RPSC Protection Officer Result Controversy

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से महिला एवं बाल विकास विभाग के लिए आयोजित संरक्षण अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा-2024 अंतर्गत जारी मुख्य सूची में एक अभ्यर्थी को सफल घोषित किया गया है। जबकि ये वैकेंसी चार पदों के लिए थी।

.

​आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि 19 दिसंबर 2025 को जारी की गई विचारित सूची में सम्मिलित अभ्यर्थी की पात्रता जांच के बाद मुख्य सूची जारी की गई है। जिसमें एक कैंडिडेट काे सफल घोषित किया गया है।

संबंधित ​सेवा नियमों के तहत विज्ञापित पदों के 50 प्रतिशत पदों के लिए आरक्षित सूची तैयार करने का प्रावधान है, किंतु मुख्य सूची तैयार करने के बाद संबंधित सेवा नियमों के अनुसार न्यूनतम उत्तीर्णांक प्राप्त अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होने के कारण आरक्षित सूची तैयार नहीं की गई है।

RPSC ने 19 जुलाई 2024 को चार पदों के लिए वैकेंसी निकाली थी।

RPSC ने 19 जुलाई 2024 को चार पदों के लिए वैकेंसी निकाली थी।

असिस्टेंट प्रोफेसर एग्जाम के 8 सब्जेक्ट की मॉडल आंसर-की पर आज से दर्ज कराएं आपत्ति

अजमेर.राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) परीक्षा-2025 के अंतर्गत फिलासफी, टेक्सटाइल डाइंग एंड पेंटिंग, ज्योग्राफी, एबीएसटी, सोशियोलॉजी, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, ड्राइंग एंड पेंटिंग, तथा स्टेटिस्टिक्स विषय की मॉडल उतरकुंजियाँ आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी गई हैं। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि उक्त विषयों की परीक्षा का आयोजन 16 से 19 दिसंबर 2025 तक किया गया था। यदि किसी भी अभ्यर्थी को इन मॉडल उतरकुंजियाँ पर कोई आपत्ति हो तो निर्धारित शुल्क के साथ 21 से 23 जनवरी 2026 को रात्रि 12:00 बजे तक अपनी आपत्ति ऑनलाईन दर्ज करवा सकता है। इसके लिए प्रति आपत्ति शुल्क 100 रुपए है।

मॉडल प्रश्न-पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध

  • आपत्तियां आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध मॉडल प्रश्न-पत्र के क्रम अनुसार ही प्रविष्ट करनी होगी( इन परीक्षाओं के मॉडल प्रश्न&पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आपत्ति प्रामाणिक (स्टैंडर्ड, ऑथेंटिक) पुस्तकों के प्रमाण सहित ऑनलाइन ही प्रविष्ट करनी होगी। वांछित प्रमाण संलग्न नहीं होने की स्थिति में आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। कोई अन्य व्यक्ति आपत्ति दर्ज नहीं करा सकता।

यह रहेगा शुल्क और प्रोसेस

  • आयोग की ओर से हर प्रश्न के लिए आपत्ति शुल्क 100 रुपए (सेवा शुल्क अतिरिक्त) निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर उक्त परीक्षा के लिए उपलब्ध लिंक (क्वेश्चन ऑब्जेक्शन) पर क्लिक कर प्रश्नों पर आपत्तियां दर्ज करानी होगी।
  • प्रति प्रश्न आपत्ति शुल्क 100 रुपए (सेवा शुल्क अतिरिक्त) के हिसाब से कुल आपत्ति शुल्क ई-मित्र कियोस्क अथवा अभ्यर्थी स्वयं भी रिक्रूटमेंट पोर्टल पर उपलब्ध पेमेंट गेटवे पर भुगतान कर आपत्तियां दर्ज कर सकता है।
  • आयोग द्वारा शुल्क वापस लौटाने का प्रावधान नहीं है। शुल्क के अभाव में आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएगी। आपत्तियां केवल ऑनलाइन ही प्रस्तुत करें। अन्य किसी माध्यम से भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएगी। आपत्तियां केवल एक बार ही ली जाएगी। ऑनलाइन आपत्तियों का लिंक दिनांक 10 से 12 जनवरी को रात्रि 12 बजे तक ही उपलब्ध है, उसके बाद लिंक निष्क्रिय हो जाएगा।

यहां करें कॉन्टैक्ट

  • ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने में किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई होने पर अभ्यर्थी recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर ईमेल से अथवा फोन नम्बर 9352323625 व 7340557555 पर संपर्क कर सकते हैं।

Source link

Leave a Comment