Newsleak

Sultan Azlan Shah Cup India Squad Players List Update | Hockey | सुल्तान अजलान शाह कप के लिए भारतीय हॉकी टीम घोषित: कई सीनियर प्लेयर्स को आराम दिया गया, संजय कप्तानी करेंगे

नई दिल्ली10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
संजय को भारतीय हॉकी टीम का कप्तान बनाया गया है। हरमनप्रीत सिंह को आराम दिया गया है। - Dainik Bhaskar

संजय को भारतीय हॉकी टीम का कप्तान बनाया गया है। हरमनप्रीत सिंह को आराम दिया गया है।

हॉकी इंडिया ने 31वें सुल्तान अजलान शाह कप के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम का ऐलान कर दिया है। शनिवार को जारी टीम की कप्तानी डिफेंडर संजय को सौंपी गई है।

मलेशिया के इपोह में 23 से 30 नवंबर के बीच होने जा रहे इस टूर्नामेंट में रेग्युलर कप्तान हरमनप्रीत सिंह सहित कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। टूर्नामेंट का आयोजन मलेशिया के में होगा।

टीम इंडिया 23 नवंबर को साउथ कोरिया के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। भारत के सभी मुकाबले सुल्तान अजलान शाह स्टेडियम पर खेले जाएंगे। यह टूर्नामेंट राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा, इसमें टॉप-2 टीमें 30 नवंबर को फाइनल खेलेंगी।

हेड कोच क्रेग फुल्टन ने कहा-

सुल्तान अजलान शाह कप हमेशा से ही इंटरनेशनल हॉकी कैलेंडर में एक अहम टूर्नामेंट रहा है। हम एक संतुलित टीम के साथ इसमें भाग लेने के लिए उत्साहित हैं। हमें इस प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है।

भारत ने आखिरी बार 2010 में सुल्तान अजलान शाह कप का खिताब जीता था और 2019 में उपविजेता रहा था।

कृष्ण बहादुर और सूरज को आराम सिलेक्टर्स ने भारत की पहली पसंद के दोनों गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक और सूरज करकेरा को आराम दिया गया है। उनकी जगह पवन और मोहित होनेनहल्ली शशिकुमार को टीम में चुना गया है। नियमित कप्तान हरमनप्रीत सिंह, अनुभवी मिडफील्डर मनप्रीत सिंह और स्ट्राइकर मनदीप सिंह भी टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे।

सुल्तान अजलान शाह कप के लिए भारतीय टीम में चुने गए भारतीय खिलाड़ी।

संजय, जुगराज और रोहिदास को डिफेंस की जिम्मेदारी सीनियर खिलाड़ी संजय, जुगराज सिंह और अमित रोहिदास को डिफेंस की जिम्मेदारी सौंपी गई। उनके अलावा, पूवन्ना चंदूरा बॉबी, नीलम संजीप ज़ेस और यशदीप सिवाच भी रक्षापंक्ति में शामिल हैं। मिड फील्ड का जिम्मा राजेंद्र सिंह, राजकुमार पाल, नीलकांत शर्मा, रविचंद्रन सिंह, विवेक सागर और मोहम्मद रहीम मोसीन को दिया गया है।

सुखजीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, सेल्वम कार्थी, आदित्य अर्जुन लालगे, दिलप्रीत सिंह और अभिषेक को फारवर्ड लाइन पर रखा गया है। वहीं, वरुण कुमार, विष्णु कांत सिंह, हार्दिक सिंह और अंगद बीर सिंह स्टैंडबाय में हैं।

भारतीय हॉकी टीम

गोलकीपर: पवन, मोहित शशिकुमार। डिफेंडर: चंदूरा बॉबी, नीलम संजीप ज़ेस, यशदीप सिवाच, संजय, जुगराज सिंह, अमित रोहिदास। मिडफील्डर: राजिंदर सिंह, राज कुमार पाल, नीलकांत शर्मा, मोइरांगथेम सिंह, विवेक सागर प्रसाद, मोहम्मद राहील मौसीन। फॉरवर्ड: सुखजीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, सेल्वम कार्थी, आदित्य अर्जुन लालगे, दिलप्रीत सिंह, अभिषेक।

——————————————–

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़िए…

वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप- भारतीय सेना के हवलदार ने गोल्ड दिलाया

भारतीय सेना में हवलदार रविंदर सिंह ने शनिवार को वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप (पिस्टल और राइफल) के पहले दिन भारत को गोल्ड मेडल दिलाया। काहिरा में आयोजित इस चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने अब तक 4 मेडल जीत लिए हैं। इनमें एक गोल्ड, एक सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

Source link

Exit mobile version