Site icon Newsleak

RPSC SI Recruitment 2021 | Criminals Banned from Application Update

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से 20 सितंबर 2026 को SI भर्ती परीक्षा-2021 आयोजित की जाएगी। अब तक पेपर लीक, डमी कैंडिडेट और अनुचित साधनों का प्रयोग करते पकड़े गए कैंडिडेट्स को इस परीक्षा में एप्लीकेशन अपडेट करने का अवसर नहीं दिया जाएगा।

.

आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया- जिन अभ्यर्थियों के खिलाफ SI भर्ती परीक्षा-2021 के संबंध में आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। उन्हें 16 मई से शुरू होने वाली एप्लीकेशन अपडेट प्रक्रिया में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

ऐसे मामले के तथ्यों का अध्ययन करते हुए हर प्रकरण पर विधिसम्मत निर्णय लिया जाएगा। साथ ही परीक्षा से पहले संबंधित अभ्यर्थियों को अलग से सूचना भी दी जाएगी।

16 मई से शुरू होगी आवेदन संशोधन प्रक्रिया

अभ्यर्थियों को उनके पूर्व में भरे गए आवेदन पत्रों में सुधार और अपडेट करने का अवसर दिया जाएगा। संशोधन की प्रक्रिया 16 से 30 मई तक चलेगी। इस दौरान अभ्यर्थी मोबाइल नंबर, ईमेल एड्रेस और पत्राचार का पता जैसी जानकारी अपडेट कर सकेंगे।

एसआई भर्ती परीक्षा-2021 दोबारा होगी:पहले एग्जाम में शामिल 3.83 लाख अभ्यर्थियों को ही मिलेगा मौका, जानें कब होगा आयोजन

Source link

Exit mobile version