Newsleak

Suryakumar Yadav Praises Sanju Samsons Merit-Based Knock; Samson Credits Dhoni, Kohli, Rohit

  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • Suryakumar Yadav Praises Sanju Samsons Merit Based Knock; Samson Credits Dhoni, Kohli, Rohit

कोलकाता14 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
मैच जीतने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव (टोपी में) संजू सैमसन के साथ सेलिब्रेट करते हुए। - Dainik Bhaskar

मैच जीतने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव (टोपी में) संजू सैमसन के साथ सेलिब्रेट करते हुए।

भारत ने कोलकाता में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हरा दिया। इस जीत के हीरो रहे संजू सैमसन, जिन्होंने 50 गेंदों पर नाबाद 97 रन की मैच जिताऊ पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच बने।

मुकाबले के बाद सैमसन ने कहा कि उन्होंने मैच फिनिश करना विराट कोहली और रोहित शर्मा से सीखा है। वहीं कोच गौतम गंभीर ने उन्हें वर्ल्ड क्लास प्लेयर बताया, जबकि जसप्रीत बुमराह की सराहना करते हुए सैमसन ने कहा कि बुमराह ने हमेशा टीम का साथ दिया है।

विराट और रोहित से सीखा मैच फिनिश करना

सैमसन ने अपनी सफलता का श्रेय टीम के सीनियर खिलाड़ियों को दिया। उन्होंने कहा, मैं लंबे समय से इस फॉर्मेट में खेल रहा हूं। मेरे पास लगभग 12 साल का IPL अनुभव है और पिछले 10 साल से मैं राष्ट्रीय टीम के सेटअप का हिस्सा हूं।

भले ही मैंने ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच (करीब 50-60) नहीं खेले हों, लेकिन डगआउट में बैठकर मैंने विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों को करीब से देखा है। मैंने लगभग 100 मैच सिर्फ उन्हें ऑब्जर्व करने में बिताए हैं कि वे कैसे मैच फिनिश करते हैं और परिस्थितियों के अनुसार अपना खेल बदलते हैं।

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने 2024 टी-20 वर्ल्ड कप खिताब जीता था।

उतार-चढ़ाव भरा रहा करियर, खुद पर भी हुआ शक

अपनी यात्रा को याद करते हुए संजू ने कहा, देश के लिए खेलने का सपना मैंने बचपन से देखा था। आज का दिन मेरे लिए बेहद खास है। मेरे करियर में कई उतार-चढ़ाव आए। कई बार खुद पर भी शक हुआ, लेकिन मैंने विश्वास बनाए रखा। भगवान का शुक्र है कि आज मुझे यह मौका मिला। यह मेरे जीवन के सबसे बड़े दिनों में से एक है।

फोन और सोशल मीडिया बंद कर लिया- संजू

संजू ने मैच के बाद ब्रॉडकास्टर को दिए इंटरव्यू में कहा, “मैंने शॉट सिलेक्शन पर काम किया, लेकिन मैं अपनी टेक्निक में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहता था क्योंकि मुझे पता था कि इसी सेटअप ने मुझे पहले भी नतीजे दिए हैं। मैंने खुद पर विश्वास किया, फोन और सोशल मीडिया बंद कर दिया और केवल मन की आवाज सुनी। खुशी है कि टीम के लिए अपना बेस्ट दे सका।”

संजू ने आगे कहा, “जब न्यूजीलैंड सीरीज जैसी सिचुएशन आई, जहां चीजें मेरे हाथ में नहीं थीं, तब 10 दिन के ब्रेक में मैंने खुद पर फोकस किया। हम अक्सर निगेटिव सोचने लगते हैं कि ‘क्या मैं यह कर पाऊंगा?’, लेकिन मैंने उन विचारों को पोजिटिव बातों में बदल दिया। लोगों ने सलाह दी, उनमें कई वैलिड पॉइंट्स भी थे, लेकिन आखिर में मुझे महसूस हुआ कि संजू, तुमने इसी सेटअप के साथ 3 शतक बनाए हैं। मैं केरल के तिरुवनंतपुरम का एक युवा लड़का हूं, जिसने देश के लिए खेलने और ऐसे मैच जिताने का सपना देखा था, और आज वह सपना सच हो गया।”

संजू सैमसन ओपनिंग से आखिर तक टिके रहे और भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ अहम जीत दिलाई।

सूर्या से बोले संजू- अब रुलाएगा क्या?

BCCI के साथ पोस्ट मैच इंटरव्यू में सूर्यकुमार यादव ने कहा, ‘मुझे हमेशा लगता है कि अच्छे दिल वालों को उनके मोमेंट मिल ही जाते हैं। संजू पर गर्व है, उनकी पत्नी और फैमिली ने उनका बहुत साथ दिया। ओपनिंग स्लॉट चले गया, मिडिल ओवर्स में बैटिंग करनी पड़ी। फिर भी कमबैक किया और मैच जिताया।’

संजू सैमसन ने सूर्या को बीच में रोका और कहा, बस कर पगले, अब रुलाएगा क्या?

