Newsleak

South Africa, Zimbabwe, Namibia T20 Tri-Series & ODI Tour

17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

2027 क्रिकेट वर्ल्ड कप की तैयारियों के तहत साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया अगले महीने नामीबिया में व्हाइट-बॉल सीरीज खेलेंगे।

तीनों टीमों के बीच पहले टी-20 ट्राई सीरीज होगी, इसके बाद मेजबान नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। सभी मुकाबले विंडहोक के नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड पर होंगे।

टी-20 ट्राई सीरीज की शुरुआत 28 अगस्त से होगी। फाइनल 6 सितंबर को खेला जाएगा। इसके बाद 9 से 13 सितंबर तक साउथ अफ्रीका और नामीबिया के बीच तीन वनडे मैच होंगे।

सीरीज का मुनाफा अफ्रीका क्रिकेट एसोसिएशन को जाएगा

क्रिकेट नामीबिया के अनुसार यह ट्राई सीरीज 2027 में शुरू होने वाले अफ्रीका वर्ल्ड कप की नींव रखने का भी प्रयास है। इस टूर्नामेंट का उद्देश्य अफ्रीकी देशों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अधिक मुकाबले उपलब्ध कराना है।

सीरीज से होने वाला पूरा मुनाफा अफ्रीका क्रिकेट एसोसिएशन को दिया जाएगा, ताकि महाद्वीप में क्रिकेट के विकास पर खर्च किया जा सके।

क्रिकेट नामीबिया के CEO जोहान मुलर ने कहा कि साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे का इस सीरीज के लिए सहमत होना अफ्रीकी क्रिकेट को मजबूत करने की साझा सोच को दर्शाता है।

वर्ल्ड कप के सह-मेजबान हैं तीनों देश

साउथ अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे 2027 वनडे वर्ल्ड कप की संयुक्त मेजबानी करेंगे। क्रिकेट साउथ अफ्रीका के CEO फोलेट्सी मोसेकी ने कहा कि यह दौरा न केवल पड़ोसी देशों के साथ क्रिकेट संबंध मजबूत करेगा, बल्कि अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप के लिए भी माहौल तैयार करेगा।

वर्ल्ड कप 4 अक्टूबर से 11 नवंबर तक खेला जाएगा

2027 वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन 4 अक्टूबर से 11 नवंबर तक साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होगा। टूर्नामेंट के मुकाबले 12 अलग-अलग स्टेडियम में खेले जाएंगे।

————————- …………………………….

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

गॉल टेस्ट के लिए भारत की स्पिन पर खास तैयारी:गंभीर ने टूटी-फूटी पिच बनवाई, स्कूली स्पिनरों से कराया बल्लेबाजों का अभ्यास

श्रीलंका के स्पिनिंग ट्रैक पर जीत की तैयारी में भारतीय टीम कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। 15 अगस्त से गॉल में शुरू होने वाले पहले टेस्ट से पहले हेड कोच गौतम गंभीर ने कोलंबो में गॉल जैसी टूटी-फूटी पिच बनवाकर बल्लेबाजों को अभ्यास कराया। गंभीर का कहना है कि पहले टेस्ट की शुरुआत तक टीम हर चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार होगी। पूरी खबर

Source link

Exit mobile version