बाली1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

इंडोनेशिया के तेज गेंदबाज गीड प्रियांदना ने एक ओवर में 5 विकेट झटके हैं। उन्होंने मंगलवार को बाली के उदयाना क्रिकेट स्टेडियम में कंबोडिया के खिलाफ यह कारनामा किया। इस मैच को इंडोनेशिया ने 60 रन से जीता।
28 साल के प्रियांदना ऐसा करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज (पुरुष या महिला क्रिकेट मिलाकर) बन गए हैं।
टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में पहली बार किसी गेंदबाज ने ओवर की 5 बॉल पर विकेट झटके हैं। श्रीलंका के लसित मलिंगा ने 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक T20i में लगातार चार गेंदों में चार विकेट लिए थे।मैच का स्कोरबोर्ड

ओवर में 5 विकेट कैसे लिए? प्रियांदना ने 167 रन का स्कोर डिफेंड कर रही इंडोनेशिया की ओर से 16वां ओवर डालने आए। उन्होंने पहली तीन गेंदों पर लगातार विकेट लेकर हैट्रिक पूरी की। प्रियांदना ने शाह अबरार हुसैन, निर्मलजीत सिंह और चंथोउन रथानक को पवेलियन भेजा।
उनके ओवर की चौथी बॉल डॉट रही। उसके बाद प्रियांदना ने मोंगदारा सॉक को आउट किया। इसके बाद उन्होंने एक वाइड फेंकने के बाद पेल वेननक को आउट कर मैच समाप्त कर दिया। इस ओवर में कंबोडिया सिर्फ एक रन ही बना सकी, जो अंतिम दो विकेटों के बीच आई एक वाइड से आया और उनकी टीम 60 रन से यह मैच हार गई। प्रियांदना ने इससे पहले पारी की शुरुआत करते हुए धर्मा केसुमा के साथ 11 गेंदों में 6 रन भी बनाए थे।

डोमेस्टिक क्रिकेट में 2 बार यह कारनामा हुआ मेंस टी-20 क्रिकेट में यह कारनामा इससे पहले 2 बार हो चुका है।
- पहली बार अल-अमीन हुसैन ने 2013-14 में विक्ट्री डे T20 कप में UCB-BCB एकादश की ओर से खेलते हुए अबाहानी लिमिटेड के खिलाफ एक ओवर में पांच विकेट लिए थे।
- दूसरी बार ऐसा तब हुआ था, जब कर्नाटक के अभिमन्यु मिथुन ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2019-20 के सेमीफाइनल में हरियाणा के 5 बैटर्स को एक ही ओवर में पवेलियन भेजा था।
इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार ओवर में 5 विकेट इंटरनेशनल क्रिकेट में एक ओवर में पांच विकेट लेने का यह पहला मामला है। इससे पहले एक ओवर में चार विकेट लेने के 14 उदाहरण मौजूद हैं।
————————————————