Site icon Newsleak

Sirsa Rajinder Singh Shines In India vs Pakistan Hockey World Cup 2026 Win

सिरसा के हॉकी प्लेयर राजिंदर सिंह के कोच हरविंदर सिंह पाकिस्तान मैच की जानकारी देते हुए और स्टेडियम में खेलते खिलाड़ी

नीदरलैंड और बेल्जियम में हो रहे वर्ल्ड हॉकी कप (FIH) में भारतीय टीम ने पाकिस्तान टीम से मैच जीतने के बाद अब दूसरे राउंड के लिए जगह पक्की कर ली है। सिरसा के राजिंदर सिंह का इस मैच में अहम योगदान रहा। इस मैच के दौरान राजिंदर सिंह को ग्रीन कार्ड भी झेलन

.

बावजूद, इसके राजिंदर ने दोबारा वापसी करते हुए बेहतरीन तरीके से और भारतीय डिफेंस ने पाकिस्तान के लगातार पेनल्टी कॉर्नर हमलों को नाकाम किया। पेनल्टी कॉर्नर में भी राजिंदर को रखकर मौका दिया गया, उसमें अहम भूमिका निभाई। टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने गेंद सिरसा के राजिंदर सिंह की तरफ बढ़ाई।

इसके बाद राजिंदर ने बेहतरीन ड्रैग-फ्लिक शॉट लिया। हालांकि, पाकिस्तानी गोलकीपर ने उनका यह शॉट रोक लिया, लेकिन रिबाउंड पर हरमनप्रीत सिंह ने मुस्तैदी दिखाते हुए गेंद को गोल पोस्ट में डाला। वहीं, राजिंदर जहां सिरसा के शहीद भगत सिंह स्टेडियम में प्रैक्टिस करते थे।

आज वहां खेलने वाले युवा-महिला खिलाड़ियों में राजिंदर के बाद जोश बढ़ गया है। राजिंदर के कोच हरविंदर सिंह उनको तैयार कर रहे हैं।

मैच के दौरान भारतीय टीम और सिरसा के हॉकी प्लेयर राजिंदर सिंह।

कोच का विश्वासपात्र बना राजिंदर

कोच के अनुसार, राजिंदर सिंह पूरी टीम में जूनियर होने के बावजूद बेहतर खेल रहे हैं और उनके कोच का भी राजिंदर पर पूरा भरोसा है। पाकिस्तान के खिलाफ मिडफिल्ड में विपक्षी टीम के डिफेंस पर दबाव बनाए रखा और उनके पाकिस्तानी टीम के पलटवार रोकने में अहम भूमिका निभाई। इससे अपनी टीम के खिलाड़ियों को गोल करने का अच्छा मौका मिला।

सिरसा के शहीद भगत सिंह स्टेडियम में हॉकी मैदान में मैच खेलते युवा।

स्टेडियम में मैच खेलते हुए युवा खिलाड़ी।

कोरोना काल भी झेला- कोच

कोच हरविंदर सिंह ने दैनिक भास्कर एप की टीम से बातचीत में बताया, जूनियर होने के बावजूद कोच ने उन पर विश्वास जताया है। सिरसा के बाकी खिलाड़ियों के लिए रोल मॉडल है। इस बार वर्ल्ड कप हॉकी में सिरसा से दो खिलाड़ी सविता पूनिया और राजिंदर सिंह खेल रहे हैं, जो जिले के लिए खुशी की बात है।

कोरोना काल और कई ऐसी विपदा आई, पर राजिंदर अपनी मेहनत करता रहा और आज वो इंडिया टीम में इस मुकाम तक पहुंच गया है।

कोच हरविंदर सिंह जानकारी देते हुए।

राजिंदर ने गोल के बेहतर मौके बनाए- कोच

हॉकी कोच हरविंदर सिंह के अनुसार, वेल्स के खिलाफ शुरुआती मैच में भी अभिषेक और मनदीप सिंह के साथ मिलकर विपक्षी टीम के डिफेंस पर लगातार दबाव बनाए रखा, जिससे भारत को जीत दर्ज करने में मदद मिली। राजिंदर सिंह मिडफील्ड में रहकर भारतीय फॉरवर्ड खिलाड़ियों (आक्रमण पंक्ति) के लिए गोल करने के बेहतरीन मौके बनाए।

सिरसा में हॉकी खेलते हुए महिला खिलाड़ी।

भारत के पेनल्टी कॉर्नर से दो गोल

टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 5वें और 21वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर से दो गोल किए और खिलाड़ी अभिषेक ने 11वें और 24वें मिनट में दो फील्ड गोल दागे और स्कोर बढ़ने से टीम को मजबूती मिली। प्लेयर हार्दिक सिंह ने भी एक गोल किया। वहीं, पाकिस्तान टीम की ओर से खिलाड़ी हनान शाहिद ने दो और सुफियान खान ने एक गोल दागा।

इसी के साथ भारतीय टीम ने दूसरे राउंड के लिए पुल-ई में अपनी जगह पक्की कर ली है और पाकिस्तान की टीम इस राउंड से बाहर हो गई।

मैच के दौरान सिरसा के हॉकी प्लेयर राजिंदर सिंह

Source link

Exit mobile version