Site icon Newsleak

RAS मेंस एग्जाम-2023 की आंसर-बुक देख सकेंगे कैंडिडेट्स:अगले माह 9 मार्च से कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन; RPSC ने दिया मौका


राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा, 2023 के अभ्यर्थियों को उनकी उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन देखने और डाउनलोड करने का अवसर दिया गया है। जो अभ्यर्थी अपनी उत्तर पुस्तिकाओं का अवलोकन करना चाहते हैं, वे 9 मार्च से 8 अप्रेल 2026 तक आयोग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ​आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि अभ्यर्थी को आयोग की वेबसाइट पर कैंडिडेट इनफॉर्मेशन सेक्शन में जाकर आरएस (मैन) एग्जाम 2023 के लिंक पर क्लिक कर रोल नंबर, आवेदन क्रमांक और जन्म तिथि के माध्यम से ओटीपी प्राप्त कर लॉगिन करना होगा। उत्तर पुस्तिका प्राप्त करने के लिए प्रति पुस्तिका 50 रुपए का शुल्क निर्धारित किया गया है। ​ शुल्क भुगतान के लिए लिंक 20 अप्रेल से 19 जून 2026 तक सक्रिय रहेगा। भुगतान के बाद अभ्यर्थी 30 जून 2026 तक अपनी कॉपियां डाउनलोड कर सकेंगे। उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त करने के लिए केवल आयोग के पोर्टल पर ही आवेदन स्वीकार होंगे। किसी अन्य माध्यम से किए गए आवेदन मान्य नहीं होंगे। 30 जून की रात 12 बजे के बाद उत्तर पुस्तिकाएं पोर्टल से हटा दी जाएंगी। RPSC ने पहली बार जारी किए भर्ती परीक्षा के नंबर:RAS-2023 से की शुरुआत; अब हर एग्जाम में अभ्यर्थियों के अंक सार्वजनिक करेगा आयोग बिना कोचिंग RAS टॉपर बने अजमेर के कुशल चौधरी:पहली बार फेल होने पर छोड़ दी थी उम्मीद, फिजिक्स टीचर के नोट्स पढ़कर कमाल किया ……….. पढें ये खबर भी… राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षाएं शुरू:6 हजार 194 केंद्र बनाए; जिलों के अभय कमांड सेंटर से भी रखी जा रही नजर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सैकण्डरी और सीनियर सैकण्डरी की परीक्षाएं गुरुवार से शुरू हो गई हैं। परीक्षा के लिए राज्य में 6 हजार 194 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पूरी खबर पढें

Source link

Exit mobile version