Newsleak

Sunil Gavaskar Statement | Stop Finding Hardik Pandya Replacement

58 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा है कि भारत को हार्दिक पंड्या का विकल्प तलाशना बंद करना चाहिए। पंड्या की जगह कोई नहीं ले सकता।

77 साल के गावस्कर ने शनिवार रात को कहा कि इंडियन टीम को अलग-अलग रोल प्ले करने वाले प्लेयर्स पर ध्यान देना चाहिए। उसे अपनी गेंदबाजी मजबूत रखने के लिए कम से कम 4 स्पेशलिस्ट बॉलर्स खिलाने चाहिए।

गावस्कर ने जियोस्टार पर कहा कि 5वें और छठे गेंदबाजी विकल्प के तौर पर ऐसे ऑलराउंडर होने चाहिए, जो बल्लेबाजी भी कर सकें।

शनिवार रात बेंगलुरु में पांचवां और आखिरी मैच बारिश के कारण रद्द हो गया।

हार्दिक के विकल्प पर गावस्कर की राय

गावस्कर ने कहा, ‘हम कभी-कभी हार्दिक पंड्या का रिप्लेसमेंट तलाशने में जरूरत से ज्यादा जुट जाते हैं। हार्दिक पंड्या की जगह कोई नहीं ले सकता।’

उन्होंने कहा, ‘अगर आपको उनकी क्षमता वाला खिलाड़ी नहीं मिलता, तो ऐसे खिलाड़ी को चुनिए, जो थोड़ा अलग काम कर सके।’ पंड्या इंजरी के कारण टीम इंडिया से बाहर हैं। उन्होंने इसी साल मार्च में टी-20 वर्ल्ड कप में आखिरी बार भारत के लिए खेला था।

नमन धीर के प्रदर्शन की तारीफ की

गावस्कर ने नमन धीर का उदाहरण देते हुए कहा- ‘युवा बल्लेबाज बल्ले और गेंद, दोनों से अलग भूमिका निभा सकता है। वे यह काम कर रहे हैं।’

गावस्कर ने कहा, ‘धीर वह अपने ओवर अच्छी तरह गेंदबाजी कर रहे हैं। इस मैच में उन्होंने जिस तरह बल्लेबाजी की, वह भी देखने लायक थी।’

नमन धीर ने 6 बॉल पर 3 छक्कों के सहारे 24 रन बनाए।

8 नंबर तक बैटिंग से गेंदबाजी कमजोर हो रही- गावस्कर

गावस्कर ने कहा कि सीरीज से सबसे बड़ी सीख गेंदबाजी को लेकर है। भारत को कम से कम चार नियमित विशेषज्ञ गेंदबाजों के साथ उतरना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘पांचवां और छठा विकल्प आपके ऑलराउंडर हो सकते हैं। वे ऐसे खिलाड़ी हों, जो बल्लेबाजी भी कर सकें।’

गावस्कर ने बल्लेबाजी को आठवें नंबर तक बढ़ाने की रणनीति पर भी चेताया। उन्होंने कहा, ‘जब आप आठवें नंबर तक बल्लेबाजी लेकर जाते हैं, तो अपनी गेंदबाजी कमजोर कर देते हैं। यहीं आपको हार मिलती है।’

बारिश से गेंदबाजी परखने का मौका नहीं मिला

बेंगलुरु में बारिश के कारण आखिरी टी-20 मैच रद्द हो गया। गावस्कर ने कहा कि रद्द हुए निर्णायक मुकाबले के कारण भारत की गेंदबाजी परखने का मौका नहीं मिला।

उन्होंने कहा, ‘हम गेंदबाजी देख ही नहीं सके। नौ ओवर के इस मैच में भारतीयों ने कैसे गेंदबाजी की होती, यह देखना दिलचस्प होता।’

स्पिनरों को लगातार समर्थन देने की सलाह

गावस्कर ने भारत के पसंदीदा स्पिन विकल्प तय करने और उन्हें लगातार समर्थन देने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि ये स्पिनर नियमित रूप से अंतिम एकादश का हिस्सा हों या नहीं, उन्हें टीम के बड़े सेटअप में शामिल रखना चाहिए।

गावस्कर ने कहा, ‘यही संदेश खासकर स्पिनरों तक पहुंचना चाहिए। छोटे फॉर्मेट में वे जल्दी आत्मविश्वास खो सकते हैं।’

—————————————————-

टीम इंडिया से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

श्रेयस बोले- वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलेगा:कहा- 2 मैच में बेहतर गेंदबाजी करते तो नतीजा अलग होता; सीरीज 2-2 से बराबर

भारत के टी-20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा है कि वैभव सूर्यवंशी को मौका जरूर मिलेगा। उन्हें इंतजार करना होगा। बेंगलुरु में शनिवार को 5वें टी-20 मैच के बाद श्रेयस से वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में नहीं रखने पर सवाल हुआ था। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

Source link

Exit mobile version