बेंगलुरु3 घंटे पहलेलेखक: राजकिशोर
- कॉपी लिंक

श्रेयस अय्यर को 25 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए तीसरे वनडे में चोट लगी थी।
भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया में वापसी के लिए इंतजार करना होगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका वनडे टीम में चुना जाना मुश्किल है। अय्यर अभी बेंगलुरु स्थित BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिकवरी कर रहे हैं। इस हफ्ते उनकी रिकवरी का आकलन किया जा रहा है।
BCCI के सूत्रों ने भास्कर को बताया है कि मेडिकल टीम जल्द ही अपनी रिपोर्ट देगी। श्रेयस वनडे क्रिकेट के लिए पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं। इसलिए टीम में उनका चुना जाना मुश्किल है।
चयन समिति एक दो दिन में 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए स्क्वॉड का ऐलान करेगी। पहला मैच 11 जनवरी को बड़ौदा में खेला जाएगा।
ऑस्ट्रेलिया दौरे में चोटिल हुए थे अय्यर, स्प्लीन में चोट थी श्रेयस अय्यर ऑस्ट्रेलिया दौरे में चोटिल हुए थे। उन्हें 25 अक्टूबर को सिडनी में खेले गए तीसरे वनडे में चोट लगी थी। उन्हें सिडनी के एक अस्पताल में एडमिट कराया गया था।
अय्यर ने बैकवर्ड पॉइंट से पीछे की ओर दौड़ते हुए एलेक्स कैरी का शानदार कैच लिया। इस दौरान उनकी बाईं पसली में चोट लग गई। इसके बाद वह ड्रेसिंग रूम में लौटे और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
कैच लेने के प्रयास में श्रेयस अय्यर को चोट लगी थी।
क्या है स्प्लीन स्प्लीन (तिल्ली) शरीर का अहम हिस्सा है, जो पेट के बाईं ओर पसलियों के नीचे होता है। इसका मुख्य काम खून को साफ करना होता है। यह पुरानी और खराब रेड ब्लड सेल्स को नष्ट करता है। इतना ही नहीं, शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है। यह स्प्लीन संक्रमण से लड़ने में मदद करता है और जरूरत पड़ने पर खून व प्लेटलेट्स को स्टोर करके रिलीज करता है।
—————————————-
श्रेयस अय्यर से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…
अय्यर स्प्लीन की चोट से उबरे; मेडिकल टीम से फिटनेस क्लियरेंस का इंतजार
भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर स्प्लीन की चोट से उबर गए हैं। उन्होंने बुधवार को मुंबई में बिना किसी परेशानी के बल्लेबाजी भी की। अब उन्हें कोई दर्द नहीं है और वे बिना किसी परेशानी के बैटिंग कर रहे हैं। हालांकि, उन्हें टीम इंडिया में वापसी के लिए फिटनेस क्लियरेंस की जरूरत होगी। पढ़ें पूरी खबर