Real Madrid vs Man City; Liverpool & Arsenal Face Tough Ties

  • Hindi News
  • Sports
  • Champions League Round Of 16: Real Madrid Vs Man City; Liverpool & Arsenal Face Tough Ties

स्पोर्ट्स डेस्क2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
रियल मैड्रिड और मैनचेस्टर सिटी के बीच अब तक 15 मैच खेले गए। दोनों को 5-5 में जीत मिली, जबकि 5 मुकाबले ड्रॉ भी रहे। - Dainik Bhaskar

रियल मैड्रिड और मैनचेस्टर सिटी के बीच अब तक 15 मैच खेले गए। दोनों को 5-5 में जीत मिली, जबकि 5 मुकाबले ड्रॉ भी रहे।

यूरोप के सबसे बड़े फुटबॉल टूर्नामेंट ‘UEFA चैंपियंस लीग’ (UCL) के राउंड-ऑफ-16 के ड्रॉ निकल चुके हैं। इंग्लैंड की मैनचेस्टर सिटी और रिकॉर्ड 15 बार की विजेता रियल मैड्रिड एक बार फिर आमने-सामने होंगी। इस मुकाबले को टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मैच भी माना जा रहा है, क्योंकि दोनों ही टीमें टाइटल जीतने की दावेदार हैं।

ग्वार्डिओला vs एंसेलोटी कोच पेप ग्वार्डिओला की मैनचेस्टर सिटी और कार्लो एंसेलोटी की रियल मैड्रिड के बीच पिछले कुछ सालों में एक नई राइवलरी पैदा हो गई है। पिछले सीजन भी दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए थे। फुटबॉल फैंस भी सोशल मीडिया पर इस मैच को लेकर काफी उत्साहित हैं।

सिटी के पास अर्लिंग हालैंड जैसा स्ट्राइकर है, वहीं मैड्रिड के पास विनिशियस जूनियर और जूड बेलिंगम जैसे स्टार प्लेयर्स हैं। माना जा रहा है कि इस महामुकाबले को जीतने वाली टीम के फाइनल की राह आसान हो जाएगी।

पेप ग्वार्डिओला (बाएं) और कार्लो एंसेलोटी (दाएं) फुटबॉल जगत के 2 दिग्गज मैनेजर हैं।

पेप ग्वार्डिओला (बाएं) और कार्लो एंसेलोटी (दाएं) फुटबॉल जगत के 2 दिग्गज मैनेजर हैं।

आर्सनल के सामने जर्मनी की चैंपियन राउंड ऑफ 16 में इंग्लैंड के दिग्गज क्लबों की साख दांव पर है। आर्सनल का सामना जर्मनी के मजबूत क्लब बायर लेवरकुसेन से होगा। वहीं, लिवरपूल को तुर्किये के क्लब गालाटासराय के खिलाफ भिड़ना है, जिनसे वे लीग स्टेज में पहले हार चुके हैं। इसके अलावा, चेल्सी की भिड़ंत डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस के पेरिस सेंट-जर्मन (PSG) क्लब से होगी। जबकि न्यूकैसल यूनाइटेड को स्पेन के दिग्गज क्लब बार्सिलोना का सामना करना पड़ेगा।

अटलांटा के खिलाफ होंगे हैरी केन जर्मनी के दिग्गज क्लब बायर्न म्यूनिख को इटली के अटलांटा के खिलाफ ड्रॉ मिला है, जहां इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन की फॉर्म बायर्न के लिए सबसे बड़ा हथियार साबित होगी। एक और रोमांचक मुकाबला एटलेटिको मैड्रिड और टॉटनहम के बीच देखने को मिलेगा, जहां कोनोर गैलाघेर अपनी पुरानी टीम स्पर्स के खिलाफ मैड्रिड के लिए मैदान में उतरेंगे। वहीं एक मुकाबला स्पोर्टिंग पुर्तगाल और बोडो ग्लिम्ट के बीच भी खेला जाएगा।

हैरी केन 500 करियर गोल करने वाले इंग्लैंड के पहले ही प्लेयर हैं।

हैरी केन 500 करियर गोल करने वाले इंग्लैंड के पहले ही प्लेयर हैं।

10 मार्च से शुरू होगा रोमांच चैंपियंस लीग के नॉकआउट मुकाबले 10 मार्च से खेले जाएंगे। मुकाबले ‘होम और अवे’ फॉर्मेट में होंगे, यानी हर टीम को एक मैच अपने होमग्राउंड पर और एक विपक्षी टीम के ग्राउंड पर खेलना होगा। दोनों मैचों में सबसे ज्यादा गोल मारने वाली टीम विजेता बनेगी और क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालिफाई करेगी। फाइनल मुकाबला 24 मई को ओस्लो के उलेवाल स्टेडियम में खेला जाएगा।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Comment