सूर्या बोले- सेमीफाइनल में पहुंचना टीम की मेहनत का नतीजा

मैच के बाद सूर्यकुमार ने कहा, यह जीत हमारे लिए बहुत खास है। यह मुकाबला क्वार्टरफाइनल जैसा था। जिस तरह खिलाड़ियों ने दबाव में खेल दिखाया, वह काबिल-ए-तारीफ है। टूर्नामेंट की शुरुआत से हमने जैसा खेल दिखाया है, उसके दम पर हम सेमीफाइनल में पहुंचना डिजर्व करते थे।

संजू को लेकर सूर्या बोले- अच्छे लोगों के साथ अच्छा ही होता है

संजू सैमसन की मैच जिताऊ पारी पर कप्तान ने कहा, मैं हमेशा कहता हूं कि जो लोग इंतजार करते हैं और मेहनत करते हैं, उनके साथ अच्छा ही होता है। संजू जब टीम से बाहर थे, तब भी वह लगातार अपनी स्किल्स पर काम कर रहे थे। आज उन्हें उसी कड़ी मेहनत का फल मिला है। उन्होंने जिस तरह से पारी को संभाला, उसने मैच को हमारे पक्ष में मोड़ दिया।

संजू सैमसन ने मैच खत्म होने के बाद अपनी पत्नी से वीडियो कॉल पर बात की।

ओस को ध्यान में रखकर बनाई थी रणनीति

भारतीय कप्तान ने बताया कि टीम ने 196 रन के लक्ष्य का पीछा करते समय ओस के असर को ध्यान में रखते हुए रणनीति बनाई थी। उन्होंने कहा, हम जानते थे कि ओस के कारण गेंद बल्ले पर अच्छी आएगी और 200 रन का लक्ष्य भी हासिल किया जा सकता है। इसलिए हमारी योजना मैच को आखिर तक ले जाने की थी। गेंदबाजों ने भी अपनी योजना के अनुसार अच्छा प्रदर्शन किया।

वेस्टइंडीज के कप्तान बोले- हमने 15-20 रन कम बनाए

हार के बाद वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने माना कि उनकी टीम उम्मीद के मुताबिक स्कोर नहीं खड़ा कर पाई। होप ने कहा, हम कुछ रन कम रह गए। इस मैदान पर, जहां रन आसानी से बनते हैं, वहां हमें आखिरी ओवरों में ज्यादा तेजी से रन बनाने चाहिए थे।

संजू ने बेहतरीन पारी खेली, उसका श्रेय उन्हें जाता है। हालांकि हमारे स्पिनर्स अकील होसेन और गुडाकेश मोती ने पूरे टूर्नामेंट में अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन आज हम फिनिशिंग लाइन पार नहीं कर सके।

शाई होप ने कहा कि कुछ रन कम रह गए।

संजू ने पारी को बहुत अच्छे से संभाला

कोच गौतम गंभीर ने संजू सैमसन की बल्लेबाजी पर बात करते हुए कहा, संजू एक वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी हैं। उनके पास अनुभव है और उन्होंने इसे बखूबी दिखाया।

जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में भी उन्होंने अपनी भूमिका निभाई थी। यहां उन्होंने अंधाधुंध बल्लेबाजी करने के बजाय अपनी पारी को बहुत समझदारी से आगे बढ़ाया। मुझे उम्मीद है कि वह यहां से अपने प्रदर्शन को और बेहतर करेंगे।

टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर ने संजू की तारीफ की।

ईशान किशन और संजू दो बेहतरीन विकल्प

विकेटकीपर-बल्लेबाज की भूमिका पर गंभीर ने कहा कि टीम के पास संजू सैमसन और ईशान किशन के रूप में दो बहुत अच्छे खिलाड़ी मौजूद हैं। ये दोनों खिलाड़ी बेहतरीन बल्लेबाजी के साथ-साथ विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी संभाल सकते हैं। इससे टीम को प्लेइंग-11 चुनने में काफी आसानी होती है।

बुमराह हमारे ‘बैंकर’ हैं, हर मुश्किल में उनके पास जाते हैं

गौतम गंभीर ने जीत का श्रेय पूरी टीम को देते हुए कहा, सिर्फ संजू ने ही नहीं, बल्कि शिवम दुबे ने भी अंत में दो महत्वपूर्ण चौके लगाकर मैच हमारे पक्ष में रखा। जसप्रीत बुमराह हमारे लिए ‘बैंकर’ की तरह हैं। जब भी टीम को जरूरत होती है, हम उन्हीं के पास जाते हैं। इस पूरे रन चेज के दौरान हमें कभी नहीं लगा कि हम खेल से बाहर हैं।

जसप्रीत बुमराह ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 विकेट लिए।

डेटा ओवररेटेड है, कप्तानी अनुभव से चलती है

बल्लेबाजी कॉम्बिनेशन और गेंदबाजी बदलावों पर पूछे गए सवाल पर गंभीर ने बेबाकी से जवाब दिया। उन्होंने कहा, डेटा को जरूरत से ज्यादा तवज्जो दी जाती है। मैदान पर चीजें अनुभव से समझी जाती हैं। कप्तान ही आखिरी फैसला लेता है और बड़े मैचों में सब कुछ आपकी मानसिक मजबूती पर निर्भर करता है।

———————————-

क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज

क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें

——————————————————-

क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

भारत टी-20 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में; वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अब टीम 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड से भिड़ेगी। आखिरी सुपर-8 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया। संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा नाबाद 97 रन बनाए। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

Source link

Exit mobile version