Newsleak

Rohit Sharma; India Vs Afghanistan 3rd ODI LIVE Score Update

  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • Rohit Sharma; India Vs Afghanistan 3rd ODI LIVE Score Update | Shubman Gill KL Rahul Prince Yadav

स्पोर्ट्स डेस्क1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अफगानिस्तान ने चार विकेट जल्दी गंवाने के बाद वापसी कर ली है। भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में टीम ने 36 रन पर अपने चार विकेट खो दिए थे। रहमानुल्लाह गुरबाज (5), रहमत शाह (5), इब्राहिम जादरान (11) और दरविश रसूली (1) सस्ते में आउट हुए।

चारों विकेट प्रसिद्ध कृष्णा ने लिए, जबकि शुरुआती तीन कैच रोहित शर्मा ने लपके। इसके बाद कप्तान हश्मतुल्लाह शाहिदी और अजमतुल्लाह उमरजई ने पारी को संभाला। दोनों के बीच शतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है। वहीं, शाहिदी अपनी फिफ्टी पूरा कर चुके हैं। 27 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 137/4 है।

मैच का स्कोरबोर्ड

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्‌डी, वॉशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, गुरनूर बरार, प्रसिद्ध कृष्णा और प्रिंस यादव।

अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हश्मतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरविश रसूली, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, अल्लाह गजनफर, जियाउर रहमान, फरीद अहमद मलिक।

लाइव अपडेट्स

9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शाहिदी का 23वां वनडे अर्धशतक

अफगानिस्तान के कप्तान हश्मतुल्लाह शाहिदी ने मुश्किल परिस्थितियों में अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 25.5 ओवर में वॉशिंगटन सुंदर की गेंद पर एक रन लेकर अपनी फिफ्टी पूरी की। शाहिदी का यह 23वां वनडे अर्धशतक है।

हश्मतुल्लाह शाहिदी ने 64 बॉल पर अर्धशतक लगाया।

17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अफगानिस्तान के 100 रन पूरे

अफगानिस्तान ने 19.2 ओवर में अपने 100 रन पूरे कर लिए। शुरुआती चार विकेट जल्दी गंवाने के बाद कप्तान हश्मतुल्लाह शाहिदी और अजमतुल्लाह उमरजई ने पारी को संभालते हुए टीम को 100 रन के पार पहुंचाया।

30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शाहिदी-उमरजई के बीच फिफ्टी पार्टनरशिप

कप्तान हश्मतुल्लाह शाहिदी और अजमतुल्लाह उमरजई ने पांचवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर ली है। दोनों बल्लेबाजों ने 54 गेंदों में 50 रन जोड़े। इस साझेदारी में शाहिदी ने 22 और उमरजई ने 26 रन का योगदान दिया, जबकि 4 रन एक्सट्रा आए।

09:15 AM20 जून 2026

  • कॉपी लिंक

रोहित शर्मा ने तीन कैच लपके

अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा ने प्रसिद्ध कृष्णा की गेंदों पर तीन कैच लपककर खास उपलब्धि हासिल की। वह वनडे क्रिकेट में भारत के लिए किसी एक गेंदबाज की गेंद पर तीन कैच लेने वाले तीसरे फील्डर बने। उनसे पहले 2004 में वीवीएस लक्ष्मण ने इरफान पठान की गेंद पर जिम्बाब्वे के खिलाफ और 2018 में शिखर धवन ने जसप्रीत बुमराह की गेंद पर बांग्लादेश के खिलाफ तीन कैच लिए थे। अब रोहित शर्मा और प्रसिद्ध कृष्णा की जोड़ी भी इस खास लिस्ट में शामिल हो गई है।

09:11 AM20 जून 2026

  • कॉपी लिंक

प्रसिद्ध कृष्णा ने पहले 10 ओवर में 4 विकेट लिए

प्रसिद्ध कृष्णा ने अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए पहले 10 ओवर में ही 4 विकेट झटक लिए। वह भारत के लिए वनडे क्रिकेट में पहले 10 ओवर के अंदर 4 विकेट लेने वाले सातवें गेंदबाज बने। इस लिस्ट में सबसे आगे सिराज हैं, जिन्होंने 2023 में श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में पहले 10 ओवर के भीतर 5 विकेट लिए थे।

09:02 AM20 जून 2026

  • कॉपी लिंक

प्रसिद्ध कृष्णा को चौथा विकेट

अफगानिस्तान को 9.2 ओवर में चौथा झटका लगा। शानदार गेंदबाजी कर रहे प्रसिद्ध कृष्णा ने दरविश रसूली को 1 रन पर पवेलियन भेज दिया। रसूली ने फुल लेंथ गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन बाउंस की वजह से गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से से लगकर मिड-ऑफ की ओर हवा में चली गई। वहां श्रेयस अय्यर ने पीछे दौड़ते हुए बेहतरीन कैच लपका। रसूली 5 गेंदों में 1 रन बनाकर आउट हुए। यह मैच में प्रसिद्ध कृष्णा का चौथा विकेट रहा।

08:56 AM20 जून 2026

  • कॉपी लिंक

प्रसिद्ध कृष्णा ने तीसरा विकेट लिया

8वें ओवर में अफगानिस्तान का तीसरा विकेट गिरा। प्रसिद्ध कृष्णा ने इब्राहिम जादरान को 11 रन पर आउट कर दिया। ऑफ स्टंप के करीब पड़ी गेंद पर जादरान ने आगे बढ़कर शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर पहली स्लिप में खड़े रोहित शर्मा के हाथों में चली गई। रोहित ने मैच में तीसरी बार प्रसिद्ध की गेंद पर कैच लपका। जादरान ने 18 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 11 रन बनाए।

