Newsleak

Sunil Gavaskar Slams Team India Over T20 Loss & Pitch Blame Controversy

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार पर भड़क गए। उन्होंने कहा- ‘भारत की हार की वजह खराब गेंदबाजी थी, पिच नहीं।’

गावस्कर ने कहा कि भारतीय गेंदबाजों ने कई फुलटॉस और खराब लेंथ की गेंदें डालीं। उन्होंने कहा कि गेंदबाज अपने प्लान को एक्सिक्यूट नहीं कर पाएं, तो पिच को दोष नहीं दे सकते।

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी माना कि गेंदबाजी में प्लान को सही तरह लागू नहीं करना भारी पड़ा। बुधवार को भारतीय टीम को हैदराबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ 24 रन से हार मिली।

इससे पहले भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर भी बल्लेबाज और गेंद के बीच बेहतर मुकाबला कराने वाली पिचों की मांग कर चुके हैं।

टीम इंडिया की हार के बाद अर्शदीप सिंह को सांत्वना देते रोवमन पॉवेल।

गावस्कर ने कहा- बॉलर्स की कमियों के कारण बड़ा स्कोर बना

  • गावस्कर ने जियोहॉटस्टार पर कहा कि भारत की गेंदबाजी की कमियों के कारण वेस्टइंडीज ने बड़ा स्कोर बनाया। हम अक्सर पिचों की बात करते हैं और उन्हें दोष देते हैं। कहते हैं कि पिच गेंदबाजों की मदद नहीं करती। लेकिन अगर आप फुलटॉस डालते हैं, तो पिच को दोष नहीं दिया जा सकता।’
  • गावस्कर ने कहा कि गेंदबाजों को पिच का फायदा उठाने के लिए सही जगह गेंद डालनी होगी। फुलटॉस और पिच के बीच में पड़ने वाली गेंदों से बल्लेबाजों को रन बनाने का मौका नहीं देना चाहिए। गावस्कर ने कहा कि वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने बाद में सही लेंथ और यॉर्कर डाली।

प्लेयर्स ने बताया कि गेंद पिच पर रुककर आ रही थी

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की दोबारा बिछाई गई पिच से गेंदबाजों को कुछ मदद मिली। खिलाड़ियों ने बताया कि गेंद कभी-कभी पिच पर रुककर आई और उछाल भी दिखा। हालांकि, गावस्कर का कहना था कि गेंदबाजों को इन परिस्थितियों का बेहतर इस्तेमाल करना चाहिए था।

शमार जोसेफ ने अर्शदीप को बाउंसर मारी

गावस्कर ने वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शमार जोसेफ की खेल भावना पर भी सवाल उठाए। मैच के दौरान शमार ने अर्शदीप सिंह को बाउंसर मारी, जोकि उनके कंधे पर लगी। इसके बाद अर्शदीप विकेट छोड़कर बल्लेबाजी करने लगे। इसके बावजूद शमार ने अर्शदीप की बॉडीलाइन पर गेंदबाजी जारी रखी। उन्होंने एक और बाउंसर मारी।

शमार जोसेफ की बाउंसर अर्शदीप सिंह के कंधे पर लगी।

इस पर गावस्कर ने कमेंट्री में कहा- वह स्टंप्स पर गेंदबाजी करने के बजाय ‘अर्शदीप को निशाना बना रहे है’, जबकि स्टंप्स पूरी तरह असुरक्षित थे। दूसरी बार चोटिल होने से बाल-बाल बचने के बाद अर्शदीप खेल जारी रखने में असमर्थ रहे। वह 5 रन पर रिटायर हर्ट हो गए।

——————————————–

भारतीय क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

श्रेयस अय्यर बोले- गेंदबाजों ने प्लान पर अमल नहीं किया, होप ने पिच को कठिन बताया

कप्तान श्रेयस अय्यर ने बुधवार को टीम इंडिया की हार पर कहा- भारतीय गेंदबाजों ने अपनी लाइन और लेंथ पर सही तरीके से अमल नहीं किया। यही वह जगह थी, जहां हम थोड़ा पीछे रह गए। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

Source link

Exit mobile version