मुंबई39 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
रोहित ने अपने नए शो फैमिली फुलहाउस में यह बात कही।
रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से जुड़े कुछ मोमेंट शेयर किए हैं। उन्होंने कहा कि टेस्ट मैच के दौरान नर्वसनेस के कारण उन्हें रात में नींद नहीं आती थी। ऐसे में देर रात भूख लगने पर वे अपनी मां के हाथ के बने केले के वेफर्स खाते थे।
पूर्व भारतीय कप्तान ने सोनी टीवी पर अपने नए शो ‘फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा’ में यह बात कही। IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स के कोच अभिषेक नायर भी शो में आए थे। जब उन्होंने रोहित से IPL टीम बदलने के बारे में पूछा, तो रोहित क जवाब था- हमेशा मुंबई।
बोले- टेस्ट मैच मेरा पसंदीदा फॉर्मेट
रोहित ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट उनका पसंदीदा फॉर्मेट था, लेकिन इसमें खेलने का दबाव भी काफी रहता था। उन्होंने कहा- मैं झूठ नहीं बोलूंगा, जब भी मैं टेस्ट मैच खेलता था, अंदर बहुत नर्वसनेस होती थी। टेस्ट मैच खेलना मुझे पसंद था।’
67 टेस्ट में बनाए 4,301 रन
रोहित ने 2013 से 2024 के बीच भारत के लिए 67 टेस्ट मैच खेले। उन्होंने 12 शतक और 18 अर्धशतक की मदद से 4,301 रन बनाए। इस दौरान पारी में उनका बेस्ट स्कोर 212 रन रहा।
रोहित वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में खेलते दिखेंगे
रोहित इस महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरु हो रहे घरेलु वनडे सीरीज में खेलते दिखेंगे। पहला वनडे मैच 27 सितंबर को, दूसरा वनडे 30 सितंबर को गुवाहाटी और तीसरा मुकाबला 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। सभी मुकाबले दोपहर 2 बजे से शुरु होंगे।
रोहित की कप्तानी में टी-20 वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी जीते
रोहित की कप्तानी में भारत 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंचा। इसी टूर्नामेंट से रोहित और कोच राहुल द्रविड़ ने भारतीय टीम के खेलने का अंदाज बदला। हालांकि भारत को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार मिली।
इसके बाद भारत ने रोहित की कप्तानी में 2024 टी-20 वर्ल्ड कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जीती।
इसके बाद BCCI ने 4 अक्टूबर 2025 को ऑस्ट्रेलिया दौरे से ठीक पहले रोहित शर्मा को हटाकर शुभमन गिल को भारत का नया वनडे कप्तान बनाया।
2025 चैपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद जश्न मनाती भारतीय टीम।
———————————-
रोहित शर्मा से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…
2027 वर्ल्डकप खेलने पर रोहित बोले- टूर्नामेंट अभी बहुत दूर:जब आएगा तब देखेंगे; 27 सितंबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते दिखेंगे
रोहित शर्मा ने 2027 वर्ल्ड कप खेलने पर कहा है कि टूर्नामेंट के करीब आने पर फैसला होगा। अक्टूबर 2027 में वर्ल्ड कप होना है। टूर्नामेंट साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा। पूरी खबर पढ़ें…
