Site icon Newsleak

RPSC Political Science Result Out

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से पात्रता जांच और दस्तावेज सत्यापन के बाद पॉलिटिकल साइंस व कॉमर्स लेक्चरर (प्राध्यापक) का फाइनल रिजल्ट 1 अप्रैल को घोषित कर दिया गया। पॉलिटिकल साइंस में केवल 6 कैंडिडेट्स सिलेक्ट हुए हैं। ऐसे में 219 पद खाली रह गए

.

कामर्स में 58 पद खाली रह गए। न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक हासिल नहीं करने के कारण ऐसे हालात बने हैं। आयोग की ओर से 25 अक्टूबर 2024 को विभिन्न विषयों (सब्जेक्ट्स) में कुल 2202 पदों के लिए भर्ती निकाली गई थी। इसमें पॉलिटिकल साइंस के 225 पद थे।

पॉलिटिकल साइंस भर्ती एग्जाम 6 जुलाई 2025 को हुआ था। इसमें 84 हजार 846 में से 45 हजार 674 अभ्यर्थियों ने एग्जाम दिया था। भर्ती में 386 कैंडिडेट्स को 10 प्रतिशत से ज्यादा सवालों में 5 विकल्पों में से कोई विकल्प नहीं भरने पर अयोग्य भी घोषित कर दिया गया था।

आरपीएससी की ओर से 25 अक्टूबर 2024 को विभिन्न विषयों में कुल 2202 पदों के लिए भर्ती निकाली गई थी।

रिजल्ट के कट ऑफ में लिखा ‘कैंडिडेट नॉट एवेलेबल’ आरपीएससी ने रिजल्ट की कट ऑफ में सामान्य, एसटी सामान्य, एक्स सर्विसमैन सामान्य को छोड़कर सभी कैटेगिरी में ‘NA’ या​नी “कैंडिडेट नॉट एवेलेबल” लिखा है।

40 प्रतिशत मिनिमम मार्क्स लाने थे प्राध्यापक कोच भर्ती परीक्षा में कैंडिडेट्स को 40 प्रतिशत मार्क्स लाना अनिवार्य है। इसमें आरक्षित वर्ग को 5% प्रतिशत छूट का प्रावधान किया गया है। इससे पहले ही निकाले गए रिजल्ट में कई पद खाली रह गए हैं।

आरपीएससी की ओर से जारी किया गया फाइनल रिजल्ट।

आरपीएससी की ओर से जारी की गई कट ऑफ।

कॉमर्स में भी 58 पद खाली कॉमर्स विषय के अभ्यर्थियों की पात्रता जांच के लिए विचारित सूची 3 नवंबर को जारी की थी। वेटिंग लिस्ट में शामिल अभ्यर्थियों की पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन का काम संबंधित विभाग द्वारा किया गया।

दस्तावेज सत्यापन के बाद आयोग ने 265 अभ्यर्थियों को मुख्य सूची में सफल घोषित किया है। आरक्षित सूची में 17 अभ्यर्थी शामिल हैं। यह परीक्षा कॉमर्स विषय के 340 पदों के लिए हुई थी। मिनिमम मार्क्स भी हासिल नहीं करने के कारण शेष 58 पद खाली रह गए।

—-

यह खबर भी पढ़िए…

RPSC-एसआई भर्ती एग्जाम के ADMIT-CARD अपलोड:7.70 लाख कैंडिडेट्स; 1174 सेंटर पर 5 व 6 को दो पारियों में होगी परीक्षा

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से SI भर्ती एग्जाम 5 एवं 6 अप्रैल को होंगे। परीक्षा के प्रवेश पत्र वेबसाइट और SSO पोर्टल पर अपलोड कर दिए गए है। प्रदेश के 41 चयनित शहरों में स्थापित 1174 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 7.70 लाख कैंडिडेट्स शामिल होंगे। पूरी खबर पढ़ें…

Source link

Exit mobile version