Site icon Newsleak

TIME 100 Most Influential: 3 Indians Included

  • Hindi News
  • Career
  • TIME 100 Most Influential: 3 Indians Included | April 17 Current Affairs

29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…

नेशनल (NATIONAL)

1. TIME 100 लिस्ट में 3 भारतीय शामिल

15 अप्रैल को दुनिया की प्रतिष्ठित TIME मैगजीन ने 2026 की TIME 100 Most Influencial लिस्ट जारी की।

  • इस लिस्ट में सुंदर पिचाई, रणबीर कपूर और शेफ विकास खन्ना को दुनिया के सबसे प्रभावी लोगों में शामिल किया गया है।सुंदर पिचाई को लिस्ट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेसी और टेक्नोलॉजी में योगदान के लिए शामिल किया गया।रणबीर कपूर को एक्टिंग के लिए शामिल किया गया है।विकास खन्ना को भारत की संस्कृति रिप्रेजेंट करने के लिए फीचर किया गया है।
  • शी जिनपिंग के अलावा, इस सूची में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भी शामिल हैं।
  • इसके साथ ही नेपाल के पीएम बालेन शाह और बांग्लादेश के नेता तारिक रहमान को भी लिस्ट में शामिल किया गया है।
  • TIME मैगजीन हर साल ये लिस्ट जारी करती है, जिसमें एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, स्पोर्ट्स , एक्टिवज्म और एकेडमिक सेक्टर्स के 100 सबसे प्रभावशाली लोग शामिल किए जाते हैं।
  • TIME मैगजीन की TIME100 की लिस्ट में पहले एक्टर शाहरुख खान, क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, पीएम नरेंद्र मोदी और महात्मा गांधी भी शामिल हो चुके हैं।
  • TIME 103 साल पुरानी ग्लोबल मैगजीन है। TIME दुनिया भर में 120 मिलियन से ज्यादा लोगों तक पहुंचती है।

2. वैशाली रमेशबाबू ने FIDE वीमेंस 2026 खिताब जीता

15 अप्रैल को शतरंज खिलाड़ी वैशाली रमेशबाबू ने FIDE विमेंस कैंडिडेट्स टूर्नामेंट 2026 जीत लिया।

  • साइप्रस के कैप सेंट जॉर्ज होटल एंड रिसॉर्ट में खेले गए फाइनल राउंड में जीत दर्ज कर वैशाली कैंडिडेट्स टूर्नामेंट जीतने वाली पहली भारतीय चेस प्लेयर बन गई हैं।
  • वैशाली ने फाइनल राउंड में रूस की सीनियर खिलाड़ी कैटरिना लग्नो को हराया।
  • 24 वर्षीय वैशाली अब वर्ल्ड चैंपियनशिप में चीन की मौजूदा विश्व चैंपियन जू वेनजुन को चुनौती देंगी।
  • 2012 में वैशाली ने अंडर-12 वर्ल्ड यूथ चैंपियनशिप, 2015 में अंडर-14 और 2016 में वुमेन ग्रांडमास्टर (WGM) जीता, जिसे अब इंटरनेशनल मास्टर (IM) टाइटल कहा जाता है।
  • इससे पहले भारत के डी गुकेश ने चीन के डिंग लिरेन को चुनौती दी थी। तब गुकेश कैंडिडेट्स टूर्नामेंट जीतने वाले भारत के दूसरे खिलाड़ी बने थे।
  • 5 बार के वर्ल्ड चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने 1995 में पहली बार कैंडिडेट्स टूर्नामेंट जीता था।
  • कैंडिडेट्स टूर्नामेंट शतरंज की दुनिया का सबसे अहम इवेंट माना जाता है, क्योंकि ये तय करता है कि वर्ल्ड चैंपियन का अगला चैलेंजर कौन होगा।
  • कैंडिडेट्स टूर्नामेंट वर्ल्ड चैंपियनशिप का सेमीफाइनल भी कहा जाता है।
  • कैंडिडेट्स टूर्नामेंट विजेता को सीधे वर्ल्ड चैंपियन के साथ खेलने का मौका मिलता है। ये शतरंज का सबसे बड़ा क्वालिफाइंग टूर्नामेंट है।
  • कैंडिडेट्स टूर्नामेंट हर दो साल में होता है और जीतने वाला वर्ल्ड चैंपियन को चैलेंज देता है।
  • अब ओपन कैटेगरी के विजेता का मुकाबला भारत के डी गुकेश से, जबकि विमेंस कैटेगरी में चीन की जू वेनजुन से होगा।

वैशाली ने 6 साल की उम्र में शतरंज खेलना शुरू किया था।

3. कॉमर्स मिनिस्ट्री ने बिजनेस के लिए नया डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया

15 अप्रैल को कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मिनिस्ट्री ने कॉमर्स डिपार्टमेंट के लिए एक नया डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है।

