Newsleak

Rohit is the batsman who has hit the most sixes | रोहित सबसे ज्यादा वनडे सिक्स लगाने वाले बैटर: कोहली ने एक फॉर्मेट में हाईएस्ट सेंचुरी लगाई, पहले मैच में रो-को के टॉप रिकॉर्ड्स

रांचीकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

रांची में खेले जा रहे पहले वनडे में भारत ने साउथ अफ्रीका को 350 रन का टारगेट दिया है। इस मैच में विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 52वां शतक लगाकर इतिहास रच दिया। वे अब किसी एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए।

रविवार को रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का माइलस्टोन अपने नाम किया। यही नहीं, रोहित-विराट की जोड़ी अब भारत के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली जोड़ी भी बन गई।

पढ़िए IND vs SA पहले वनडे के टॉप रिकॉर्ड्स…

1. रोहित ने तोड़ा शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड

20वें ओवर में रोहित शर्मा ने मार्को यानसन की गेंद पर शानदार छक्का जड़ा, और इसी शॉट के साथ वे वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। रोहित ने पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी के 351 छक्कों के वर्ल्ड रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए नया कीर्तिमान बना दिया।

2. कोहली एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले बैटर

विराट कोहली अब एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने वनडे क्रिकेट में 52वां शतक पूरा किया, जो इस फॉर्मेट का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। उनके बाद टेस्ट क्रिकेट में 51 शतकों के साथ सचिन तेंदुलकर दूसरे स्थान पर आते हैं। वहीं टी-20 इंटरनेशनल में 5 शतकों के साथ रोहित शर्मा सबसे छोटे फॉर्मेट में टॉप पर हैं।

3. रोहित-विराट सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली भारतीय जोड़ी

रोहित शर्मा और विराट कोहली अब एक साथ भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाली जोड़ी बन गई। दोनों ने साथ में 392वां मैच खेला। दुनिया की सबसे सफल जोड़ियों की बात करें तो रिकॉर्ड में सबसे ऊपर श्रीलंका के महेला जयवर्धने और कुमार संगकारा हैं, जिन्होंने साथ में 550 मैच खेले। भारतीय जोड़ियों में रोहित-विराट के बाद सचिन तेंदुलकर-राहुल द्रविड़ की जोड़ी आती है, जिन्होंने 391 मैच एक साथ खेले।

4. कोहली-रोहित ने 52वीं बार 50+ पार्टनरशिप की

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने वनडे में अपनी 52वीं 50+ पार्टनरशिप पूरी की। रिकार्ड्स में सबसे ऊपर सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर की जोड़ी है, जिन्होंने 83 बार पचास से ज्यादा की साझेदारी बनाई है। उनके बाद सचिन-द्रविड़ की जोड़ी 74 बार, जबकि गंभीर–सहवाग की जोड़ी 53 बार यह कारनामा कर चुकी है।

5. कोहली ने SA के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाए

विराट कोहली अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली ने सिर्फ 30 मैचों में ही 6 शतक ठोक दिए। उनके बाद डेविड वॉर्नर का नंबर आता है, जिन्होंने 30 मैचों में 5 शतक लगाए हैं।

6. कोहली-रोहित ने 20वीं बार वनडे में सेंचुरी साझेदारी की

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने वनडे में अपनी 20वीं सेंचुरी पार्टनरशिप पूरी कर ली। सबसे ऊपर अब भी सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर की जोड़ी है, जिन्होंने रिकॉर्ड 26 बार 100 से ज्यादा की साझेदारी की है। रोहित और कोहली के लिए यह लगातार दूसरी सेंचुरी पार्टनरशिप भी रही। इससे पहले दोनों ने सिडनी में नाबाद 168 रन जोड़े थे।

7. रोहित ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 हजार रन पूरे किए

रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2000 इंटरनेशनल रन पूरे कर लिए हैं। रोहित ने अब तक 56 मैच में 63 पारियों में खेलते हुए 2030 रन बनाए हैं। उनका हाईएस्ट स्कोर 212 है और औसत 33.83 रहा है। रोहित ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 7 शतक और 5 अर्धशतक भी लगाए हैं। पहले नंबर पर सचिन तेंदुलकर हैं, जिनके नाम 3752 रन हैं।

8. कोहली ने रांची में तीसरा शतक लगाया

विराट कोहली ने रांची में अपना तीसरा वनडे शतक लगा दिया। इसके लिए उन्हें सिर्फ 5 पारियां लगीं। इस नई उपलब्धि के साथ कोहली भारत में किसी एक ही वेन्यू पर सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उनके बाद सचिन तेंदुलकर का नंबर आता है, जिन्होंने वडोदरा में 7 पारियों में 3 शतक लगाए थे।

9. रांची में भारत ने हाईएस्ट टोटल बनाया भारत ने रांची में हाईएस्ट टोटल बना दिया। टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 349/8 का बड़ा स्कोर खड़ा किया, जो इस मैदान पर अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 2019 में 313/5 का स्कोर बनाया था।

10. भारत लगातार 19वां टॉस हारा भारत लगातार 19 वनडे मैचों में टॉस हार चुका है। यह सिलसिला 2023 वर्ल्ड कप फाइनल (अहमदाबाद) से शुरू हुआ था और अब तक जारी है। दूसरी ओर, वनडे में सबसे खराब अगला टॉस हारने का सिलसिला नीदरलैंड के नाम रहा है, जिसने मार्च 2011 से अगस्त 2013 के बीच 11 बार लगातार टॉस गंवाए थे।

टॉस के समय भारत के कप्तान केएल राहुल और साउथ अफ्रीका के कप्तान ऐडन मार्करम।

खबरें और भी हैं…

Source link

Exit mobile version