राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से RAS-2024 के इंटरव्यू का दूसरा चरण कल यानि 15 दिसंबर से शुरू होगा। यह चरण 24 दिसंबर तक चलेगा। इंटरव्यू के पहले चरण की शुरुआत एक दिसंबर से हुई जो 12 दिसंबर तक चला। बता दें कि यह वैकेंसी 1096 पदों के लिए है। 2461 क
.
इंटरव्यू में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को ऑनलाइन भरे गए डिटेल्ड आवेदन पत्र की दो प्रतियां, सभी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स के साथ-साथ उनकी फोटोकॉपी लेकर आना जरूरी है। इसके अलावा, कैंडिडेट्स को एक नवीनतम पासपोर्ट साइज कलर फोटो और एक मूल फोटो पहचान पत्र भी साथ लाना होगा।
बढ़ा दी थी पदों की संख्या
- RPSC ने 2 सितंबर 2024 को भर्ती विज्ञापन निकाला था। 18 अक्टूबर 2024 तक 6 लाख 75 हजार कैंडिडेट्स ने अप्लाई किया था। 2 फरवरी 2025 को प्री-एग्जाम हुआ, 3 लाख 75 हजार 657 कैंडिडेट्स शामिल हुए थे।
- 20 फरवरी को रिजल्ट जारी हुआ और 21 हजार 539 कैंडिडेट्स मेंस एग्जाम के लिए सिलेक्ट किए गए थे। इसके बाद 17 और 18 जून 2025 को मेंस एग्जाम हुआ था।
- 8 अक्टूबर 2025 को मेंस रिजल्ट घोषित किया। इसमें 2461 कैंडिडेट्स इंटरव्यू के लिए सलेक्ट हुए थे।
- पहले 733 पदों पर वैकेंसी निकाली गई थी। 17 फरवरी 2025 को पदों की संख्या बढ़ाकर 1096 कर दी गई थी। इसमें राज्य सेवा के 428 और अधीनस्थ सेवा के 668 पद हैं।


आरएएस-2024 से संबंधित ये खबरें भी पढ़ें…