School lecturer-coach recruitment: 11 subjects remain vacant, but candidates failed to achieve even 40%; only 392 candidates passed for 723 positions. | स्कूल लेक्चरर-कोच भर्ती,सैकड़ों पदों पर बैकलॉग का खतरा: 40% अंक भी नहीं ला पाए अभ्यर्थी,723 पदों पर केवल 392 कैंडिडेट्स पास – Ajmer News

आरपीएससी द्वारा माध्यमिक शिक्षा विभाग में स्कूल लेक्चरर एवं कोच के 2202 पदों पर निकाली गई भर्ती में बैकलॉग बढ़ने के आसार हैं। कारण, आयोग द्वारा हाल ही में जारी किए म्यूजिक और होम साइंस आदि विषयों के परिणामों के बाद यह भर्ती बेरोजगारों में चर्चा में ह

.

परिणामों के एनालिसिस में सामने आया कि 24 विषयों की इस भर्ती में राजनीति विज्ञान सहित 11 विषयों के लेक्चरर के पूरे पद नहीं भर पाएंगे। केवल फिजिक्स, भूगोल और गणित सहित 10 विषय ऐसे हैं जिनके पद भरे जा सकते हैं।

इस भर्ती के विभिन्न विषयों के परिणाम जारी करने का सिलसिला 20 अगस्त से शुरू कर दिया था। पहला परिणाम अंग्रेजी का जारी किया था। 23 सितंबर को राजनीति विज्ञान का परिणाम आया तो भर्ती चर्चा में आ गई। कारण इसमें 225 स्कूल लेक्चरर भर्ती करने हैं, इसमें आयोग को मात्र 6 अभ्यर्थी ही पात्र मिले। इसके बाद खेल कोच के परिणाम में तो एक भी अभ्यर्थी पात्र नहीं मिला। अभ्यर्थियों का कहना है कि पास हुए अधिकतर अभ्यर्थी सामान्य श्रेणी के ही हैं।

723 पदों के लिए हुए एग्जाम में केवल 392 कैंडिडेट्स पास हुए।

723 पदों के लिए हुए एग्जाम में केवल 392 कैंडिडेट्स पास हुए।

आरपीएससी के मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने बताया-भर्ती के नियम आयोग नहीं बनाता। संबंधित विभाग ही नियम तय करके भेजता है। स्कूल लेक्चरर भर्ती में भी माध्यमिक शिक्षा विभाग के नियमों के आधार पर ही न्यूनतम उत्तीर्णांक 40% रखा गया। आयोग स्कूलों को अच्छे उम्मीदवार चयन कर भेजना चाहता है, इसलिए प्रश्न उच्च स्तर के ही तैयार हो रहे हैं।

अभ्यर्थियों ने बताया…क्यों नहीं मिल पा रहे पात्र

  • सिलेबस से स्तर अंक भार हटाना।
  • शिक्षा बोर्ड की पुस्तकों से प्रश्न पत्र निर्माण नहीं करना।
  • मुख्य विषय वस्तु की जगह गुण विषय वस्तु से प्रश्न पूछना।
  • आंकड़े आधारित अधिक प्रश्न। तत्वों को तोड़ मरोड़ प्रश्न निर्माण।
  • सामान्य प्रश्न पत्रों में गणित विज्ञान प्रौद्योगिकी के कठिन प्रश्न।
11 सब्जेक्ट में कैंडिडेट्स नहीं मिलने के कारण पद रहेंगे खाली।

11 सब्जेक्ट में कैंडिडेट्स नहीं मिलने के कारण पद रहेंगे खाली।

इन विषयों में पद खाली रहेंगे, विषय-पद-पास

  • राजनीति विज्ञान 225 06
  • गृह विज्ञान 16 02
  • चित्रकला 35 08
  • पंजाबी 11 07
  • समाजशास्त्र 16 10
  • उर्दू 26 23
  • अर्थशास्त्र 35 44
  • कॉमर्स 340 284
  • राजस्थानी 08 07
  • कोच 5 00
  • म्यूजिक 06 01
  • कुल 723 392
नए नियमों के तहत 40% अंक लाने थे, लेकिन नहीं ला पाए कैंडिडेट्स।

नए नियमों के तहत 40% अंक लाने थे, लेकिन नहीं ला पाए कैंडिडेट्स।

इनमें पद पूरे भरने की संभावना, विषय-पद-पास

  • रसायन 36 109
  • बायोलॉजी 67 193
  • इतिहास 90 279
  • संस्कृत 64 130
  • भूगोल 210 589
  • गणित 153 397
  • हिंदी 350 928
  • अंग्रेजी 327 701
  • फिजिक्स 147 298
  • कुल 1444 3624

(रिपोर्ट -आरिफ कुरेशी, अजमेर)

ये खबर भी पढ़ें

181 पदों पर निकाली भर्ती, सिर्फ 4 कैंडिडेट पास हुए:गृह विभाग में APO की वैकेंसी में पहली बार लागू किए न्यूनतम पासिंग नंबर

गृह विभाग में सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) के 181 पदों पर भर्ती परीक्षा में सिर्फ 4 अभ्यर्थी ही क्वालिफाई कर पाए। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से पहली बार नए नियम के तहत परीक्षा ली गई थी। इसमें मिनिमम पासिंग मार्क्स तय किए गए थे। RPSC ने बुधवार शाम को रिजल्ट जारी किया था। (पूरी खबर पढ़ें)

Source link

Leave a Comment