RCB Home Matches Bengaluru & Raipur; Victory Celebration Tragedy

  • Hindi News
  • Sports
  • RCB Home Matches Bengaluru & Raipur; Victory Celebration Tragedy

स्पोर्ट्स डेस्क3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
RCB ने 3 जून 2025 को पंजाब किंग्स को हारकर पहली बार IPL खिताब जीता था। - Dainik Bhaskar

RCB ने 3 जून 2025 को पंजाब किंग्स को हारकर पहली बार IPL खिताब जीता था।

डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) एक बार फिर अपने घरेलू मैदान पर लौटेगी। टीम IPL 2026 में अपने सात होम मुकाबलों में से पांच मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी, जबकि बाकी दो मुकाबले रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित होंगे।

फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को इसका ऐलान किया। पिछले सीजन पहली बार खिताब जीतने के बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित विक्ट्री सेलिब्रेशन के दौरान हुई भगदड़ में 11 प्रशंसकों की जान चली गई थी। इसी घटना के बाद इस मैदान पर मुकाबलों को लेकर अनिश्चितता बनी हुई थी।

2025 में पहली बार IPL जीतने वाली टीम RCB का होमग्राउंड एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम है।

2025 में पहली बार IPL जीतने वाली टीम RCB का होमग्राउंड एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम है।

सोमवार को हुई बैठक में फैसला लिया गया

सोमवार को कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ और फ्रेंचाइजी अधिकारियों के बीच लंबी बैठक के बाद यह फैसला हुआ। BCCI को भी अवगत करा दिया गया है और IPL शेड्यूल की घोषणा जल्द हो सकती है। संभावना है कि 28 मार्च को सीजन का पहला मैच भी चिन्नास्वामी में हो।

हादसे के बाद पहली बार बड़े मैच की मेजबानी

पिछले साल खिताब जीतने के जश्न के दौरान हुई दुखद घटना के बाद से चिन्नास्वामी स्टेडियम में कोई भी बड़ा घरेलू टूर्नामेंट नहीं खेला गया था। इस मैदान पर न तो रणजी ट्रॉफी के मैच हुए, न ही विजय हजारे ट्रॉफी या महाराजा ट्रॉफी (KSCA T20) के मुकाबले आयोजित किए गए। सुरक्षा कारणों और जांच के चलते लंबे समय से इस वेन्यू पर सस्पेंस था, जो अब खत्म हो गया है।

सुरक्षा के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर में किए गए बदलाव

फ्रेंचाइजी के मुताबिक IPL सीजन से पहले स्टेडियम के इंफ्रास्ट्रक्चर और सुरक्षा उपायों को बेहतर बनाने के लिए सामूहिक प्रयास किए गए हैं। इसी वजह से डिफेंडिंग चैंपियन को अपने अधिकांश घरेलू मैच बेंगलुरु में खेलने की अनुमति मिल पाई है। टीम ने बताया कि रायपुर में दो मैच खेलना उनकी पुरानी प्रतिबद्धता का हिस्सा है।

RCB ने सरकार को भरोसा दिलाया

RCB ने बयान जारी कर कहा कि सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय और जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद बेंगलुरु में मैच कराने की मंजूरी मिली है। हमने भरोसा दिलाया कि इस प्रकार की घटना दोबारा नहीं होगी। राज्य सरकार, कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ और कर्नाटक पुलिस का सहयोग रहा। सुरक्षा और बुनियादी ढांचे से जुड़े इंतजाम भी पूरे किए गए हैं।

बेंगलुरु में भगदड़ में 11 लोगों की मौत हुई थी

IPL 2025 का खिताब जीतने के बाद RCB ने 4 जून को चिन्नास्वामी स्टेडियम में ट्रॉफी सेलिब्रेशन रखा था, लेकिन खराब प्लानिंग और भीड़ नियंत्रण की कमी के कारण हालात बिगड़ गए थे। इस दौरान हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई। बड़ी संख्या में लोग घायल हुए।

कर्नाटक सरकार की रिपोर्ट में हादसे का जिम्मेदार RCB को बताया गया था। इसमें कोहली का भी जिक्र था। कर्नाटक सरकार ने कहा कि RCB ने चिन्नास्वामी में आयोजित विक्ट्री परेड के लिए सरकार से कोई अनुमति नहीं ली थी।

4 जून को IPL में 18 साल बाद RCB के जीतने पर बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित विक्ट्री परेड में भगदड़ मच गई थी, जिसमें 11 लोगों की जान चली गई थी।

4 जून को IPL में 18 साल बाद RCB के जीतने पर बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित विक्ट्री परेड में भगदड़ मच गई थी, जिसमें 11 लोगों की जान चली गई थी।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Comment