Newsleak

South Africa vs Australia Test

25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे दिन पहली पारी में लंच तक 4 विकेट पर 115 रन बना लिए हैं। डरबन टेस्ट में ट्रिस्टन स्टब्स 14 और वियान मुल्डर 7 रन बनाकर नाबाद हैं। टीम की ओर से डेविड बेडिंघम ने सबसे ज्यादा 49 रन बनाए, जबकि एडेन मार्करम ने 37 रन की पारी खेली।

साउथ अफ्रीका की खराब शुरुआत

साउथ अफ्रीका की शुरुआत खराब रही। रयान रिकेल्टन 3 गेंद खेलने के बाद बिना खाता खोले आउट हो गए। उन्हें जोश हेजलवुड ने विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों कैच कराया। इसके बाद मार्करम और बेडिंघम ने पारी को संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी हुई। मार्करम को मिचेल स्टार्क ने नाथन मैकस्वीनी के हाथों कैच कराया।

टेंबा बावुमा 3 रन बनाकर नाथन लायन का शिकार बने। वहीं, बेडिंघम 49 रन बनाकर पैट कमिंस की गेंद पर स्टीव स्मिथ को कैच दे बैठे। उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके लगाए।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और नाथन लायन ने 1-1 विकेट लिया।

दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया 390 रन पर ऑलआउट

साउथ अफ्रीका के खिलाफ डरबन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 390 रन पर खत्म हुई। ऑस्ट्रेलिया के लिए मैट रेनशॉ ने 190 रन की पारी खेली। उन्होंने 397 गेंद की अपनी पारी में 21 चौके और 1 छक्का लगाया। पूरी खबर…

पहले दिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के 6 विकेट गिरे

साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन मैच पर पकड़ बना ली। डरबन के किंग्समीड मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट पर 187 रन बनाए। पूरी खबर…

Source link

Exit mobile version