- Hindi News
- Career
- Swiggy Recruitment For Senior Executive, Graduates Can Apply, 2 Years Experience Required, Job Location Bengaluru
7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

फूड डिलीवरी कंपनी, Swiggy ने सीनियर एग्जीक्यूटिव के पोस्ट पर वैकेंसी निकाली है। इस पोस्ट पर शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट के ऊपर ऑनलाइन रेपुटेशन मैनेजमेंट यानी ORM की जिम्मेदारी होगी।
रोल और रिस्पॉन्सिबिलिटी:
- सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स (Facebook, Twitter/X, Instagram आदि) पर आने वाली शिकायतों या एस्केलेशनों को रियल-टाइम में मॉनिटर और रिस्पॉन्ड करना।
- गंभीर और संवेदनशील मामलों को सटीकता, समझदारी और प्रोफेशनल तरीके से संभालना।
- इंटरनल टीमों (जैसे ऑपरेशन, प्रोडक्ट, लीगल आदि) के साथ मिलकर इश्यूज का जल्दी समाधान सुनिश्चित करना।
- डेली या वीकली रिपोर्ट तैयार करना, जिसमें ट्रेंड्स, मूल कारण और रोकथाम के उपाय शामिल हों।
- सर्विस क्वालिटी बेहतर करने और बार-बार आने वाली शिकायतें कम करने के लिए फीडबैक देना।
- नई टीम के सदस्यों को ट्रेनिंग देना और गाइड करना ताकि वे एस्केलेशन हैंडलिंग के बेहतरीन तरीके सीख सकें।
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन:
- कैंडिडेट को किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएट होना चाहिए।
एक्सपीरियंस:
- कैंडिडेट के पास कम से कम 2 सालों का वर्क एक्सपीरियंस होना चाहिए।
जरूरी स्किल्स:
- स्ट्रॉन्ग रिटन कम्युनिकेशन और कस्टमर फर्स्ट माइंडसेट वाला होनी चाहिए।
- प्रेशर में भी सही डिसीजन लेना और प्रॉब्लम सॉल्व करना आना चाहिए।
- सेंसिटिव इश्यूज को भी समझदारी और प्रोफेशनल तरीके से संभालने आना चाहिए।
- सोशल मीडिया मॉनिटरिंग या ORM टूल्स (जैसे Sprinklr, Hootsuite, Meltwater आदि) का नॉलेज होना चाहिए।
- जरूरत पड़ने पर शिफ्ट, वीकेंड या पब्लिक हॉलिडे में भी काम करने को तैयार होना चाहिए।
सैलरी स्ट्रक्चर:
- अलग-अलग सेक्टर्स की जॉब सैलरी बताने वाली वेबसाइट एम्बिशन बॉक्स (AmbitionBox) के मुताबिक, Swiggy में सीनियर एग्जीक्यूटिव की सालाना सैलरी 5 लाख से 9 लाख रुपए के बीच हो सकती है।
जॉब लोकेशन:
- इस पोस्ट की जॉब लोकेशन बेंगलुरु, कर्नाटक है।
अप्लाई करने का डायरेक्ट लिंक:
- नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके इस पोस्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
कंपनी के बारे में:
- Swiggy एक इंडियन ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म है। इसकी शुरुआत साल 2014 में हुई थी। इसका हेडक्वार्टर बेंगलुरु में है। सितंबर 2021 तक ये कंपनी 500 से अधिक भारतीय शहरों में ऑपरेट कर रही है।
———————– प्राइवेट नौकरी की ये खबर भी पढ़ें…
HDFC Bank ने रिलेशनशिप मैनेजर के पोस्ट पर वैकेंसी निकाली, फ्रेशर्स भी करें अप्लाई, जॉब लोकेशन मुंबई
देश के प्रमुख बैंक, HDFC Bank ने रिलेशनशिप मैनेजर के पोस्ट पर वैकेंसी निकाली है। इस पोस्ट पर शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट के ऊपर कस्टमर्स की लोन से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने की जिम्मेदारी होगी। यह एक परमानेंट और फुल टाइम जॉब है। पढ़ें पूरी खबर…
खबरें और भी हैं…