Site icon Newsleak

RAS syllabus changed by 25%, will be applicable from new recruitment | आरएएस सिलेबस 25% बदला, नई भर्ती से लागू होगा: आरएएस प्री में खेल-योगा का 20 अंक मॉड्यूल व मेंस में 2-2 अंक के 25 प्रश्न हटाए – Ajmer News

आरपीएससी द्वारा आरएएस परीक्षा के सिलेबस में कुछ बदलाव किया गया है। अब प्री में स्पोर्ट्स एवं योगा का 20 नंबर मॉड्यूल हटा दिया गया है। वहीं मुख्य परीक्षा के चौथे पेपर में भी दो-दो नंबर के 25 सवाल हटाकर निबंध का एक नया सेक्शन जोड़ा गया है।

.

2026 की आरएएस परीक्षा नए सिलेबस के आधार पर ही होगी। आयोग द्वारा आरएएस के सिलेबस में बदलाव की तैयारी लंबे समय से की जा रही थी। लगभग एक तिहाई सिलेबस को बदला है। प्री में 20 नंबर का मॉड्यूल स्पोर्ट्स एवं योगा का था, इसे हटा दिया है।

इसके स्थान पर राजस्थान परीक्षा अधिनियम 2022 के प्रावधान डाले गए हैं। कुछ और बिंदुओं को भी जोड़ा है।

नई भर्ती नए सिलेबस से होगी

आयोग को आखिरी बार 2024 में आरएएस मिली थी। 2025 खाली चला गया। अब माना जा रहा है कि इस साल में ही नई भर्ती आएगी। नई भर्ती परीक्षा नए पाठ्यक्रम के अनुसार ही ली जाएगी। आयोग द्वारा पहले ही सिलेबस जारी कर दिया है ताकि अभ्यर्थी तैयारी कर सकें।

चौथे पेपर में अधिक बदलाव

आरएएस मुख्य परीक्षा में अधिक बदलाव किया गया है। मेंस की स्कीम में कुल चार पेपर सामान्य ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन के 1, 2 व 3 पेपर होते हैं। चौथा पेपर सामान्य हिंदी व अंग्रेजी का होता है। इसमें सामान्य ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन में 2 नंबर के 15 प्रश्न आते थे, इन्हें हटा दिया गया है। इनके स्थान पर 5 और 10 अंक वाले प्रश्न बढ़ाए गए हैं।

चौथा पेपर हिंदी व अंग्रेजी का होता है। 200 अंकों के इस पेपर में 120 प्रश्न हिंदी और 80 अंग्रेजी के। हिंदी में 120 में से 25 प्रश्न दो-दो नंबर के आते थे। इस पेपर में अब तीन खंड कर दिए गए हैं। पहला खंड हिंदी का, दूसरा अंग्रेजी और तीसरा निबंध का रहेगा। 6 टॉपिक में से किसी एक टॉपिक पर अभ्यर्थी को निबंध लिखना होगा। साल 2013 के बाद सिलेबस में यह बड़ा बदलाव है।

25% बदलाव कियाः गुप्ता

आयोग के परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने बताया- आगामी आरएएस परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए विस्तृत पाठ्यक्रम वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया है। सिलेबस में 25% बदलाव किया है। पुरानी चीजों को हटा नई चीजों को जोड़ा गया है। अभ्यर्थियों को इससे फायदा मिलेगा।

Source link

Exit mobile version