Site icon Newsleak

Recruitment for Assistant Professor in 3 subjects, all candidates failed | असिस्टेंट प्रोफेसर के 3 सब्जेक्ट में भर्ती, सभी कैंडिडेट्स फेल: कोई भी मिनिमम पासिंग मार्क्स हासिल नहीं कर पाया, RPSC ने जारी किया रिजल्ट – Ajmer News

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से सहायक आचार्य (संस्कृत शिक्षा विभाग) परीक्षा 2024 के धर्मशास्त्र, ज्योतिष फलित एवं यजुर्वेद सब्जेक्ट की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है।

.

परीक्षा में विज्ञापित पदों के मुकाबले एक भी अभ्यर्थी न्यूनतम उत्तीर्णांक (मिनिमम पासिंग मार्क्स) प्राप्त नहीं कर सका है। आयोग ने 12 जनवरी 2024 को विभिन्न सब्जेक्ट के 200 पदों पर भर्ती निकाली थी और सितम्बर 2024 में एग्जाम हुए थे।

वैकेंसी के विज्ञापन में स्प्ष्ट लिखा था कि तीन पेपर होंगे और तीनों में मिनीमम मार्क्स लाने होंगे।

आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया- राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा सिविल रिट याचिका संख्या 4637/2025 में पारित अन्तरिम आदेशों की पालना करते हुए इन विषयों का परिणाम तैयार किया गया। विज्ञापन की शर्तों और सेवा नियमों के अनुसार निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त करने वाला कोई भी अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होने के कारण किसी भी उम्मीदवार का चयन नहीं किया जा सका है। बता दें कि धर्मशास्त्र के 3, यजुर्वेद के 2, ज्योतिष फलित का 1 पद था।

संस्कृत शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर-2024 के लिए विभिन्न विषयों के 200 पदों पर भर्ती निकाली थी।

200 पदों के लिए निकाली गई थी वैकेंसी

राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की ओर से संस्कृत शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर-2024 के लिए विभिन्न विषयों के 200 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा सितम्बर 2024 में हुई थी। यह वैकेंसी 12 जनवरी 2024 को निकाली थी। इसमें हिंदी : 37 पद, अंग्रेजी : 27 पद, राजनीति विज्ञान : 05 पद, इतिहास : 03 पद, सामान्य संस्कृत : 38 पद, साहित्य : 41 पद, व्याकरण : 36 पद, धर्मशास्त्र : 03 पद, ज्योतिष गणित : 02 पद, यजुर्वेद : 02 पद, ज्योतिष फलित : 01 पद, ऋग्वेद : 01 पद, सामान्य दर्शन : 01 पद, भाषा विज्ञान : 02 पद, योग विज्ञान : 01 पद था।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

यहां देखें तीनों सब्जेक्ट का रिजल्ट…

Source link

Exit mobile version