Newsleak

Shubhadeep Ghosh Appointed India Fielding Coach

  • Hindi News
  • Sports
  • Shubhadeep Ghosh Appointed India Fielding Coach | Sri Lanka Tour 2026

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

असम के पूर्व घरेलू क्रिकेटर शुभदीप घोष को BCCI ने टीम इंडिया का नया फील्डिंग कोच नियुक्त किया है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक वे टी दिलीप की जगह लेंगे। इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल दौरे के बाद टी दिलीप का कार्यकाल खत्म हो गया था और BCCI ने उसे आगे नहीं बढ़ाया। शुभदीप का पहला असाइनमेंट अगस्त में श्रीलंका दौरा होगा, जहां भारत दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगा। हालांकि, BCCI की ओर से अभी अधिकारिक रूप से इसकी घोषणा नहीं की गई है।

असम के लिए खेले 34 घरेलू मैच

1968 में असम के डिगबोई में जन्मे शुभदीप घोष दाएं हाथ के मध्यक्रम बल्लेबाज और ऑफ स्पिनर रहे हैं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में असम और रेलवे का प्रतिनिधित्व किया। अपने करियर में उन्होंने 17 फर्स्ट क्लास और 17 लिस्ट-ए मैच खेले। फर्स्ट क्लास में 316 और लिस्ट-ए में 307 रन बनाए। उन्होंने 1994-95 सीजन में घरेलू क्रिकेट में डेब्यू किया था। 2004 में आखिरी फर्स्ट क्लास और 2005 में अंतिम लिस्ट-ए मुकाबला खेला।

NCA में लंबे समय तक निभाई अहम भूमिका

संन्यास के बाद शुभदीप ने कोचिंग की शुरुआत की और पिछले छह-सात साल से नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) से जुड़े हैं। राहुल द्रविड़ के NCA प्रमुख रहने के दौरान भी उन्होंने खिलाड़ियों के साथ काम किया। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग आयु वर्ग की भारतीय टीमों के साथ फील्डिंग कोच की भूमिका निभाई।

विमेंस टीम, इंडिया-A और IPL का अनुभव

शुभदीप घोष के पास घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोचिंग का अच्छा अनुभव है।

भारतीय महिला टीम: 2021 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर फील्डिंग कोच रहे।

इंडिया-A और अंडर-19 टीम: कई दौरों और 2024 अंडर-19 वर्ल्ड कप अभियान का हिस्सा रहे।

IPL: 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के सपोर्ट स्टाफ में थे, जब टीम ने दूसरा IPL खिताब जीता। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स (DC) के फील्डिंग कोच भी रहे।

श्रीलंका दौरे से संभालेंगे जिम्मेदारी

शुभदीप घोष अगस्त में होने वाली भारत-श्रीलंका दो टेस्ट मैचों की सीरीज से भारतीय टीम के साथ जुड़ेंगे। टीम इंडिया की फील्डिंग को और मजबूत बनाने की जिम्मेदारी अब उनके कंधों पर होगी।

खबरें और भी हैं…

Source link

Exit mobile version