, अभिनय बेर्डे, सुनील तावड़े, आरती वडगबलकर और लोकेश मित्तल जैसे एक्टर शामिल है।
निधन (DEATH)
हंगेरियन फिल्म मेकर बेला टेरा का निधन
हंगेरियन फिल्म मेकर ‘बेला टेरा’ का निधन हो गया। वो 70 साल के थे।

बेला ने 2012 में साराजेवो फिल्म अकादमी की स्थापना की थी।
- बेला ने साल 1977 में बेला ने अपनी पहली फीचर फिल्म फैमिली नेस्ट का डायरेक्शन किया था।
- इसके बाद उन्होंने ‘सातंतंगो’ और ‘द ट्यूरिन हॉर्स’ जैसी फिल्मों का डायरेक्शन किया।
- बेला टेरा ‘स्लो सिनेमा मूवमेंट’ की शुरुआत करने के लिए जाने जाते थे।
- वे कठिन डायलॉग, लंबे स्क्रीन प्ले और ब्लैक एंड व्हाइट बैकग्राउंड के लिए भी जाने जाते थे।
- 2003 में उन्होंने स्वतंत्र फिल्मों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फिल्म ‘महेली’ की शुरुआत की।
- उन्होंने 2011 में आखिरी फिल्म बनाई थी और उसके बाद फिल्म मेकिंग करियर से रिटायरमेंट ले लिया था।
- साराजेवो फिल्म अकादमी में उन्होंने 2016 तक प्रोफेसर के तौर पर काम किया।
आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)
8 जनवरी का इतिहास
- 1026 में महमूद गजनवी ने सोमनाथ मंदिर को लूट कर उसे नष्ट कर दिया था।
- 1697 में ब्रिटेन में ईशनिंदा के आरोप में आखिरी बार मृत्युदंड दिया गया था।
- 1790 में अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन ने पहली बार देश को संबोधित किया था।
- 1942 में वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग का जन्म हुआ था।
- 1952 में जॉर्डन का संविधान लागू हुआ था।
पिछले दिन के करेंट अफेयर्स भी पढ़ें:
करेंट अफेयर्स 7 जनवरी:भारत-चीन ई बिजनेस-4 वीजा शुरू; जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज भारत आएंगे, भारत में AI इम्पैक्ट समिट होगी

भारत ने चीन के लिए ई बिजनेस-4 वीजा शुरू किया। जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज अगले हफ्ते भारत आएंगे। ट्राइबल अफेयर्स मिनिस्ट्री ने ONGC के साथ MoU साइन किया। पूरी खबर पढ़ें….