  • नए प्लेटफॉर्म का उद्देश्य व्यापार से जुड़ी सभी जानकारी आसानी से लोगों तक पहुंचाना है।
  • ये पहल ई-गवर्नेंस को मजबूत करने और इंटरनेशनल ट्रेड से जुड़े स्टेकहोल्डर्स के लिए सर्विस को बेहतर बनाएगी।
  • कॉमर्स मिनिस्ट्री के मुताबिक, नई लॉन्च की गई वेबसाइट मॉर्डन और यूजर फ्रेंडली है।
  • ये प्लेटफॉर्म पूरी तरह से डिजिटल ब्रांड आइडेंटिटी मैनुअल 3.0 के साथ-साथ भारत सरकार की वेबसाइटों के लिए दिशानिर्देशों का फॉलो करता है।
  • ये प्लेटफॉर्म एक्स्पोर्टस-इंपोर्ट्स (आयतक- निर्यातक) और बाकी स्टैकहोल्डर्स को ज्यादा बेहतर और ट्रांसपेरेंसी के साथ बिजनेस से जुड़े रिसोर्स के साथ डिजाइन किया गया है।
  • वेबसाइट के अलावा, मिनिस्ट्री ने एक 2-लैंग्‍वेज मोबाइल एप भी पेश किया है, जो एंड्रॉइड और iPhone दोनों पर उपलब्ध है।
  • ये एप ऑफलाइन एक्सेस किया जा सकता है। साथ ही इसमें जीपीएस (नेविगेशन) की सुविधा भी है।
  • मंत्रालय के मुताबिक, ये पहल भारत के ई-गवर्नेंस की सोच को आगे बढ़ाने के लिए है और ये फॉरेन बिजनेस में ट्रांसपेरेंसी लाएगा।

4. भारत-उज्बेकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास शुरू

15 अप्रैल को भारत-उज्बेकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास ‘डस्टलिक’ का सातवां संस्करण उज्बेकिस्तान के नामंगन में शुरू हुआ। डस्टलिक का मतलब ‘मैत्री’ होता है।

  • द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास का उद्देश्य भारतीय सेना और उज्बेकिस्तान सेना के बीच तालमेल और आपसी सहयोग बढ़ाना है।
  • द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास में गैरकानूनी सशस्त्र समूहों को निष्क्रिय करने के लिए भी दोनों सेनाएं काम करेंगी।
  • इस अभ्यास में 60 सैनिक शामिल हैं, जिनमें 45 मेहर रेजिमेंट और 15 इंडियन एयर फोर्स के होंगे।
  • ये द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास हर साल आयोजित होता है। इसका पिछला संस्करण साल 2025 में भारत में पुणे में आयोजित किया गया था।
  • डस्टलिक अभ्यास दोनों सेनाओं के बीच रक्षा सहयोग, सौहार्द और आपसी विश्वास को और मजबूत करेगा।
  • उज्बेकिस्तान के पूर्वी सैन्य जिले के कमांडर मेजर जनरल सैदोव ओयबेक आजादोविच उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में समारोह में शामिल हुए।

ये द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास 25 अप्रैल तक चलेगा।

5. FIU-IND और PFRDA ने MoU साइन किया

16 अप्रैल को फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट-इंडिया (FIU-IND) और पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) ने मनी लॉन्ड्रिंग और टेरर फंडिंग (AML/CFT) के खिलाफ एक MoU साइन किया।

  • इस MoU पर FIU-IND के डायरेक्टर अमित मोहन गोविल और PFRDA के मेंबर रणदीप सिंह जगपाल ने साइन किए।
  • इस MoU पर साइन के दौरान PFRDA के अध्यक्ष शिवसुब्रमण्यम रमन भी मौजूद रहे।
  • इस MoU का उद्देश्य FIU-IND और PFRDA दोनों एजेंसियों को रेगुलेट या रिपोर्टिंग संस्थाओं के लिए आउटरीच करना और ट्रेनिंग देना है।
  • ये MoU एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग को अपग्रेड करने और आतंकवाद के लिए की जा रही फंडिंग से निपटने के लिए है।
  • इस MoU में ट्रेनिंग के जरिए संदिग्ध लेनदेन का पता लगाना होगा। MoU के तहत FIU-IND और PFRDA दोनों एजेंसियां रेगुलर बेसिस पर फाइनेंस से जुड़ी खुफिया जानकारी एक दूसरे को देंगी।
  • इस MoU में मनी लॉन्ड्रिंग और आतंक के लिए मिल रही मदद में होने वाले जोखिमों और कमजोरियों का आकलन किया जाएगा।
  • इस MoU के तहत एक-एक नोडल ऑफिसर अपॉइंट किए जाएंगे, जो समय-समय पर दोनों एजेंसियों के साथ समन्वय और बातचीत करेगा।
  • इसके साथ ही नोडल ऑफिसर टेरर फंडिंग और फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन के लिए विदेशी जानकारी (FIU) एक्सचेंज करेगा।

फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट-इंडिया FIU-IND

  • FIU-IND एक सेंट्रल नेशनल एजेंसी है। जो किसी भी तरह के संदिग्ध वित्तीय लेनदेन जैसे मनी लॉन्ड्रिंग और टेरर फंडिंग को मॉनिटर करती है।

पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण

  • पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण यानि PFRDA अधिनियम 2013 के तहत स्थापित एक वैधानिक निकाय (रेगुलटरी बॉडी) है, जो नेशनल पेंशन सिस्टम और अटल पेंशन स्कीम के लिए काम करता है।

इस MoU में मनी लॉन्ड्रिंग और आतंक के लिए मिल रही मदद में होने वाले जोखिमों और कमजोरियों का आकलन किया जाएगा।

आज का इतिहास

  • 1799 में अंग्रेजों ने टीपू सुल्तान के खिलाफ श्रीरंगपट्टनम की घेराबंदी शुरू की थी।
  • 1975 में भारत के पहले उपराष्ट्रपति और देश के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का निधन हुआ था।
  • 1983 में भारत ने अपना दूसरा रोहिणी उपग्रह SLV-3 रॉकेट के जरिए पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया।

———————-

ये खबरें भी पढ़ें…

भारत ने अफगानिस्तान को 13 टन TB वैक्सीन भेजी: भारतीय मूल के वास नरसिम्हन AI एंथ्रोपिक के बोर्ड में शामिल, 16 अप्रैल के करेंट अफेयर्स

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Exit mobile version