Rohtak javelin thrower Annu Rani Sahil Meerut Marriage Firing Rifle Recovered licence canceled | हरियाणवी खिलाड़ी ने जिस हथियार से फायरिंग की, वो मिला: UP में शादी में पत्नी संग गोलियां चलाई थीं, लाइसेंस कैंसिल करने की तैयारी – Rohtak News

अन्नू-साहिल ने जयमाला के बाद स्टेज से हर्ष फायरिंग की थी। पुलिस ने रोहतक से राइफल बरामद की।

हरियाणा के रोहतक के किक बॉक्सर साहिल भारद्वाज और अंतरराष्ट्रीय जैवलिन थ्रो खिलाड़ी अन्नू रानी मेरठ में अपनी शादी में हर्ष फायरिंग कर फंस गए हैं। पुलिस ने फायरिंग में इस्तेमाल राइफल को राहतक से बरामद कर लिया है।

.

पुलिस ने बताया कि जिस राइफल से हर्ष फायरिंग की गई थी, वो लाइसेंसी है। मेरठ पुलिस द्वारा प्रशासन से लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की जाएगी। लाइसेंस के निरस्तीकरण की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।

सरधना ठाने के सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि हथियार लाइसेंस कैंसिलेशन के लिए मेरठ पुलिस की तरफ से रोहतक डीएम को पत्र भेजा जाएगा। बता दें कि 18 नवंबर को मेरठ में अन्नू रानी उनके पति साहिल भारद्वाज ने अपनी शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

मंगलवार रात को मेरठ में हुए शादी समारोह में रोहतक के साहिल ने अनु का हाथ पकड़कर स्टेज पर चढ़ाया। इस दौरान अनु ने साहिल को फूलों का गुलदस्ता दिया।

मंगलवार रात को मेरठ में हुए शादी समारोह में रोहतक के साहिल ने अनु का हाथ पकड़कर स्टेज पर चढ़ाया। इस दौरान अनु ने साहिल को फूलों का गुलदस्ता दिया।

जानिए क्या है पूरा मामला…

  • मेरठ में शादी कीः मेरठ की इंटरनेशनल भाला फेंक खिलाड़ी और हरियाणा रोहतक की बहू अन्नू रानी की 18 नवंबर की रात मेरठ के द गॉड्स पैलेस रिसोर्ट में शादी थी। यहां रोहतक से किक बॉक्सर साहिल भारद्वाज बारात लेकर परिवार संग पहुंचे थे।
  • शादी में की फायरिंगः अन्नू-साहिल ने इसी रिसोर्ट में सात फेरे लिए। जयमाला के बाद दूल्हा-दुल्हन बने दोनों खिलाड़ियों ने स्टेज से हर्ष फायरिंग कर दी थी। राइफल से न्यूली वेड कपल ने हर्ष फायरिंग कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने अन्नू रानी और साहिल भारद्वाज के खिलाफ मेरठ के सरधना थाने में मुकदमा दर्ज किया है। जिसकी अब जांच हो रही है।
  • हर्ष फायरिंग का वीडियो वारयल, केस दर्जः हर्ष फायरिंग करते हुए इसका वीडियो भी शूट कराया। बाद में ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बता दें कि हर्ष फायरिंग पूरी तरह बैन है। इसके बावजूद ओलंपियन खिलाड़ी ने स्टेज से सबके सामने हर्ष फायरिंग कर वीडियो शूट कराया। वीडियो वायरल होने के बाद सरधना थाना पुलिस की ओर से वायरल वीडियो के आधार पर अन्नू उनके पति साहिल पर मुकदमा लिखा गया है।
  • पुलिस ने राइफल जब्त कीः जांच मे पता चला कि जिस राइफल से फायर किया वो लाइसेंसी है। पुलिस ने 20 नवंबर को राइफल जब्त कर ली है। अब पुलिस राइफल के लाइसेंस कैंसिलेशन की प्रक्रिया शुरू करेगी। पुलिस ने हवाई फायरिंग में प्रयुक्त लाइसेंसी बंदूक को जब्त कर जांच के लिए भेज दिया। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि हर्ष फायरिंग कानूनन प्रतिबंधित है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

साहिल और अनु की शादी की PHOTOS…

साहिल ने अनु के गले में वरमाला डालने के बाद नोटों की गड्डियों को हवा में उड़ाया।

साहिल ने अनु के गले में वरमाला डालने के बाद नोटों की गड्डियों को हवा में उड़ाया।

शादी के दौरान अनु के साथ उनकी सहेलियों ने ग्रुप फोटो खिंचवाई और शादी की बधाई दी।

शादी के दौरान अनु के साथ उनकी सहेलियों ने ग्रुप फोटो खिंचवाई और शादी की बधाई दी।

दूल्हा बने साहिल अपने दोस्तों के साथ स्टेज तक पहुंचे और फोटोज खिंचवाए।

दूल्हा बने साहिल अपने दोस्तों के साथ स्टेज तक पहुंचे और फोटोज खिंचवाए।

दूल्हा बने साहिल मर्सिडीज कार से गेस्ट हाउस पहुंचे। यहां उन्होंने पैर छूकर बड़ों का आशीर्वाद लिया।

दूल्हा बने साहिल मर्सिडीज कार से गेस्ट हाउस पहुंचे। यहां उन्होंने पैर छूकर बड़ों का आशीर्वाद लिया।

अनु की गन्ना फेंकने से ओलिंपिक तक की कहानी…

  • गन्ने का भाला बनाकर फेंकना शुरू किया: मेरठ के बहादुरपुर निवासी अनु रानी का जन्म 28 अगस्त 1992 को किसान परिवार में हुआ। शुरू में खेत में ही गन्ने का भाला बनाकर फेंकना शुरू किया। उनके भाई उपेंद्र ने उनकी ताकत को पहचाना और इस खेल में जाने के लिए प्रेरित किया।
  • पिता को अनु का खेलना पसंद नहीं थाः गांव के माहौल के कारण उनका खेल में जाना कुछ लोगों को खटकता भी था। उनके पिता अमरपाल सिंह ने उन्हें खेलने की इजाजत नहीं थी। चोरी छिपे प्रयास किया और बाद में अपने पिता को भी मनाया।
  • शुरुआत में ही तोड़ा राष्ट्रीय रिकॉर्ड: 2014 में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर अनु रानी ने भाला फेंक में अपने शानदार करियर की शुरुआत की। वह 2019 में पहली बार विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में महिला भाला फेंक के फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला थी। अनु रानी ने बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में कांस्य पदक जीता और इस स्पर्धा में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला भाला फेंक खिलाड़ी बनीं।
  • अनु के लिए असाधारण रहा साल 2023: 2023 में, अनु रानी ने हांगझोऊ में हुए एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता और अपने करियर के शिखर पर पहुंच गईं। दुनिया की सर्वश्रेष्ठ भाला फेंक खिलाड़ियों में से एक के रूप में स्थापित कर दिया। अनु रानी 2024 के पेरिस ओलिंपिक के लिए योग्यता के आधार पर क्वालीफाई नहीं कर पाईं, लेकिन रैंकिंग कोटा के माध्यम से उन्हें वहां स्थान मिला।

Source link

Leave a Comment