08:36 AM20 जून 2026

  • कॉपी लिंक

रहमत शाह 5 रन बनाकर आउट

अफगानिस्तान को दूसरा झटका 5.6 ओवर में लगा। प्रसिद्ध कृष्णा ने रहमत शाह को 5 रन के स्कोर पर आउट कर दिया। ऑफ स्टंप के आसपास पड़ी बैक ऑफ लेंथ गेंद को रहमत लेग साइड में खेलने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन गेंद सीधी निकल गई और उनके बल्ले का बाहरी किनारा लग गया। गेंद हवा में उछली, जिसे रोहित शर्मा ने कैच में बदल दिया। रहमत ने 15 गेंदों में 1 चौके की मदद से 5 रन बनाए।

प्रसिद्ध कृष्णा ने रहमत शाह को आउट किया।

08:19 AM20 जून 2026

  • कॉपी लिंक

प्रसिद्ध को पहले ओवर में सफलता

प्रसिद्ध कृष्णा ने अपने पहले ही ओवर में विकेट हासिल कर लिया है। उन्होंने अफगानी पारी के दूसरे ओवर की पहली बॉल पर रहमानुल्लाह गुरबाज को रोहित शर्मा के हाथों कैच कराया।

135 किमी/घंटा की रफ्तार की आउटस्विंग गेंद गुरबाज के बल्ले का बाहरी किनारा लेकर पहले स्लिप की दिशा में गई, जहां रोहित ने कैच किया।

08:13 AM20 जून 2026

  • कॉपी लिंक

पहले ओवर में 5 रन बने, गुरबाज ने चौका लगाया

अफगानी पारी के पहले ओवर में महज 5 रन बने हैं। गुरनूर के इस ओवर में ओपनर गुरबाज ने चौका लगाया। इस ओवर के बाद अफगानी टीम का स्कोर 5/0 है। टीम के ओपनर्स सुरक्षित हैं।

07:49 AM20 जून 2026

  • कॉपी लिंक

अफगानिस्तान की प्लेइंग-11 देखिए

07:48 AM20 जून 2026

  • कॉपी लिंक

भारत की प्लेइंग-11 देखिए

07:47 AM20 जून 2026

  • कॉपी लिंक

अफगानी टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी

अफगानिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी है। कप्तान हश्मतुल्लाह शाहिदी ने कहा हम पहले बैटिंग करेंगे। पिच हार्ड और ड्राई दिख रही है। हम एक अच्छे स्कोर की ओर देख रहे हैं।

07:38 AM20 जून 2026

  • कॉपी लिंक

अफगानिस्तान को पहली जीत का इंतजार

भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक 6 वनडे मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारत ने 5 मैच जीते हैं, जबकि एक मुकाबला टाई रहा है।

अफगानिस्तान आज तक भारत के खिलाफ कोई वनडे मैच नहीं जीत सका है। दोनों टीमों के बीच एकमात्र टाई मैच 2018 में खेला गया था। मौजूदा सीरीज दोनों देशों के बीच पहली बाइलेटरल वनडे सीरीज है।

07:37 AM20 जून 2026

  • कॉपी लिंक

ईशान और गिल ने पिछले मैच में दो शतक लगाए

वापसी कर रहे ईशान किशन ने दूसरे वनडे में 79 गेंदों पर 125 रन की शानदार पारी खेली। कप्तान शुभमन गिल भी बेहतरीन फॉर्म में हैं। उन्होंने पहले मैच में नाबाद 84 रन बनाए, जबकि दूसरे वनडे में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए 110 गेंदों में 154 रन जड़े।

पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने दूसरे मैच में 48 रन की तेज पारी खेली।

गेंदबाजी में इस सीरीज से इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले गुरनूर बरार सबसे सफल रहे हैं और अब तक सबसे ज्यादा विकेट ले चुके हैं।

07:36 AM20 जून 2026

  • कॉपी लिंक

गुरबाज अफगानिस्तान के टॉप स्कोरर

अफगानिस्तान के लिए इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन रहमानुल्लाह गुरबाज ने बनाए हैं। उन्होंने दो मैचों में 143 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 170.23 का रहा है।

गुरबाज ने सीरीज में एक शतक भी लगाया है। गेंदबाजी में नांगेलिया खरोटे ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने अपने एकमात्र मैच में 4 विकेट लिए है।

07:32 AM20 जून 2026

  • कॉपी लिंक

नीतीश कुमार ने नेट्स में प्रैक्टिस की

जांघ की चोट के कारण लखनऊ वनडे से बाहर रहने वाले सीम बॉलिंग ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी ने शुक्रवार को चेपॉक के नेट्स में बिना किसी परेशानी के गेंदबाजी की और वे आज को वापसी कर सकते हैं।

07:32 AM20 जून 2026

  • कॉपी लिंक

हर्षित राणा स्क्वॉड में शामिल

घुटने की सर्जरी से रिकवर होने के बाद हर्षित राणा को तीसरे वनडे के लिए टीम में शामिल किया गया है। लेकिन, उन्हें जल्दबाजी में मैदान पर उतारने की संभावना कम है, उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच इस साल फरवरी में खेला था।

07:30 AM20 जून 2026

  • कॉपी लिंक

VIDEO में भारत-अफगानिस्तान मैच का प्रीव्यू देखिए

खबरें और भी हैं…

Source link

Exit mobile version