The second phase of RAS-2024 interviews will run from March 15th to March 24th; 1,096 vacancies were available, with 2,461 candidates selected. | RAS-2024 के इंटरव्यू का दूसरा चरण 15 से 24 तक: 1096 पदों के लिए निकली थी वैकेंसी, 2461 कैंडिडेट्स हुए थे सिलेक्ट – Ajmer News

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से RAS-2024 के इंटरव्यू का दूसरा चरण 15 दिसम्बर से शुरू होगा। यह चरण 24 दिसम्बर तक चलेगा। इंटरव्यू के पहले चरण की शुरुआत एक दिसम्बर से हुई है और जोरी है, जो 12 दिसम्बर तक होंगे। बता दें कि यह वैकेंसी 1096 पदों के ल

.

इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को ऑनलाइन भरे गए विस्तृत आवेदन पत्र की दो प्रतियां मय सभी मूल दस्तावेजों व उनकी फोटोकॉपी के साथ उपस्थित होना होगा। अभ्यर्थियों को अपने साथ एक नवीनतम पासपोर्ट आकार का रंगीन फोटो और एक मूल फोटो पहचान पत्र भी लाना होगा।

बढ़ा दी थी पदों की संख्या

  • RPSC ने 2 सितंबर 2024 को भर्ती विज्ञापन निकाला था। 18 अक्टूबर 2024 तक 6 लाख 75 हजार कैंडिडेट्स ने अप्लाई किया था। 2 फरवरी 2025 को प्री-एग्जाम हुआ, 3 लाख 75 हजार 657 कैंडिडेट्स शामिल हुए थे।
  • 20 फरवरी को रिजल्ट जारी हुआ और 21 हजार 539 कैंडिडेट्स मेंस एग्जाम के लिए सिलेक्ट किए गए थे। इसके बाद 17 और 18 जून 2025 को मेंस एग्जाम हुआ था।
  • 8 अक्टूबर 2025 को मेंस रिजल्ट घोषित किया। इसमें 2461 कैंडिडेट्स इंटरव्यू के लिए सलेक्ट हुए थे।
  • पहले 733 पदों पर वैकेंसी निकाली गई थी। 17 फरवरी 2025 को पदों की संख्या बढ़ाकर 1096 कर दी गई थी। इसमें राज्य सेवा के 428 और अधीनस्थ सेवा के 668 पद हैं।

आरएएस-2024 से संबंधित ये खबरें भी पढ़ें…

Source link

Leave a Comment