Site icon Newsleak

RRB Group D Result 2026

24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रेलवे भर्ती बोर्ड RRB की ओर से RRB Group D रिजल्ट एग्जाम होने के 5 महीने बाद आज जारी कर दिया गया है। रिजल्ट के साथ जोन वाइज ग्रुप डी कटऑफ भी घोषित किया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। सीबीटी परीक्षा में पास उम्मीदवारों को पीईटी, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के लिए बुलाया जाएगा।

रीजन वाइस कट ऑफ जारी :

रीजन जनरल एससी एसटी ओबीसी ईडब्ल्यूएस
आरआरबी प्रयागराज 78.12573 72.40928 66.6584 77.31772 74.14863
आरआरबी चैन्नई 78.00694 70 .63490 63 76.65663 71.11270
अहमदाबाद 72.1634 66.06265 62.13333 71.14374 67.665
भोपाल 77.73449 73.6582 67.6709 77.41022 75.07329

रिजल्ट जारी होने से पहले इंतजार कर रहे उम्मीदवारों ने अपनी निराशा को सोशल मीडिया पर मीम्स के जरिये जाहिर किया।

सोशल मीडिया पर छात्रों ने रेलवे के लंबे इंतजार, परीक्षा में कई चरणों की प्रक्रिया और लगातार टल रही रिजल्ट की तारीखों पर तंज कसते हुए तरह-तरह की तस्वीरें और मीम्स शेयर किए। कई मीम्स में दिखाया गया कि जिन छात्रों ने फॉर्म भरा था, वे बूढ़े हो चुके हैं या उनकी दाढ़ी बढ़ गई है, लेकिन रिजल्ट अभी भी नहीं आया है।

@AshwiniVaishnaw@RailMinIndiaहमें आश्वासन नहीं, आधिकारिक टाइमलाइन चाहिए।RRB Group D के लाखों अभ्यर्थी सिर्फ़ एक सवाल पूछ रहे हैं—Result कब आएगा?PET कब होगा?Document Verification (DV) कब होगी?#RAILWAY_GROUPD_RESULT_DO pic.twitter.com/TdvC7nbDJ7— AB INDIA BANEGA DIGITAL (@BanegaAb) July 1, 2026

रिजल्ट के बाद शुरू होगी पीईटी प्रोसेस

सीबीटी परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। लिखित परीक्षा में पास होने के लिए जनरल और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 40% अंक, ओबीसी, एससी और एसटी उम्मीदवारों को 30% अंक प्राप्त करना जरूरी है।

आरआरबी की ओर से सीबीटी परीक्षा का आयोजन 08, 09 जनवरी, 02, 03, 04, 05, 06, 09 और 10 फरवरी, 2026 को किया गया था। परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में संचालित की गई थी। इस परीक्षा के जरिये कुल 32,438 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

8 जनवरी से 10 फरवरी तक हुई थी परीक्षा

आरआरबी की ओर से सीबीटी परीक्षा का आयोजन 08, 09 जनवरी, 02, 03, 04, 05, 06, 09 और 10 फरवरी, 2026 को किया गया था। परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में संचालित की गई थी। इस परीक्षा के जरिये कुल 32,438 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

पूरी खबर यहां पढ़ें

UPTET 2026 – 2 से 4 जुलाई तक:16 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल, मल्टी-लेयर सिक्योरिटी सिस्टम लागू

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग 2 से 4 जुलाई तक उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 का आयोजन करेगा। आयोग ने परीक्षा को नकलमुक्त और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार सख्त सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…



Source link

Exit mobile version