झारखंड के शिखर मोहन इंडिया-A टीम में शामिल:न्यूजीलैंड A के खिलाफ दूसरे-तीसरे चार दिवसीय मैच में खेलेंगे, रणजी में लगातार दो शतक लगाए

झारखंड के 21 साल के बाएं हाथ के ओपनर शिखर मोहन को इंडिया A टीम में शामिल किया गया है। वे न्यूजीलैंड A के खिलाफ चार दिवसीय सीरीज के दूसरे और तीसरे मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। मोहन ने मौजूदा रणजी ट्रॉफी में लगातार दो मैचों में शतक लगाए हैं। इसी प्रदर्शन के बाद उन्हें … Read more

आयुष म्हात्रे ने जांघ के पिछले हिस्से की सर्जरी कराई:2-3 महीने क्रिकेट से दूर रहेंगे, रणजी मैच में चोट लगी थी

अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे ने दाईं जांघ के पिछले हिस्से (हैमस्ट्रिंग) की सर्जरी कराई है। वे करीब 2-3 महीने क्रिकेट से दूर रहेंगे। 19 साल के आयुष 11 अक्टूबर को रणजी ट्रॉफी में चंडीगढ़ के खिलाफ रन लेने के दौरान चोटिल हो गए। वे मुंबई की रणजी टीम … Read more

रणजी ट्रॉफी: तनय त्यागराजन के 11 विकेट से हैदराबाद जीता:मुंबई, केरल और पंजाब भी जीते; केरल ने ओडिशा को पारी से हराया

रणजी ट्रॉफी में हैदराबाद ने आंध्र प्रदेश को 267 रन से हरा दिया। हैदराबाद की जीत के हीरो स्पिनर तनय त्यागराजन रहे। उन्होंने मैच में 11 विकेट लिए और दूसरी पारी में अर्धशतक भी लगाया। एक अन्य मैच में केरल ने ओडिशा को पारी और 36 रन से हराया। वहीं मुंबई ने हिमाचल प्रदेश को … Read more

रणजी ट्रॉफी में 78 साल बाद 400 रन की पारी:मिजोरम के चिन्मय ने किया कारनामा, किसी भारतीय का दूसरा हाईएस्ट स्कोर

मिजोरम के बल्लेबाज चिन्मय सुतार ने नगालैंड के खिलाफ 400 रन की नाबाद पारी खेली। वह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में यह आंकड़ा छूने वाले दूसरे भारतीय बने। उनसे पहले 1948 में महाराष्ट्र के बाबासाहेब निंबालकर ने काठियावाड़ के खिलाफ नाबाद 443 रन बनाए थे। दीमापुर में 29 साल के चिन्मय ने 517 गेंदों पर 46 … Read more

भारतीय कप्तान गिल रणजी मैच में 1 रन बनाकर आउट:छत्तीसगढ़ के अजय मंडल ने बोल्ड किया; हर्षल पटेल के 250 फर्स्ट क्लास विकेट

भारतीय टीम के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल रणजी ट्रॉफी 2026-27 में अपने पहले मैच में एक रन पर आउट हो गए हैं। उन्हें रविवार को छत्तीसगढ़ के अजय मंडल ने बोल्ड कर दिया। चंडीगढ़ में चल रहे इस मैच में टॉस जीतकर बैटिंग कर रही पंजाब ने पहली पारी में 3 विकेट पर … Read more

इंटरनेशनल क्रिकेट में भी फुटबॉल जैसा डिविजन सिस्टम हो- गावस्कर:कहा- रणजी में भी प्लेट और एलीट टीमों के रिकॉर्ड अलग हों

दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में फुटबॉल जैसा डिविजन सिस्टम लागू करने की मांग की है। गावस्कर ने कहा- ‘अलग-अलग लेवल की टीमों के मैचों के रिकॉर्ड एक जैसे नहीं माने जाने चाहिए।’ दरअसल, 9 अक्टूबर को मंगोलिया T20 वर्ल्ड कप सब-रीजनल एशिया क्वालिफायर-ए में थाईलैंड के खिलाफ 196 रन का पीछा करते … Read more

Sai Sudharsan Injured During Ranji Trophy Match in Jaipur

32 मिनट पहले कॉपी लिंक भारतीय क्रिकेटर साई सुदर्शन सोमवार को जयपुर में एक रणजी मैच के दौरान चोटिल हो गए। वे कवर पर करण लांबा का ड्राइव रोकने की कोशिश कर रहे थे। यह गेंद पी. सरवाना कुमार ने फेंकी थी। चोट लगने के बाद वे एक सपोर्ट स्टाफ का सहारा लेकर लंगड़ाते हुए … Read more

Wasim Jaffer Statement On Yashasvi Jaiswal Wicketkeeping Practice

17 मिनट पहले कॉपी लिंक पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने यशस्वी जायसवाल के विकेटकीपिंग सीखने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। जायसवाल 2026-27 रणजी ट्रॉफी सीजन से पहले विकेटकीपिंग की प्रैक्टिस कर रहे हैं। जाफर ने अपने यूट्यूब चैनल पर इसे मजाक बताते हुए कहा- ‘जायसवाल भारतीय व्हाइट-बॉल टीम में जगह बनाने के लिए … Read more

न्यूजीलैंड टेस्ट से पहले सीनियर खिलाड़ियों को रणजी खेलना होगा:गिल, राहुल और बुमराह उतर सकते हैं घरेलू रेड-बॉल मैच में

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले BCCI सीनियर भारतीय खिलाड़ियों को घरेलू रेड-बॉल क्रिकेट खेलने के लिए कह सकता है। खिलाड़ियों से कम से कम एक प्रथम श्रेणी मैच खेलने की उम्मीद की जा रही है। कप्तान शुभमन गिल पंजाब और उप-कप्तान केएल राहुल कर्नाटक के लिए रणजी ट्रॉफी में खेल सकते हैं। जसप्रीत … Read more

Aqib Nabi Joins For Afghanistan Test

नई दिल्ली10 मिनट पहले कॉपी लिंक जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया से जुड़ गए हैं। उन्हें नेट बॉलर के रूप में चंडीगढ़ में चल रहे भारतीय कैंप में शामिल किया गया है। मैच 6 जून से मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जाएगा। 29 साल के … Read more